• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    2023 हुंडई वरना Vs होंडा सिटी Vs स्कोडा स्लाविया Vs फोक्सवैगन वर्टस: साइज कंपेरिजन

    कंपनी ने कंफर्म किया है मौजूदा मॉडल के मुकाबले  नई वरना लगभग हर मोर्चे पर ज्यादा बड़ी होगी।

    भानु
    भानु
    Published On मार्च 03, 2023 14:47 ist
    info icon
    published onMar 03, 2023 14:47 IST
    last updated onMar 03, 2023 14:47 IST
    1.7K Views
    • Write a कमेंट

    Hyundai Verna Vs Rivals

    हाल ही में हुंडई ने नई वरना के एक्सटीरियर डिजाइन से हल्का फुल्का पर्दा उठाया है और साथ ही कंपनी ने इसके साइज की भी जानकारी दी है। बता दें कि इसके मुकाबले में मौजूद दूसरी कारों का साइज भी बढ़ गया है ऐसे में आगे देखें उनके आगे इस मोर्चे पर कितनी बेहतर साबित होगी ये अपकमिंग कार:

    2023 Hyundai Verna taillights teased

    डायमेंशन

    वरना

    सिटी

    स्लाविया 

    वर्टस

    लंबाई

    4,535 मिलीमीटर

    4,583 मिलीमीटर

    4,541 मिलीमीटर

    4,561 मिलीमीटर

    चौड़ाई

    1,765 मिलीमीटर

    1,748 मिलीमीटर

    1,752 मिलीमीटर

    1,752 मिलीमीटर

    उंचाई

    1,475 मिलीमीटर

    1,489 मिलीमीटर

    1,507 मिलीमीटर

    1,507 मिलीमीटर

    व्हीलबेस

    2,670 मिलीमीटर

    2,600 मिलीमीटर

    2,651 मिलीमीटर

    2,651 मिलीमीटर

    बूट स्पेस

    528 लीटर

    506 लीटर

    521 लीटर

    521 लीटर

    • मौजूदा मॉडल के मुकाबले वरना सेडान का न्यू जनरेशन मॉडल 95 मिलीमीटर ज्यादा लंबा और 36 मिलीमीटर ज्यादा चौड़ा है मगर इनकी उंचाई में कोई अंतर नजर नहीं आएगा। इसका व्हीलबेस 70 मिलीमीटर बढ़ाया गया है जिससे अब ये पहले से ज्यादा स्पेशियस नजर आएगी। 
    • हालांकि अतिरिक्त लंबाई के बावजूद भी नई वरना यहां सबसे छोटी कार साबित होगी वहीं होंडा सिटी जनरेशन 5 मॉडल सेगमेंट की अभी सबसे लंबी कार है। 

    यह भी पढ़ें: 2023 होंडा सिटी फेसलिफ्ट भारत में हुई लॉन्च, कीमत 11.49 लाख रुपए से शुरू

    volkswagen virtus vs skoda slavia vs honda city

    • मगर जब बात व्हीलबेस की आती है तो हुंडई वरना अपने मुकाबले में मौजूद दूसरी कारों से काफी आगे है। इससे ये बात भी साबित होती है कि इसमें अच्छा खासा लेगरूम स्पेस मिलेगा। 
    • सेडान पसंद करने वालों को बता दें कि यहां वरना की उंचाई सबसे कम है जबकि स्कोडा स्लाविया और फोक्सवैगन वर्टस सबसे उंची कारें हैं। 
    • वरना का नया मॉडल मुकाबले में मौजूद दूसरी कारों से ज्यादा चौड़ा है जबकि होंडा सिटी इस सेगमेंट की सबसे कम चौड़ी कार है। नई वरना की चौड़ाई ज्यादा होने से इसकी रियर सीट पर तीन पैसेंजर ज्यादा कंफर्टेबल होकर बैठ सकेंगे। 
    • इसके अलावा ऑन पेपर्स तो हुंडई वरना 2023 मॉडल मेंं दूसरी कारों के मुकाबले ज्यादा बूट स्पेस भी मिलता दिखाई दे रहा है। 

    2023 Hyundai Verna rear cabin teased

    नई वरना सेडान में इसबार कूल्ड ग्लवबॉक्स और संभावित 10.25-इंच की इंटीग्रेटेड डिस्प्ले नजर आ सकती है। साथ ही नई वरना 2023 में सनरूफ,क्रुज कंट्रोल और ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल जैसे फीचर्स भी नजर आ सकते हैं। सेफ्टी के लिए इसमें राडार बेस्ड एडवांस्ड ड्राइविंग असिस्टेंस सिस्टम (एडीएएस), छह एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी), और फ्रंट एवं रियर पार्किंग सेंसर जैसे फीचर्स दिए जाएंगे। 

    यह भी पढ़ें: हुंडई अल्कजार में मिलेगा अब 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन का ऑप्शन, बुकिंग हुई शुरू

    2023 हुंडई वरना में दो पेट्रोल इंजन ऑप्शंस दिए जाएंगे जिनमें 1.5-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड इंजन (115 पीएस/144 एनएम) और नया 1.5-लीटर टर्बोचार्ज्ड इंजन (160 पीएस /253 एनएम) शामिल होगा। इंजन के साथ इसमें 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स स्टैंडर्ड मिलेगा। इसके अलावा इसमें नेचुरली एस्पिरेटेड इंजन के साथ ऑप्शनल सीवीटी और टर्बोचार्ज्ड इंजन के साथ 7-स्पीड डीसीटी भी दिया जाएगा। हुंडई वरना जनरेशन6 मॉडल की कीमत 10 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू हो सकती है जिसे 21 मार्च के दिन लॉन्च किया जाएगा।

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    हुंडई वरना 2023-2026 पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग सेडान कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है