• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    महिंद्रा थार 5-डोर फिर टेस्टिंग के दौरान आई नज़र, फ्रंट प्रोफाइल की दिखी झलक

    महिंद्रा थार 5-डोर का एक नया वीडियो सामने आया है जिसमें इस लॉन्ग-व्हीलबेस एसयूवी को एक बार फिर टेस्ट करते देखा गया है। इस बार गाड़ी के फ्रंट लुक की झलक देखने को मिली है।

    स्तुति
    स्तुति
    Published On अगस्त 24, 2022 15:22 ist
    info icon
    published onAug 24, 2022 15:22 IST
    last updated onAug 24, 2022 15:22 IST
    1.2K Views
    • Write a कमेंट

    • नए वीडियो में लॉन्ग-व्हीलबेस मॉडल में लगे एडिशनल रियर डोर और अलॉय व्हील्स नज़र आए हैं।
    • यह गाड़ी स्कॉर्पियो एन वाले प्लेटफार्म पर बेस्ड होगी। इसमें सात सीटों का ऑप्शन दिया जा सकता है।
    • इसमें स्कॉर्पियो एन वाले पेट्रोल और डीजल इंजन दिए जा सकते हैं।
    • महिंद्रा 5-डोर थार में फोर-व्हील-ड्राइव स्टैंडर्ड शायद ही देगी।
    • भारत में इसे 2023 तक लॉन्च किया जा सकता है। इसकी प्राइस 15 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) से शुरू हो सकती है।

    महिंद्रा थार 5-डोर का एक नया वीडियो सामने आया है जिसमें इस लॉन्ग-व्हीलबेस एसयूवी को एक बार फिर टेस्ट करते देखा गया है। इस बार गाड़ी के फ्रंट लुक की झलक देखने को मिली है।

    नए वीडियो पर गौर करें तो लॉन्ग-व्हीलबेस थार का फ्रंट लुक 3-डोर मॉडल से एकदम मिलता जुलता लगता है। यह गाड़ी काफी हद तक कवर से ढकी हुई थी, लेकिन कैमरे में कैद हुए मॉडल में मौजूदा थार की तरह ही सर्कुलर हैलोजन हेडलाइट्स, स्लेटेड फ्रंट ग्रिल और आकर्षक फ्रंट बंपर जरूर देखने को मिल सके।

    इस वीडियो में नई थार की साइड प्रोफाइल भी नज़र आई है जिस पर एडिशनल डोर के अलावा 5-स्पोक अलॉय व्हील्स लगे हुए दिखाई दिए हैं जिनका लुक मौजूदा मॉडल में लगी यूनिट्स से मिलता-जुलता नज़र आ रहा है। हालांकि, इसकी रियर प्रोफाइल को वीडियो में कवर नहीं किया गया है। लेकिन, इससे पहले जारी हुई तस्वीरों से संकेत मिले थे कि इसमें 3-डोर थार की तरह ही एलईडी टेललाइट और टेलगेट माउंटेड स्पेयर व्हील दिए जा सकते हैं।

    इस अपकमिंग कार के इंटीरियर की तस्वीरें भी सामने नहीं आई हैं। अनुमान है कि 5-डोर थार के केबिन में शॉर्ट-व्हीलबेस वर्जन वाली कई समानताएं देखने को मिल सकती हैं जिनमें 7-इंच टचस्क्रीन, रूफ-माउंटेड स्पीकर और हाइट एडजस्टेबल ड्राइवर सीट शामिल हो सकती हैं।

    5-डोर थार की लंबाई ज्यादा होगी जिसके चलते इसमें रियर पैसेंजर्स को ज्यादा स्पेस मिल सकेगी। चूंकि इसे स्कॉर्पियो एन वाले ही प्लेटफार्म पर तैयार किया जाएगा, ऐसे में इस गाड़ी को 7-सीटर कॉन्फ़िगरेशन में भी बेचा जा सकता है।

    अनुमान है कि महिंद्रा अपकमिंग थार में रेगुलर थार और स्कॉर्पियो एन वाले इंजन ऑप्शंस 2-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन और 2.2-लीटर डीजल इंजन दे सकती है, लेकिन इसे इसमें अलग पावर ट्यूनिंग के साथ पेश किया जा सकता है। इंजन के साथ इसमें मैनुअल और ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन की चॉइस मिल सकती है। 2023 महिंद्रा थार में फोर-व्हील-ड्राइव (4-डब्ल्यूडी) ड्राइवट्रेन स्टैंडर्ड शायद ही मिलेगी।

    भारत में इस एसयूवी कार के लॉन्ग-व्हीलबेस वर्जन को 2023 तक लॉन्च किया जाएगा। इसकी प्राइस 15 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) से शुरू हो सकती है। सेगमेंट में इसका मुकाबला फोर्स गुरखा और मारुति जिम्नी के अपकमिंग 5-डोर वर्जन से होगा।

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    महिंद्रा थार रॉक्स पर अपना कमेंट लिखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है