• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    टोयोटा ने दिखाई नई कैमरी की झलक

    टोयोटा ने कैमरी सेडान के फेसलिफ्ट अवतार की टीज़र इमेज़ जारी की है। इसे 2017 डेट्रॉयट मोटर शो के दौरान दुनिया के सामने पेश किया जाएगा। अमेरिका में इसकी बिक्री जनवरी 2017 में शुरू होगी।

    tdk
    tdk
    Published On दिसंबर 06, 2016 13:20 ist
    info icon
    published onDec 05, 2016 16:19 IST
    last updated onDec 06, 2016 13:20 IST
    24 Views
    • Write a कमेंट

    टोयोटा ने कैमरी सेडान के फेसलिफ्ट अवतार की टीज़र इमेज़ जारी की है। इसे 2017 डेट्रॉयट मोटर शो के दौरान दुनिया के सामने पेश किया जाएगा। अमेरिका में इसकी बिक्री जनवरी 2017 में शुरू होगी। भारत में इसे साल 2018 की शुरूआत में उतारा जा सकता है।

    कंपनी द्वारा जारी टीज़र इमेज़ पर ‘एक्सएसई’ बैजिंग दी गई है। इस में कार के पिछले हिस्से की झलक दिखाई गई है। तस्वीरों पर गौर करें तो नई कैमरी का डिजायन काफी शार्प और आकर्षक है। इस में पीछे की तरफ दमदार और मजबूत बूट लगा है, जिसमें स्वूपी विंडशेल्ड दिया गया है। साइड में शोल्डर लाइन दी गई है, जो बड़ी साइज की एलईडी टेललाइट में जाकर मिल जाती है। यहां आपको बूट-लिप स्पॉइलर भी दिखाई देगा। संभावना है कि यह पहले से ज्यादा पावरफुल और फर्तीली होगी।

    नई टोयोटा कैमरी को कंपनी के टीएनजीए प्लेटफार्म पर तैयार किया है। संभावना है इसमें कई इंजन के विकल्प मिलेंगे। अटकलें हैं कि इसका माइलेज भी पहले से बेहतर होगा।

    बात करें मौजूदा टोयोटा कैमरी की तो इसमें 2.5 लीटर का पेट्रोल इंजन और 605 वॉट की इलेक्ट्रिक मोटर लगी है। पेट्रोल इंजन की पावर 181 पीएस है, जबकि इनकी संयुक्त पावर 205 पीएस है। इसकी शुरूआती कीमत 30.28 लाख रूपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) है। इसका मुकाबला होंडा की अकॉर्ड से है।

    was this article helpful ?

    tdk
    Tushar Kamath is the Editor-In-Chief with the CarDekho Group and an automotive journalist with over 14 years of experience in the automotive industry. While he specialises in cars, he’s also a motorcycle enthusiast with experience in covering cars, motorcycles, trucks, buses, and hopes to have tractors added to that list as well. A Bachelor of Mass Media graduate, he specialises in vehicle testing, personalised buyer guidance, monitoring industry trends and new technology assessments, while making automotive content on all of this and more. His love for cars is superseded by his love of communication. While his experience is vast, he derives true joy from simplifying the car-buying/owning journey for others. और देखें

    टोयोटा कैमरी 2015-2022 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग सेडान कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है