• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    ऑडी ए5 और एस5 के फेसलिफ्ट वर्ज़न से उठा पर्दा, जानिए कब होगी लॉन्च

      2019 फ्रैंकफर्ट मोटर शो में ऑडी ने ए5 और एस5 के अपडेट वर्ज़न पेश किए हैं। दोनों कारों को मामूली कॉस्मेटिक बदलावों और माइल्ड-हाइब्रिड सिस्टम के साथ पेश किया गया है। 

    निखिल
    निखिल
    Published On सितंबर 11, 2019 16:03 ist
    info icon
    published onSep 11, 2019 16:03 IST
    last updated onSep 11, 2019 16:03 IST
    713 Views
    • Write a कमेंट

     

    जर्मन कार निर्माता ऑडी ने 2019 फ्रैंकफर्ट मोटर शो में ए5 और एस5 के फेसलिफ्ट वर्ज़न से पर्दा उठा दिया है। दोनों कारों की डिज़ाइन में मामूली बदलाव के साथ कंपनी ने इनमें माइल्ड-हाइब्रिड सिस्टम की पेशकश की है। 

    दोनों कारों की स्टाइलिंग में हुए इन बदलावों में मुख्य रूप से नई ग्रिल और पहले से शार्प डिज़ाइन वाले हेडलैंप शामिल हैं। इनके फ्रंट में वेरिएंट के आधार पर अब हनीकॉम्ब पैटर्न या वर्टीकल स्लेट वाली ग्रिल मिलेगी। वहीं, इससे पहले हॉरिजॉन्टल स्लेट वाली ग्रिल मिलती थी। ऑडी ए5 के रियर में नए डिज़ाइन का बम्पर और टेललैम्प्स भी दिए गए हैं।  

    इंटीरियर में हुए अपडेट की बात करें तो, कंपनी ने इनके इंफोटेनमेंट स्क्रीन की साइज में इज़ाफ़ा किया है। इनमें अब 10.1-इंच की डिस्प्ले मिलेगी। साथ ही इसमें अब इंटरनेट कनेक्टिविटी, न्यूज़ अपडेट, गूगल अर्थ, फ्लाइट इनफार्मेशन और पार्किंग ढूंढने जैसे कनेक्टिविटी फीचर्स भी मिलेंगे। 

    ए5 में ऑडी ने नया माइल्ड-हाइब्रिड सिस्टम भी पेश किया है। यह तकनीक कार की स्पीड कम करने के दौरन होने वाले एनर्जी लॉस को एक लिथियम आयन बैटरी में स्टोर करेगा। इसके अलावा ड्राइवर के अक्सेलरेशन-पैडल से पांव हटाने पर यह सिस्टम क्षण भर के लिए इंजन को बंद कर देगा। इस दौरान लिथियम आयन बैटरी से कार को एनर्जी प्रदान की जाएगी जिससे फ्यूल खर्च में बचत होगी। 

    एस5 में ऑडी ने 3.0-लीटर का नया वी6 टीडीआई डीजल इंजन पेश किया है जो 347पीएस की पावर और 700एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। इसे 48वोल्ट के माइल्ड-हाइब्रिड सिस्टम के साथ जोड़ा गया है जो कार को तेज़ी से अक्सेलरेट करने में मदद करता है! यह कार 5 सेकण्ड्स से भी कम समय में 0 से 100 किमी/घंटा की स्पीड हासिल करने में सक्षम है। इसकी टॉप स्पीड 250किमी/घंटा आंकी जा रही है।      

    नई ऑडी ए5 और एस5 को 2020 के शुरुआती महीनो में यूरोप में लॉन्च किया जाएगा। भारत में इन कारों को 2020 के अंत तक उतारा जा सकता है। वर्तमान में ऑडी ए5 60.39 लाख रुपये (एक्स-शोरूम नई दिल्ली) की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध है। वहीं, एस5 की कीमत 72.43 लाख रुपये (एक्स-शोरूम नई दिल्ली) है। 

    was this article helpful ?

    निखिल
    <p><span>Nikhil has a special love for cars since childhood and his love for motors can also be seen in his education, passion and profession. He is an automobile engineer and from scale models to real life models anything on four wheels fascinate him.&nbsp;</span></p>और देखें

    ऑडी ए5 2017-2020 पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on ऑडी ए5 2017-2020

    • ऑडी ए5

      4.77 रिव्यूजइस कार को रेटिंग दें
      Rs.50 Lakh* Estimated Price
      फरवरी 15, 2035 Expected Launch
      ट्रांसमिशनऑटोमेटिक
      लॉन्च होने पर मुझे सूचित करें

    कार न्यूज़

    • ट्रेंडिंग न्यूज़
    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग सेडान कारें

    • लेटेस्ट
    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है