• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    फोक्सवैगन ने ऑल इलेक्ट्रिक हैचबैक आईडी.3 के प्रोडक्शन मॉडल से उठाया पर्दा

    फोक्सवैगन आईडी.3 एक हैचबैक है ​जो कंपनी के एमईबी प्लेटफॉर्म पर तैयार किया जाने वाला पहला प्रोडक्ट है।

    भानु
    भानु
    Published On सितंबर 10, 2019 19:12 ist
    info icon
    published onSep 10, 2019 19:12 IST
    last updated onSep 10, 2019 19:12 IST
    696 Views
    • Write a कमेंट

    फोक्सवैगन ने फ्रैंकफर्ट मोटर शो 2019 में ऑल इलेक्ट्रिक हैचबैक आईडी.3 के प्रोडक्शन मॉडल से पर्दा उठाया है। कंपनी काफी समय से दुनियाभर में आयोजित होने वाले मोटर शो में आईडी के नाम से काफी सारे व्हीकल्स को शोकेस करती आई है। 

    इस प्लेटफॉर्म को विशेषतौर पर इलेक्ट्रिक व्हीकल्स तैयार करने के लिए बनाया गया है। 

    इस कार में आईसी इंजन की जगह रियर एक्सल पर एक इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है। इस मोटर से कार को 204 पीएस की अधिकतम पावर और 310 एनएम का टॉर्क प्राप्त होगा। 

    फोक्सवैगन आईडी.3 में तीन अलग अलग तरह के बैट्री पैक दिए हैं। इनमें 330 किलोमीटर की रेंज वाला 45 केडब्ल्यूएच, 420 किलोमीटर की रेंज वाला 58 केडब्ल्यूएच और 550 किलोमीटर की रेंज देने वाला 77 केडब्ल्यूएच बैट्री पैक शामिल है। बताई गई रेंज यूरोपियन टेस्ट साइकिल के अनुसार है।

    इस कार के साथ 100 केडब्ल्यूएच के फास्ट चार्जर भी दिया गया है। इस चार्जर से कार की बैट्री को 30 मिनट तक चार्ज करने के बाद 290 किलोमीटर की रेंज मिलेगी। कार के 45 केडब्ल्यूएच और 58 केडब्ल्यूएच बैट्री वाले वर्जन की टॉप स्पीड 160 किलोमीटर प्रति घंटा है। 

    आईडी.3 का डिज़ाइन काफी स्मूद और लगभग दूसरी हैचबैक कारों के जैसा ही है। अंदर से भी ये कार पारंपरिक हैचबैक जैसी ही नज़र आती है। हालांकि, इसमें दी गई टचस्क्रीन ड्राइवर की तरफ झुकी हुई है। 

    फीचर की बात करें तो इसमें सेटेलाइट नेविगेशन सिस्टम,हीटेड फ्रंट सीट एवं स्टीयरिंग व्हील, रियरव्यू कैमरा सिस्टम,अडेप्टिव क्रुज़ कंट्रोल,कीलैस एंट्री एवं स्टार्टटिंग सिस्टम और एंबिएंट लाइटिंग दी गई है। इसके अलावा इसमें मेट्रिक्स एलईडी हैडलाइट्स,ऑगमेंटेड रिएलिटी हैड्सअप डिस्प्ले,बीट कंपनी का साउंड सिस्टम और बड़ा ​स्लाइ​डिंग टिल्टिंग ग्लास रूफ दिए गए हैं। 

    फोक्सवैगन आईडी.3 को तीन वेरिएंट बेस,फर्स्ट प्लस और फर्स्ट मैक्स में पेश करेगी। बेस वेरिएंट की कीमत 30,000 यूरो यानी 23.80 लाख रुपये रखी जाएगी। फोक्सवैगन आईडी.3 का प्रोडक्शन इस साल नवंबर में शुरू किया जाएगा। कंपनी को अभी से ही इसकी 30,000 यूनिट के ऑर्डर प्राप्त हो चुके हैं। फिलहाल आईडी.3 केवल यूरोपियन बाज़ार में ही उपलब्ध होगी। फोक्सवैगन की ओर से इसे भारत में लॉन्च किए जाने की अभी कोई जानकारी नहीं दी गई है। 

    यह भी पढ़ें:फ्रैंकफर्ट मोटर शो में फोक्सवैगन ने अपने नए लोगो से उठाया पर्दा

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है