• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    निसान मैग्नाइट को क्रैश टेस्ट में मिली 4-स्टार सेफ्टी रेटिंग

    हाल ही में आसियान एनकैप क्रैश टेस्ट में इसे पैसेंजर सेफ्टी के लिए 4 स्टार रेटिंग मिली है। अब इसके क्रैश टेस्ट की पूरी रिपोर्ट और क्रैश टेस्ट का वीडियो भी जारी कर दिया गया है। 

    भानु
    भानु
    Published On जनवरी 20, 2021 15:34 ist
    info icon
    published onJan 20, 2021 15:34 IST
    last updated onJan 20, 2021 15:34 IST
    2.5K Views
    • Write a कमेंट

    Nissan Magnite Crash Test

    • आसियान एनकैप ने हाल ही में किया है निसान मैग्नाट का क्रैश टेस्ट जिसमें इस एसयूवी कार को मिली है 4 स्टार रेटिंग
    • इसकी क्रैश टेस्ट रिपोर्ट और क्रैश टेस्ट का वीडियो भी कर दिया गया है जारी
    • फ्रंट ऑफसेट टेस्ट में इसकी पूरी बॉडी को पाया गया ‘स्थिर‘
    • टाटा नेक्सन और एक्सयूवी300 को मिल चुकी है 5 स्टार रेटिंग, वहीं विटारा ब्रेजा को मिली है 4 स्टार रेटिंग

    निसान ने सब-4 मीटर एसयूवी मैग्नाइट को लॉन्च करते हुए बाजार में जोरदार वापसी की है। ये इस सेगमेंट की सबसे सस्ती कार है जिसमें अच्छे खासे फीचर्स भी दिए गए हैं।

    रिपोर्ट्स के अनुसार मैग्नाइट कार को एडल्ट पैसेंजर्स की सेफ्टी के लिए 39.02 पॉइन्ट्स, चाइल्ड सेफ्टी के लिए 16.31 पॉइन्ट्स और सेफ्टी असिस्ट के लिए 15.28 पॉइन्ट्स दिए गए हैं। कुल मिलाकर इस कार को 70.6 पॉइन्ट्स मिले हैं और इसे 4-स्टार ओवरऑल रेटिंग दी गई है। 

    Nissan Magnite Crash Test

    फ्रंट ऑफसेट टेस्ट में ये पाया गया कि दुर्घटना होने पर इसमें ड्राइवर की छाती को चोट पहुंचने का रिस्क रहता है। हालांकि यदि कार को साइड से टक्कर लगे तो फिर इस मोर्चे पर ड्राइवर पूरी तरह से सेफ रहेगा। वहीं इस दौरान फ्रंट पैसेंजर की छाती और पैरों का निचला हिस्सा भी सुरक्षित बना रहेगा। अच्छी बात ये रही कि फ्रंट ऑफसेट टेस्ट में इस एसयूवी की बॉडी को स्थिर पाया गया। 

    बता दें कि क्रैश टेस्ट में पास हुई निसान मैग्नाइट में ड्यूल एयरबैग, एबीएस एवं ईबीडी, रियर पार्किंग सेंसर और फ्रंट पैसेंजर के लिए सीटबेल्ट रिमाइंडर जैसे सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं। इसके इंडियन वर्जन में व्हीकल स्टेबिलिटी कंट्रोल, ट्रैक्शन कंट्रोल और हिल स्टार्ट असिस्ट जैसे फीचर्स भी मौजूद हैं, मगर  ये फीचर्स केवल इसके टर्बो वेरिएंट्स में ही दिए गए हैं। 

    Nissan Magnite

    निसान मैग्नाइट में एलईडी हेडलैंप्स, 360 डिग्री कैमरा, 8 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 7 इंच इंस्ट्रुमेंट क्लस्टर, इंजन पुश स्टार्ट स्टॉप बटन, वायरलैस एंड्रॉयड ऑटो एवं एपल कारप्ले जैसे फीचर्स दिए गए हैं। 

    इस निसान कार में दो पेट्रोल इंजन के ऑप्शन दिए गए हैं जिसमें पहला ऑप्शन 1.0 लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन है जो 72 पीएस की पावर और 96 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। दूसरा है 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन, यह मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ 100 पीएस की पावर और 160 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। जबकि ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ इसका पावर आउटपुट 100पीएस/152एनएम है। दोनों इंजन के साथ इसमें 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स स्टैंडर्ड दिया गया है, वहीं टर्बो इंजन के साथ सीवीटी गियरबॉक्स का ऑप्शन भी रखा गया है।

    वर्तमान में निसान मैग्नाइट की प्राइस 5.49 लाख रुपये से लेकर 9.45 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) के बीच है। इसका मुकाबला टाटा नेक्सन, महिंद्रा एक्सयूवी300, फोर्ड ईकोस्पोर्ट, मारुति विटारा ब्रेजा, टोयोटा अर्बन क्रूजर, किया सोनेट और हुंडई वेन्यू से है। नेक्सन और एक्सयूवी300 जैसी एसयूवी कार को 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग मिल चुकी है, वहीं ब्रेजा और अर्बन क्रूजर को 4 स्टार रेटिंग मिल चुकी है। 

    यह भी देखें: निसान मैग्नाइट ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    निसान मैग्नाइट 2020-2024 पर अपना कमेंट लिखें

    2 कमेंट्स
    1
    S
    shekhar bandaru
    Jan 25, 2021, 12:03:22 PM

    Even Nissan India not claiming the 4 star ASEAN rating for Magnite, but you already jumping the gun and comparing it with Brezza and Nexon as if the rating is for the model being sold in India.

      जवाब
      Write a Reply
      1
      C
      chinnapattu palani
      Jan 22, 2021, 6:33:37 PM

      I think this 4star rating for Indonesia export cors only. Not in India selling cars!!!!! Clear my doubt any one expert!!!

        जवाब
        Write a Reply

        कार न्यूज़

        • ताजा खबरें

        ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

        • अपकमिंग
        • पॉपुलर
        *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
        ×
        हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है