मारुति ग्रैड विटारा फैंटम ब्लैक एडिशन को वो कौनसी 5 बातें बनाती हैं खास? जानिए यहां
ग्रैंड विटारा फैंटम ब्लैक केवल एक नया कलर नहीं है। यह एक लिमिटेड एडिशन है जो अपनी आकर्षक स्टाइलिंग, प्रीमियम केबिन, टेक्नोलॉजी से भरपूर फी चर्स और दमदार हाइब्रिड क्षमता के साथ पहले से ही सक्षम एसयूवी में चार चांद लगा देता है।
- Write a कमेंट

मारुति ग्रैंड विटारा का हाल ही में 'फैंटम ब्लैक' लिमिटेड एडिशन लॉन्च हुआ है जो कि इस एसयूवी का एक मैट ब्लैक वर्जन ही है। सैटिन ब्लैक फिनिशिंग के अलावा ग्रैंड विटारा फैंटम ब्लैक में प्रीमियम इंटीरियर,फीचर सेट और स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड टेक्नोलॉजी दी गई है। अब आगे जानिए वो 5 कारण जो बनाते हैं इस एसयूवी के इस नए एडिशन को बनाते हैं खास:
बोल्ड लुक्स

ग्रैंड विटारा के फैंटम ब्लैक एडिशन का डिजाइन बोल्ड और दमदार है जिसमें मैट ब्लैक एक्सटीरियर दिया गया है। इसमें डार्क क्रोम फिनिशिंग वाली ग्रिल और 17 इंच के अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। इसके अलावा इसमें ब्लैक क्लैडिंग भी दी गई है जो इसकी पूरी लंबाई को कवर कर रह रही है। इन सब टच के साथ ग्रैंड विटारा फैंटम ब्लैक काफी ध्यान आकर्षित करती है।
बात केवल मैट ब्लैक कलर तक ही सीमित नहीं है मगर ग्रैंड विटारा का रोड प्रजेंस भी इससे काफी दमदार नजर आता है। ग्रैंड विटारा 4,345 मिलीमीटर लंबी, 1,795 मिलीीमीटर चौड़ी, और 1,645 मिलीमीटर उंची कार है जिसका व्हीलबेस साइज 2,600 मिलीमीटर है जिसका स्टांस काफी सॉलिड है। शानदार फिनिशिंग और बोल्ड डिजाइन एलिमेंट्स के साथ ग्रैंड विटारा फैंटम ब्लैक सड़क पर काफी अलग नजर आती है।
प्रीमियम इंटीरियर

केबिन की बात करें तो ये काफी प्रीमियम है जिसमें ऑल ब्लैक इंटीरियर के साथ शैंपेन गोल्ड एसेंट्स दिए गए हैं और साथ ही लेदरेट सीट अपहोल्स्ट्री दी गई है। इसके डैशबोर्ड और डोर पर सॉफ्ट टच मैटेरियल्स के साथ कॉन्ट्रास्टिंग व्हाइट स्टिचिंग दी गई है वहीं शैंपेन गोल्ड ट्रिम्स साइड एसी वेंट्स से होते हुए सेंट्रल कंसोल तक जा रही है जो एक वी शेप बनाती है। इन सब एलिमेंट्स के साथ ग्रैंड विटारा फैंटम ब्लैक का इंटीरियर काफी शानदार नजर आता है।
रोजाना मिलेगी एक लग्जरी वाइब
ग्रैंड विटारा फैंटम ब्लैक आपको रोजाना एक लग्जरी अहसास देगा। इसमें वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एपल कारप्ले के साथ 9 इंच का टचस्क्रीन, 7 इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, पीएम 2.5 डिस्प्ले एयर-कंडीशनिंग सिस्टम के साथ ऑटोमैटिक प्यूरिफाई, हेड-अप डिस्प्ले (एचयूडी), क्रूज़ कंट्रोल, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, 8-वे पावर-एडजस्टेबल ड्राइवर सीट और पैनोरमिक सनरूफ जैसे फीचर्स दिए गए हैं। मारुति सुजुकी ने यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए इसे 6 एयरबैग, 360-डिग्री कैमरा, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, ऑटो-डिमिंग इनसाइड रियरव्यू मिरर (आईआरवीएम) और ऑल-व्हील डिस्क ब्रेक से लैस किया है।
प्रीमियम साउंड सिस्टम
ग्रैंड विटारा फैंटम ब्लैक में क्लैरियन का प्रीमियम सराउंड साउंड दिया गया है जिसका ऑडियो एक्सपीरियंस काफी प्रीमियम है। इस सेटअप में 4 स्पीकर दिए गए हैं जो मिड से लो फ्रीक्वेंसी हैंडल करते हैं और क्रिस्टल क्लीयसर साउंड के लिए हाई नोट्स को शार्प करने के लिए दो ट्वीटर्स भी दिए गए हैं।
ये सब साथ में मिलकर आपकी हाईवे पर ड्राइव,शहर में ट्रैफिक में अटकने की स्थिती में आपको संगीत के साथ दिल बहलाए रखने में मदद करते हैं।
स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड टेक्नोलॉजी
ग्रैंड विटारा फैंटम ब्लैक में स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड पावरट्रेन दिया गया है जिसके साथ एफिशिएंसी और परफॉर्मेंस का मिश्रण मिलता है।
इसमें 59 केडब्ल्यू की एसी मोटर एक लिथियम आयन बैटरी पैक के साथ जुड़ी है। यह सिस्टम अपने आप में आत्मनिर्भर है, क्योंकि बैटरी इंजन के ज़रिए चलते-फिरते रिचार्ज हो जाती है, जिससे बाहर से इसे चार्ज कराने की ज़रूरत नहीं पड़ती। मोटर और इंजन मिलकर न सिर्फ़ माइलेज बढ़ाते हैं, बल्कि स्मूद और ज़्यादा रेस्पॉन्सिव ड्राइविंग एक्सपीरियंस भी देते हैं, जिससे हर सफ़र ज़्यादा आसान और इको-फ्रैंडली हो जाता है।
फैंटम ब्लैक,क्या सही है आपके लिए?

जो खरीदार अपनी एसयूवी को अलग लुक के साथ-साथ प्रैक्टिकेलिटी और परफॉर्मेंस के साथ देखना पसंद करते हैं, उनके लिए यह एसयूवी फॉर्म और फंक्शन के बीच एक बेहतरीन संतुलन बनाती है।
तो, ये हैं वो पाँच बातें जो ग्रैंड विटारा फैंटम ब्लैक को वाकई खास बनाती हैं। आपके क्या विचार हैं? हमें कमेंट में बताएं।



