• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    2025 रेनो ट्राइबर: इन 5 फीचर के दम पर और भी ज्यादा आकर्षक हो सकती थी ये एमपीवी कार, क्या रह गई कमी? जानिए यहां

    2025 रेनो ट्राइबर फेसलिफ्ट भारत में लॉन्च हो चुकी है और इसकी कीमत 6.30 लाख रुपये से 9.40 लाख रुपये (इंट्रोडक्ट्री एक्स-शोरूम, पैन-इंडिया) के बीच है। इस अपडेट के साथ ट्राइबर में कई डिजाइन बदलाव किए गए हैं और कुछ नए फीचर जोड़े गए हैं। हालांकि हमारा मानना है कि यदि कंपनी इसमें कुछ और चीजें शामिल करती तो यह कार ज्यादा ग्राहकों को खींचने में कामयाब हो सकती थी। हमने इन फीचर के बारे में नीचे बताया है:

    सोनू
    सोनू
    Published On अगस्त 01, 2025 11:30 ist
    info icon
    published onAug 01, 2025 11:30 IST
    last updated onAug 01, 2025 11:30 IST
    288 Views
    • Write a कमेंट

    2025 रेनो ट्राइबर फेसलिफ्ट भारत में लॉन्च हो चुकी है और इसकी कीमत 6.30 लाख रुपये से 9.40 लाख रुपये (इंट्रोडक्ट्री एक्स-शोरूम, पैन-इंडिया) के बीच है। इस अपडेट के साथ ट्राइबर में कई डिजाइन बदलाव किए गए हैं और कुछ नए फीचर जोड़े गए हैं। हालांकि हमारा मानना है कि यदि कंपनी इसमें कुछ और चीजें शामिल करती तो यह कार ज्यादा ग्राहकों को खींचने में कामयाब हो सकती थी। हमने इन फीचर के बारे में नीचे बताया है:

    अलॉय व्हील

    2025 Renault Triber Facelift

    2025 ट्राइबर फेसलिफ्ट में पहले की तरह 15-इंच स्टील व्हील दिए गए हैं, हालांकि अब इन पर ड्यूल-टोन स्टाइलिश कवर चढ़ाए गए हैं जो कुछ हद तक अलॉय व्हील दिखते हैं। हालांकि ये व्हील अच्छे तो दिखते हैं, लेकिन कंपनी को खासकर टॉप मॉडल्स में वास्तविक अलॉय व्हील देने चाहिए थे, जिससे एमपीवी ज्यादा प्रीमियम लगती।

    बड़ा इंफोटेनमेंट सिस्टम

    2025 Renault Triber Facelift

    नई ट्राइबर की स्क्रीन में बदलाव नहीं किया गया है, इसमें पहले की तरह 8-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है, हालांकि इसकी पोजिशनिंग को अब फ्लेटिंग यूनिट के तौर पर रखा गया है। यह अभी भी वायरलेस एपल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो सपोर्ट करती है। रेनो अगर इसमें 9-इंच या 10.25-इंच यूनिट देती तो केबिन एक्सपीरियंस ज्यादा बेहतर हो सकता था।

    सनरूफ

    2025 Renault Triber Facelift

    भारत में सनरूफ सबसे पसंदीदा फीचर में से एक है और ट्राइबर में यह फीचर मिलने से कुछ और ग्राहक रेनो एमपीवी कार खरीदने में रुचि दिखा सकते थे। यह फीचर न केवल ग्राहकों को आकर्षित करता है, बल्कि इससे केबिन भी खुला-खुला लगता है।

    प्रीमियम ऑडियो सिस्टम

    रेनो ट्राइबर न्यू मॉडल में बेसिक 6 स्पीकर साउंड सिस्टम दिया गया है। 10 लाख रुपये से कम कीमत वाली कार के हिसाब से यह एक अच्छा फीचर है, लकिन एक प्रीमियम ऑडियो सिस्टम गाने सुनने वालों को ज्यादा पसंद आता है और केबिन एक्सपीरियंस भी बेहतर हो जाता है।

    ज्यादा पावरफुल इंजन

    2025 Renault Triber facelift

    हमें उम्मीद थी कि रेनो नई ट्राइबर में ज्यादा पावरफुल टर्बो-पेट्रोल इंजन का विकल्प देगी, और यह रेनो काइगर वाला 100 पीएस इंजन हो सकता था। इससे ट्राइबर तीनों पंक्ति की सीटों पर पैसेंजर बैठे होने के बाद भी घाट और चढ़ाई के रास्तों को पार करने में ज्यादा सक्षम हो सकती थी।

    2025 ट्राइबर निश्चित रूप से अपनी कीमत के हिसाब से एक बेहतरीन 7 सीटर कार है। हमें बताएं आप इनमें से या दूसरा कौनसा फीचर नई ट्राइबर में देखना चाहते थे।

    was this article helpful ?

    रेनॉल्ट ट्राइबर पर अपना कमेंट लिखें

    5 कमेंट्स
    1
    P
    parveez ahmed
    Aug 6, 2025, 2:11:01 AM

    Yes at least 1.20 L Engine could have been a better option for long distance users. We feel the pinch while overthinking a stronger version egines.

    जवाब
    Write a Reply
    2
    P
    parveez ahmed
    Aug 6, 2025, 2:12:26 AM

    It's overtaking not over thinking. It's a typographical error.

      जवाब
      Write a Reply
      1
      A
      anil h
      Aug 2, 2025, 1:25:03 PM

      Really surprised the powerful engine option has been overlooked. Companies commit hara kiri in such ways.They fear cannibalism of other model but loose sales.

        जवाब
        Write a Reply
        1
        S
        subir mukherjee
        Aug 2, 2025, 10:29:21 AM

        Door locking gadget is substandard. It's like pin, pushing up & down. It must be changed. All other things within this budget is okay.

          जवाब
          Write a Reply

          कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

          कार न्यूज़

          • ताजा खबरें

          ट्रेंडिंग एमयूवी कारें

          • अपकमिंग
          • पॉपुलर
          *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
          ×
          हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है