• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    महिंद्रा थार रॉक्स: स्केच और प्रोडक्शन मॉडल के डिजाइन में है कितना अंतर, जानिए यहां

    महिंद्रा थार के एक्सटीरियर में कुछ अंतर है जबकि केबिन का लुक करीब-करीब स्केच में दिखाए मॉडल जैसा ही है

    सोनू
    सोनू
    Published On अगस्त 22, 2024 13:16 ist
    info icon
    published onAug 22, 2024 13:16 IST
    last updated onAug 22, 2024 13:16 IST
    2.3K Views
    • Write a कमेंट

    Mahindra Thar Roxx: Sketch vs Reality

    महिंद्रा थार रॉक्स, जिसे आमतौर पर 5-डोर महिंद्रा थार नाम से भी जाना जाता है, भारत में 12.99 लाख रुपये (इंट्रोडक्ट्री, एक्स-शोरूम पैन-इंडिया) प्राइस पर लॉन्च हो चुकी है। इस ऑफ रोडिंग कार को अपडेट एक्सटीरियर और इंटीरियर के साथ पेश किया गया है।

    थार रॉक्स के लॉन्च के बाद महिंद्रा के चीफ डिजाइन और क्रिएटिव ऑफिसर प्रताप बोस ने अपने एक्स (ट्विटर) हैंडल पर थार रॉक्स के ओरिजनल डिजाइन स्केच जारी किए, और एसयूवी के डिजाइन स्केच व प्रोडक्शन मॉडल में काफी अंतर नजर आ रहे हैं, जिनके बारे में हम जानेंगे आगेः

    एक्सटीरियर

    Mahindra Thar Roxx Sketch Front
    Mahindra Thar Roxx Front

    आगे की तरह इसके प्रोडक्शन मॉडल में स्केच जैसी नई ग्रिल और सी-शेप एलईडी डीआरएल दी गई है। हालांकि स्केच मॉडल में पतली हेडलाइट स्प्ट्रिप दी गई है, जबकि महिंद्रा ने प्रोडक्शन मॉडल में ज्यादा प्रैक्टिकल एलईडी प्रोजेक्टर हेडलैंप्स दिए हैं। इसके अलावा दूसरा बड़ा अंतर इसके बंपर पर देखा जा सकता है, फाइनल प्रोडक्शन का बंपर स्केच में दिखाए जितना बड़ा नहीं है।

    Mahindra Thar Roxx Sketch Side
    Mahindra Thar Roxx Side

    साइड प्रोफाइल की बात करें तो यहां स्केच और फाइनल प्रोडक्शन दोनों में एक जैसे डोर, डोर हैंडल, अलॉय व्हील डिजाइन, और विंडो दी गई है।

    हालांकि डिजाइन स्केच होने के कारण इसमें दिखाए गए अलॉय व्हील बड़े लग रहे हैं। वहीं फाइनल प्रोडक्ट में महिंद्रा ने 19-इंच ड्यूल-टोन अलॉय व्हील दिए हैं और इनका डिजाइन स्केच मॉडल जैसा ही है।

    यह भी पढ़ें: महिंद्रा थार रॉक्स vs महिंद्रा एक्सयूवी700ः कौनसी महिंद्रा कार खरीदें?

    यहां ध्यान देने वाली बात ये है कि स्केच में दिखाई दे रहा लाइट ब्लू शेड ओरिजनल थार रॉक्स में उपलब्ध नहीं है।

    केबिन

    Mahindra Thar Roxx Sketch Cabin
    Mahindra Thar Roxx Cabin

    केबिन की बात करें तो यह अंदर से काफी हद तक स्केच जैसी ही है। स्केच मॉडल और प्रोडक्शन वर्जन दोनों का डैशबोर्ड लेआउट, स्क्रीन, एसी वेंट्स और स्टीयरिंग व्हील एक जैसा है।

    दोनों में एक छोटा सा अंतर है और वह फ्रंट डोर के ग्रैब हैंडल के कलर का है। डिजाइन स्केच में ग्रैब हैंडल व्हाइट कलर में है जबकि फाइनल प्रोडक्ट में व्हाइट कलर में है। इसके अलावा डिजाइन स्केच के इनसाइड डोर हैंडल भी व्हाइट कलर में है, जबकि प्रोडक्शन मॉडल में क्रोम फिनिश दी गई है।

    Mahindra Thar Roxx Sketch Seats
    Mahindra Thar Roxx Seats

    थार रॉक्स के स्केच और प्रोडक्शन मॉडल की सीट का डिजाइन एक जैसा ही है, और दोनों में फ्रंट सीट पर ‘थार’ ब्रांडिंग दी गई है। थार रॉक्स टॉप मॉडल में व्हाइट लेदरेट सीटें और लोअर वेरिएंट्स में ब्लैक फेब्रिक सीटें दी गई है।

    महिंद्रा थार रॉक्स ओवरव्यू

    5-door Mahindra Thar Roxx Engine

    इंजन ऑप्शन

    2 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन

    2.2 लीटर डीजल

    पावर

    162 पीएस (मैनुअल)/177 पीएस (ऑटोमैटिक)

    152 पीएस (मैनुअल)/ 175 पीएस (ऑटोमैटिक)

    टॉर्क

    330 एनएम (मैनुअल)/380 एनएम (ऑटोमैटिक)

    330 एनएम (मैनुअल)/  370 एनएम (ऑटोमैटिक

    गियरबॉक्स

    6-स्पीड मैनुअल, 6-स्पीड ऑटोमैटिक

    6-स्पीड मैनुअल, 6-स्पीड ऑटोमैटिक

    ड्राइवट्रेन

    रियर-व्हील-ड्राइव

    4-व्हील-ड्राइव, रियर-व्हील-ड्राइव

    थार रॉक्स में 3-डोर थार वाले इंजन (1.5-लीटर डीजल इंजन को छोड़कर) दिए गए हैं, हालांकि थार रॉक्स में ये इंजन ज्यादा पावर ट्यूनिंग के साथ मिलते हैं। 3-डोर थार में फोर-व्हील-ड्राइव सिस्टम दोनों इंजन के साथ दिया गया है, जबकि थार रॉक्स में केवल डीजल इंजन के साथ 4-व्हील-ड्राइव सेटअप का ऑप्शन मिलता है।

    Mahindra Thar Roxx Touchscreen

    इसमें 10.25-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 10.25-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, पैनोरमिक सनरूफ, हरमन कार्डन साउंड सिस्टम, 6 तरह से पावर एडजस्ट होने वाली ड्राइवर सीट, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट, और वायरलेस फोन चार्जर जैसे फीचर दिए गए हैं। वहीं पैसेंजर सुरक्षा के लिए 6 एयरबैग (स्टैंडर्ड), 360 डिग्री कैमरा और लेवल-2 एडीएएस (एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम) जैसे सेफ्टी फीचर दिए गए हैं।

    यह भी पढ़ें: महिंद्रा थार रॉक्स vs महिंद्रा थार: स्पेसिफिकेशन कंपेरिजन

    प्राइस और कंपेरिजन

    Mahindra Thar Roxx

    महिंद्रा थार रॉक्स की कीमत 12.99 लाख रुपये से 20.49 लाख रुपये (इंट्रोडक्ट्री, एक्स-शोरूम) के बीच है। अभी थार रॉक्स 4-व्हील-ड्राइव वेरिएंट्स की कीमत की घोषणा होना बाकी है। इसका सीधा मुकाबला फोर्स गुरखा 5 डोर से है। इसके अलावा इसे मारुति जिम्नी से बड़ी और प्रीमियम कार के तौर पर भी चुना जा सकता है।

    यह भी देखेंः महिंद्रा थार रॉक्स ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    महिंद्रा थार रॉक्स पर अपना कमेंट लिखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है