• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    2024 मारुति डिजायर जेडएक्सआई फोटो गैलरी: जानिए नई सेडान कार के इस वेरिएंट में क्या कुछ मिलता है खास

    डिजायर जेडएक्सआई में 7-इंच टचस्क्रीन, वायरलेस फोन चार्जर, और ऑटो एसी जैसे फीचर दिए गए हैं

    सोनू
    सोनू
    Published On नवंबर 20, 2024 10:24 ist
    info icon
    published onNov 20, 2024 10:24 IST
    last updated onNov 20, 2024 10:24 IST
    336 Views
    • Write a कमेंट

    2024 Maruti Dzire ZXi

    ये तो आप पहले से ही जानते होंगे कि न्यू मारुति डिजायर भारत में लॉन्च हो गई है और इसकी कीमत 6.79 लाख रुपये से 10.14 लाख रुपये (एक्स-शोरूम पैन-इंडिया) के बीच है। 2024 डिजायर चार वेरिएंट्स: एलएक्सआई, वीएक्सआई, जेडएक्सआई, और जेडएक्सआई प्लस में उपलब्ध है। इस आर्टिकल में हम तस्वीरों के जरिए जानेंगे टॉप मॉडल से नीचे वाले जेडएक्सआई वेरिएंट में क्या कुछ खास मिलता है:

    आगे का डिजाइन

    2024 Maruti Dzire ZXi Front

    जेडएक्सआई वेरिएंट आगे से देखने पर लोअर वेरिएंट जैसा ही है, हालांकि इसमें एलईडी डीआरएल के साथ ऑल-एलईडी हेडलाइटें दी गई है। इसमें वीएक्सआई वेरिएंट की तरह क्रोम स्ट्रिप दी गई है जिसे ग्रिल के ठीक ऊपर पोजिशन किया गया है, और ये दोनों ओर दिए गए हेडलाइट से आपस में कनेक्टेड है। इसमें एलईडी फॉग लाइट का अभाव है।

    साइड प्रोफाइल

    2024 Maruti Dzire ZXi Side

    डिजायर जेडएक्सआई वेरिएंट साइड से देखने पर करीब-करीब टॉप मॉडल जैसा ही लगता है। इसमें बॉडी कलर ओआरवीएम दिए गए हैं, जिन पर टर्न इंडिकेटर को पोजिशन किया गया है, इसके अलावा डोर हैंडल भी बॉडी कलर में है। इसकी विंडोलाइन ब्लैक कलर में है और इसमें 18-इंच ब्लैक अलॉय व्हील दिए गए हैं।

    2024 Maruti Dzire ZXi Rear

    टॉप मॉडल से नीचे वाले जेडएक्सआई वेरिएंट में सिंगल-पैन सनरूफ नहीं दिया गया है।

    यह भी पढ़ें: 2024 मारुति डिजायर वीएक्सआई फोटो गैलरी: जानिए नई सेडान कार के इस वेरिएंट में क्या कुछ मिलता है खास

    पीछे का डिजाइन

    2024 Maruti Dzire ZXi Rear

    डिजायर के इस वेरिएंट में टॉप मॉडल के मुकाबले पीछे की तरफ कोई अंतर नजर नहीं आता है। इसमें भी वाई शेप्ड एलईडी टेल लाइट दी गई है जो एक क्रोम स्ट्रिप से आपस में कनेक्टेड है। मारुति ने न्यू डिजायर के सभी वेरिएंट्स में रियर डिफॉगर फीचर दिया है।

    केबिन

    2024 Maruti Dzire ZXi Dashboard

    2024 मारुति सुज़ुकी डिजायर जेडएक्सआई वेरिएंट में ड्यूल-टोन ब्लैक और बैज केबिन थीम दी गई है, और इसकी सीट पर बैज फेब्रिक अपहोल्स्ट्री चढ़ी है। इसकी फीचर लिस्ट में 7-इंच टचस्क्रीन, स्टीयरिंग माउंटेड ऑडियो कंट्रोल्स, ऑटो एसी, और वायरलेस फोन चार्जर शामिल है।

    डिजायर जेडएक्सआई में पैसेंजर की सुरक्षा के लिए 6 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी), टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस), और रियर पार्किंग कैमरा जैसे सेफ्टी फीचर दिए गए हैं।

    2024 Maruti Dzire ZXi Rear Seat

    रियर पैसेंजर कंफर्ट के लिए इसमें कपहोल्डर के साथ सेंटर आर्मरेस्ट और एसी वेंट्स दिए गए हैं।

    पेट्रोल और सीएनजी पावरट्रेन में उपलब्ध

    डिजायर जेडएक्सआई वेरिएंट पेट्रोल और सीएनजी दोनों वर्जन में उपलब्ध है, जिसके स्पेसिफिकेशन इस प्रकार है:

    इंजन

    1.2-लीटर 3-सिलेंडर जेड सीरीज पेट्रोल

    1.2-लीटर 3-सिलेंडर जेड सीरीज पेट्रोल+सीएनजी

    पावर

    82 पीएस

    70 पीएस

    टॉर्क

    112 एनएम

    102 एनएम

    गियरबॉक्स

    5-स्पीड एमटी, 5-स्पीड एएमटी

    5-स्पीड एमटी

    सर्टिफाइड माइलेज

    24.79 किलोमीटर प्रति लीटर (एमटी), 25.71 किलोमीटर प्रति लीटर (एएमटी)

    33.73 किलोमीटर प्रति किलोग्राम

    प्राइस और कंपेरिजन

    2024 मारुति डिजायर जेडएक्सआई की कीमत 8.89 लाख रुपये से 9.84 लाख रुपये (एक्स-शोरूम पैन-इंडिया) के बीच है। इसका मुकाबला टाटा टिगोर, हुंडई ऑरा, और न्यू जनरेशन होंडा अमेज से है। कंपनी डिजायर 2024 मॉडल को सब्सक्रिप्शन बेसिस पर भी दे रही है जिसका प्लान 18,248 रुपये प्रति महीने से शुरू है। इसमें कार रजिस्ट्रेशन, मेंटेनेंस, इंश्योरेंस, और रोडसाइड असिस्टेंस शामिल है।

    यह भी देखें: मारुति डिजायर ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    Maruti Suzuki Dzire पर अपना कमेंट लिखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग सेडान कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है