• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    2025 टाटा हैरियर के किस वेरिएंट में दिए गए हैं कौनसे फीचर, जानिए यहां

    एडवेंचर एक्स और एडवेंचर एक्स प्लस टाटा हैरियर के लाइनअप में नए वेरिएंट हैं

    स्तुति
    स्तुति
    Published On अगस्त 06, 2025 14:45 ist
    info icon
    published onAug 06, 2025 14:45 IST
    last updated onAug 06, 2025 14:45 IST
    168 Views
    • Write a कमेंट

    2025 टाटा हैरियर भारत में लॉन्च हो चुकी है। इस एसयूवी कार के वेरिएंट लाइनअप को अपडेट किया गया है जिसके चलते यह गाड़ी अब दो नए वेरिएंट : एडवेंचर एक्स और एडवेंचर एक्स प्लस में आती है। यह गाड़ी कुल छह वेरिएंट : स्मार्ट, प्योर एक्स, एडवेंचर एक्स, एडवेंचर एक्स प्लस, फियरलेस एक्स और फियरलेस एक्स प्लस में उपलब्ध है। नई टाटा हैरियर कार के किस वेरिएंट में मिलते हैं कौनसे फीचर, जानेंगे इसके बारे में आगे:-

    टाटा हैरियर स्मार्ट 

    स्मार्ट वेरिएंट हैरियर का बेस वेरिएंट है जिसमें यह सभी फीचर दिए गए हैं :- 

    एक्सटीरियर

    इंटीरियर

    कंफर्ट

    इंफोटेनमेंट 

    सेफ्टी 

    • एलईडी प्रोजेक्टर हेडलाइट

    • एलईडी टर्न इंडिकेटर्स

    • एलईडी डीआरएल

    • एलईडी टेललाइट

    • 17-इंच अलॉय व्हील्स

    • फैब्रिक अपहोल्स्ट्री

    • फ्रंट रो कपहोल्डर

    • 60:40 स्प्लिट रियर सीटें

     

    • 7-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले

    • रियर वेंट्स के साथ ऑटो एसी

    • टिल्ट और टेलीस्कोपिक एडजस्टेबल स्टीयरिंग व्हील

    • कोई भी नहीं

    • 6 एयरबैग

    • रियर पार्किंग सेंसर

    • डे/नाइट आईआरवीएम

    • ट्रैक्शन कंट्रोल

    • हिल स्टार्ट असिस्ट

    • आइएसोफिक्स चाइल्ड सीट एंकरेज

    बेस वेरिएंट होने के बावजूद स्मार्ट वेरिएंट में ऑल-एलईडी लाइटिंग एलिमेंट्स, अलॉय व्हील्स, और 6 एयरबैग्स, एबीएस के साथ ईबीडी और रियर पार्किंग सेंसर्स जैसे सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं। हालांकि, इस वेरिएंट में कोई इंफोटेनमेंट सिस्टम नहीं दिया गया है। 

    टाटा हैरियर प्योर एक्स (#डार्क एडिशन के साथ उपलब्ध) 

    स्मार्ट वेरिएंट के मुकाबले बेस से ऊपर वाले प्योर एक्स वेरिएंट में मिलने वाले अतिरिक्त फीचर :- 

    एक्सटीरियर 

    इंटीरियर 

    कंफर्ट 

    इंफोटेनमेंट

    सेफ्टी 

    • रूफ रेल्स

    • शार्क फिन एंटीना

    • ऐश ग्रे इंटीरियर थीम

    • लैदर रैप्ड स्टीयरिंग व्हील

     

    • 10.25-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले

    • पैनोरमिक सनरूफ

    • क्रूज कंट्रोल

    • इलेक्ट्रिक एडजस्टेबल ओआरवीएम्स (ऑटो फोल्डिंग के साथ)

    • पुश बटन स्टार्ट/स्टॉप

    • 4-वे हाइट एडजस्टेबल ड्राइवर सीट

    • पैडल शिफ्टर्स (केवल ऑटोमैटिक)

    • 10.25-इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम

    • वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो/एप्पल कारप्ले

    • 4-स्पीकर साउंड सिस्टम

    • ऑटो हेडलाइट

    • रेन-सेंसिंग वाइपर

    • 360-डिग्री कैमरा

    • रियर वॉशर और वाइपर

    टाटा हैरियर के प्योर वेरिएंट में अतिरिक्त फीचर के तौर पर रूफ रेल्स और शार्क-फिन एंटीना दिया गया है। केबिन के अंदर इसमें 10.25-इंच इंफोटेनमेंट डिस्प्ले के साथ 4-स्पीकर साउंड सिस्टम, 10.25-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले और पैनोरमिक सनरूफ दिया गया है। इसमें क्रूज कंट्रोल और पैडल शिफ्टर्स के साथ ऑटो हेडलाइट, रेन सेंसिंग वाइपर और 360-डिग्री जैसे सेफ्टी फीचर भी दिए गए हैं। 

    यह वेरिएंट स्पेशल डार्क एडिशन में भी उपलब्ध है, जिसमें एक्सटीरियर और इंटीरियर पर ऑल-ब्लैक कलर थीम के साथ 18-इंच ब्लैक अलॉय व्हील्स और डार्क बैजिंग दी गई है। 

    टाटा हैरियर एडवेंचर एक्स (#डार्क एडिशन के साथ भी उपलब्ध)

    यह हैरियर के लाइनअप का नया वेरिएंट है जिसमें प्योर एक्स वेरिएंट के मुकाबले यह सभी फीचर दिए गए हैं :- 

    एक्सटीरियर 

    इंटीरियर 

    कंफर्ट 

    इंफोटेनमेंट 

    सेफ्टी 

    • 18-इंच अलॉय व्हील्स (केवल #डार्क एडिशन)

    • रियर पार्सल शेल्फ

     

    • ऑल ब्लैक इंटीरियर (केवल डार्क एडिशन में)

    • ब्लैक और टैन इंटीरियर

    • लेदरेट अपहोल्स्ट्री

    • फ्रंट और रियर सीटबैक पॉकेट

    • रियर पार्सल शेल्फ

    • इल्युमिनेटेड ग्लवबॉक्स और बूट

    • 6-वे पावर-एडजस्टेबल ड्राइवर सीट

    • मल्टी-ड्राइव मोड

    • वन-टच ऑटो अप/डाउन ड्राइवर साइड विंडो

    • 6-स्पीकर साउंड सिस्टम

    • रियर डिफॉगर 

    नए एडवेंचर एक्स वेरिएंट में अब 6-वे पावर-एडजस्टेबल ड्राइवर सीट कम प्राइस पर मिलने लगी है। इस वेरिएंट में 6-स्पीकर साउंड सिस्टम, मल्टी-ड्राइव मोड और रियर डिफॉगर जैसे फीचर भी दिए गए हैं। प्योर एक्स वेरिएंट की तरह एडवेंचर एक्स वेरिएंट भी डार्क एडिशन में उपलब्ध है।

    टाटा हैरियर एडवेंचर एक्स प्लस (#डार्क एडिशन के साथ भी उपलब्ध)  

    एडवेंचर एक्स वेरिएंट के मुकाबले एडवेंचर एक्स प्लस वेरिएंट में कई अतिरिक्त सेफ्टी फीचर दिए गए हैं :-

    एक्सटीरियर 

    इंटीरियर 

    कंफर्ट 

    इंफोटेनमेंट

    सेफ्टी 

    • कोई भी नहीं  

    • कोई भी नहीं  

    • कोई भी नहीं  

    • कोई भी नहीं  

     

    • इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी)

    • ऑटो होल्ड के साथ इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक

    • एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (एडीएएस) (केवल ऑटोमेटिक वेरिएंट)

    • सभी व्हील्स पर डिस्क ब्रेक

    • ड्राइवर ड्राउजीनेस डिटेक्शन 

    एडवेंचर एक्स वेरिएंट की तरह एडवेंचर एक्स प्लस वेरिएंट भी स्पेशल डार्क एडिशन में उपलब्ध है जिसमें कई अतिरिक्त सेफ्टी फीचर दिए गए हैं जिनमें एडीएएस सूट, ऑल व्हील्स डिस्क ब्रेक और इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक शामिल है। 

    टाटा हैरियर फियरलेस एक्स (#डार्क एडिशन के साथ भी उपलब्ध) 

    फियरलेस एक्स हैरियर का टॉप से नीचे वाला वेरिएंट है और इसमें एडवेंचर एक्स प्लस वेरिएंट के मुकाबले यह फीचर दिए गए हैं :- 

    एक्सटीरियर 

    इंटीरियर

    कंफर्ट 

    इंफोटेनमेंट 

    सेफ्टी 

     

    • 18 इंच के अलॉय व्हील

    • आगे और पीछे कनेक्टेड लाइटिंग

    • सीक्वेंशियल इंडिकेटर

    • एम्बिएंट लाइटिंग 

     

    • वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें

    • वायरलेस फोन चार्जर

    • मेमोरी और वेलकम फंक्शन के साथ पावर एडजस्टेबल ड्राइवर सीट

    • डुअल-जोन ऑटो एसी

    • दूसरी रो के पैसेंजर के लिए विंग-टाइप हेडरेस्ट

    • कप होल्डर के साथ रियर आर्मरेस्ट

    • दूसरी रो की विंडो में सनशेड

    • कीलेस एंट्री 

    • 12.3-इंच टचस्क्रीन

    • 9 स्पीकर वाला जेबीएल साउंड सिस्टम

    • टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस)

    • ऑटो-डिमिंग आईआरवीएम

    फियरलेस वेरिएंट में कई अतिरिक्त फीचर दिए गए हैं जो इस एसयूवी कार को प्रीमियम लुक देते हैं। इस वेरिएंट में कनेक्टेड एलईडी लाइटिंग, एम्बिएंट लाइटिंग, वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें, डुअल-ज़ोन ऑटो एसी, 9-स्पीकर प्रीमियम जेबीएल ऑडियो सिस्टम और वायरलेस फोन चार्जर जैसे फीचर दिए गए हैं। सुरक्षा के लिए इसमें टीपीएमएस और ऑटो-डिमिंग आईआरवीएम जैसे अतिरिक्त फीचर भी दिए गए हैं। 

    यह वेरिएंट भी डार्क एडिशन के साथ उपलब्ध है। 

    टाटा हैरियर फियरलेस एक्स प्लस (#डार्क और स्टेल्थ एडिशन के साथ उपलब्ध)  

    फियरलेस एक्स प्लस हैरियर के लाइनअप का सबसे टॉप वेरिएंट है। फियरलेस एक्स वेरिएंट के मुकाबले इसमें यह सभी फीचर दिए गए हैं : 

    एक्सटीरियर 

    इंटीरियर 

    कंफर्ट 

    इंफोटेनमेंट

    सेफ्टी 

    • फ्रंट और रियर डीआरएल्स पर वेलकम और गुडबाय एनिमेशन

    • कॉर्नरिंग फंक्शन के साथ फ्रंट एलईडी फॉग लाइटें

    • रियर फॉग लाइट

    • कूल्ड स्टोरेज स्पेस के साथ फ्रंट आर्मरेस्ट 

    • जेस्चर-कंट्रोल्ड पावर्ड टेलगेट

    • 4-वे पावर एडजस्टेबल को-ड्राइवर सीट

    • इल्युमिनेटेड एलिमेंट के साथ पैनोरमिक सनरूफ

    • एक्यूआई डिस्प्ले वाला एयर प्यूरीफायर

    • रिमूव एसी ऑन/ऑफ 

    • 10-स्पीकर वाला जेबीएल साउंड सिस्टम

    • कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी

    • 7 एयरबैग

    • फ्रंट पार्किंग सेंसर

    • हिल डिसेंट कंट्रोल

    • लेवल 2 एडीएएस

    फियरलेस एक्स प्लस वेरिएंट आपको यह अहसास दिला सकता है कि आपने कोई प्रीमियम एसयूवी कार खरीदी है। इस वेरिएंट में एलईडी कॉर्नरिंग फॉग लाइट, जेस्चर-कंट्रोल्ड पावर्ड टेलगेट, 10-स्पीकर जेबीएल साउंड सिस्टम, 7 एयरबैग, फ्रंट पार्किंग सेंसर और लेवल-2 एडीएएस जैसे फीचर दिए गए हैं। 

    यह वेरिएंट भी डार्क एडिशन और स्टेल्थ एडिशन में उपलब्ध है। इन दोनों स्पेशल एडिशन मॉडल्स में एक्सक्लूसिव कलर ऑप्शन और सिग्नेचर बैजिंग दी गई है। 

    इंजन ऑप्शन 

    टाटा हैरियर ईवी में सिंगल डीजल इंजन ऑप्शन दिया गया है जिसके स्पेसिफिकेशन कुछ इस प्रकार है :- 

    स्पेसिफिकेशन

    2-लीटर डीजल 

    ट्रांसमिशन 

    6-स्पीड एमट, 6-स्पीड एटी

    पावर

    170 पीएस

    टॉर्क 

    350 एनएम

    ड्राइवट्रेन 

    फ्रंट-व्हील-ड्राइव (एफडब्ल्यूडी) 

    कीमत और मुकाबला 

    Tata Harrier Front

    2025 टाटा हैरियर की कीमत 15 लाख रुपये से 24.44 लाख रुपये (एक्स-शोरूम पैन इंडिया) के बीच है। इसका मुकाबला जीप कंपास, एमजी हेक्टर, और हुंडई क्रेटा और किआ सेल्टोस के कुछ वेरिएंट से है।

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • लेटेस्ट
    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है