• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    महिंद्रा थार रॉक्स एएक्स3एल फोटो गैलरी: मिड वेरिएंट में क्या मिलता है खास, जानिए यहां

    यह वेरिएंट केवल डीजल इंजन, मैनुअल गियरबॉक्स और रियर-व्हील-ड्राइव ऑप्शन में उपलब्ध है

    सोनू
    सोनू
    Published On अगस्त 24, 2024 11:08 ist
    info icon
    published onAug 24, 2024 10:02 IST
    last updated onAug 24, 2024 11:08 IST
    3.8K Views
    • Write a कमेंट

    5 Door Mahindra Thar Roxx AX3L Variant

    महिंद्रा थार रॉक्स भारत में लॉन्च हो चुकी है और बड़ी थार की बुकिंग 3 अक्टूबर से शुरू होगी। यह एसयूवी कार छह वेरिएंट्सः एमएक्स1, एमएक्स3, एएक्स3एल, एमएक्स5, एएक्स5एल, और एएक्स7एल में उपलब्ध है। अगर आप थार रॉक्स के मिड वेरिएंट एएक्स3एल को लेने की सोच रहे हैं तो यहां तस्वीरों के जरिए जानिए इसमें क्या कुछ खास मिलता है।

    आगे का डिजाइन

    5 Door Mahindra Thar Roxx AX3L Front

    थार रॉक्स एएक्स3एल में अन्य वेरिएंट्स जैसी 6-स्लेट फ्रंट ग्रिल दी गई है। इसमें फॉलो-मी-होम फंक्शन के साथ ऑटोमैटिक एलईडी प्रोजेक्टर हेडलाइट दी गई है। हालांकि इस वेरिएंट में सी-शेप एलईडी डीआरएल और एलईडी फॉग लैंप्स नहीं दिए गए हैं। इसका बंपर ड्यूल-टोन ब्लैक और सिल्वर फिनिश में है।

    साइड प्रोफाइल

    5 Door Mahindra Thar Roxx AX3L Side
    5 Door Mahindra Thar Roxx AX3L Side

    साइड में आपको इसमें बिना कवर के 18-इंच स्टील व्हील और दाईं तरफ के फ्रंट फेंडर पर ‘थार रॉक्स’ बैजिंग नजर आएगी। एएक्स3एल वेरिएंट में ऑल व्हील डिस्क ब्रेक दिए गए हैं।

    5 Door Mahindra Thar Roxx AX3L Side

    इस वेरिएंट में पैसेंजर कंफर्ट के लिए साइड स्टेप भी दिए गए हैं। इसके रियर डोर हैंडल बॉडी कलर में है, जबकि ओआरवीएम और फ्रंट डोर हैंडल को ब्लैक फिनिश दी गई है। साइड टर्न इंडिकेटर को फ्रंट व्हील के ऊपर ब्लैक क्लेडिंग में पोजिशन किया गया है।

    यह भी पढ़ें: महिंद्रा थार रॉक्स एएक्स5एल फोटो गैलरीः इस वेरिएंट में क्या कुछ खास मिलता है, जानिए यहां

    पीछे का डिजाइन

    5 Door Mahindra Thar Roxx AX3L Rear
    5 Door Mahindra Thar Roxx AX3L Rear

    एएक्स3एल में पीछे की तरफ एलईडी टेल लाइट, रियर डिफॉगर, और वाशर के साथ वाइपर दिया गया है। इसमें बूट गेट पर एक स्पेयर व्हील फिट किया गया है। इसका पीछे वाला बंपर भी आगे की तरह ड्यूल-टोन कलर में है। इसके रियर बंपर पर रियर पार्किंग सेंसर, और रियर स्पेयर व्हील पर रिवर्स कैमरा फिट किया गया है।

    केबिन

    5 Door Mahindra Thar Roxx AX3L Interior
    5 Door Mahindra Thar Roxx AX3L Interior

    महिन्द्रा थार रॉक्स मिड वेरिएंट में ड्यूल-टोन केबिन थीम दी गई है, लेकिन एएक्स3एल में फेब्रिक अपहोल्स्ट्री मिलती है। फ्रंट सीटों पर ‘थार’ ब्रांडिंग दी गई है। अन्य फीचर में स्लाइडिंग फ्रंट आर्मरेस्ट और हाइट एडजस्टेबल ड्राइवर सीट शामिल है।

    5 Door Mahindra Thar Roxx AX3L Interior

    इसकी पीछे वाली सीट को 60ः40 रेश्यो में फोल्ड किया जा सकता है और इसमें आर्मरेस्ट के साथ तीन हेडरेस्ट दिए गए हैं।

    5 Door Mahindra Thar Roxx AX3L Interior

    फीचर लिस्ट की बात करें तो इसमें 10.25-इंच ड्यूल डिस्प्ले (एक इंफोटेनमेंट सिस्टम और दूसरी डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले), रियर वेंट्स के साथ ऑटो एसी, पुश बटन स्टार्ट-स्टॉप, और 4-स्पीकर साउंड सिस्टम जैसे फीचर दिए गए हैं। थार रॉक्स का इंफोटेनमेंट सिस्टम कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी और एपल कारप्ले व एंड्रॉइड ऑटो कनेक्टिविटी सपोर्ट करता है।

    सुरक्षा के लिए इस वेरिएंट में 6 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी), और हिल होल्ड कंट्रोल जैसे सेफ्टी फीचर दिए गए हैं। इसमें लेवल 2 एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (एडीएएस) भी दिया गया है, जिसके तहत लेन कीप असिस्ट, लेन डिपार्चर वार्निंग, और हाई बीएम असिस्ट जैसे फीचर मिलते हैं।

    इंजन और ट्रांसमिशन

    महिंद्रा थार रॉक्स एएक्स3एल वेरिएंट केवल एक डीजल इंजन, रियर-व्हील-ड्राइव, और मैनुअल गियरबॉक्स में उपलब्ध है। इसके स्पेसिफिकेशन इस प्रकार हैः

    इंजन

    2.2-लीटर डीजल

    पावर

    152 पीएस

    टॉर्क

    330 एनएम

    गियरबॉक्स

    6-स्पीड मैनुअल

    ड्राइव टाइप

    रियर व्हील ड्राइव

    महिंद्रा एसयूवी के अन्य वेरिएंट्स में 2-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन का विकल्प भी दिया गया है, जिसके साथ 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स की चॉइस मिलती है। थार रॉक्स में रियर-व्हील-ड्राइव और फोर व्हील ड्राइव (केवल डीजल इंजन के साथ) का विकल्प मिलता है।

    प्राइस और कंपेरिजन

    महिंद्रा थार रॉक्स एएक्स3एल की कीमत 16.99 लाख रुपये (इंट्रोडक्ट्री, एक्स-शोरूम पैन-इंडिया) है। 5 डोर महिंद्रा थार का सीधा मुकाबला फोर्स गुरखा 5 डोर से है। इसे मारुति जिम्नी से ज्यादा प्रीमियम और बड़ी कार के तौर पर भी चुना जा सकता है।

    यह भी देखेंः महिंद्रा थार रॉक्स ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    महिंद्रा थार रॉक्स पर अपना कमेंट लिखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है