• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    मारुति अर्टिगा 2022 मॉडल बिना कवर के आया नजर,जानिए कब तक होगा लॉन्च

    स्पाय शॉट्स को गौर से देखें तो नई ग्रिल के अलावा अर्टिगा फेसलिफ्ट के डिजाइन में कोई प्रमुख बदलाव नहीं किया गया है।

    भानु
    भानु
    Published On दिसंबर 06, 2021 16:00 ist
    info icon
    published onDec 06, 2021 16:00 IST
    last updated onDec 06, 2021 16:00 IST
    1.9K Views
    • Write a कमेंट

    मारुति अर्टिगा फेसलिफ्ट मॉडल बिना कवर के टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है। इसमें कुछ कॉस्मैटिक बदलावा के साथ नए फीचर्स दिए जाएंगे। 

    हालांकि इसपर थोड़ी बहुत कवरिंग नजर आई थी जहां ये लगभग अपने मौजूदा मॉडल जैसी नजर आ रही है। 

    हालांकि इसके केबिन की तस्वीरें सामने नहीं आई हैं हालांकि इसमें बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम,कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी,वायरलेस एंड्रायड ऑटो और एपल कारप्ले कनेक्टिविटी,नए डिजाइन की ड्राइवर डिस्प्ले जैसे फीचर्स नजर आएंगे। वहीं इस कार के टॉप वेरिएंट्स में ज्यादा सेफ्टी के लिए एक्सट्रा एयरबैग्स भी दिए जा सकते हैं। 

    बता दें कि अर्टिगा के मौजूद मॉडल में 7-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले, ऑटोमैटिक एसी, इंजन पुश-स्टार्ट/स्टॉप, डुअल फ्रंट एयरबैग, ईएसपी (इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम), हिल होल्ड कंट्रोल और एक रियर पार्किंग कैमरा जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसकी थर्ड रो सीट्स पर एसी वेंट्स का फीचर मौजूद नहीं है मगर इनमें रिक्लाइन फंक्शन और पावर सॉकेट दिए गए हैं। 

    इस फै​मिली कार में पहले की तरह स्मार्ट माइल्ड-हाइब्रिड टेक्नोलॉजी के साथ 1.5-लीटर बीएस6 पेट्रोल इंजन दिया जाएगा। ये इंजन 105 पीएस की पावर और  138 एनएम का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। इस इंजन के साथ इसमें 5-स्पीड मैनुअल और 4-स्पीड ऑटोमैटिक दोनों गियरबॉक्स का ऑप्शन मिलता है। मगर इसके फेसलिफ्ट मॉडल में इसबार 4-स्पीड ऑटोमैटिक टॉर्क कन्वर्टर के बजाए कोई दूसरी युनिट दी जा सकती है।  अर्टिगा 2022 मॉडल में 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ फैक्ट्री फिटेड सीएनजी किट का ऑप्शन भी रखा जा सकता है। 

    यह भी पढ़ें:फेसलिफ्ट मारुति एक्सएल6 टेस्टिंग के दौरान आई नज़र

    मारुति अर्टिगा के नए मॉडल की प्राइस पहले से ज्यादा हो सकती है। अर्टिगा की मौजूदा कीमत 7.96 लाख रुपये से लेकर 10.69 लाख रुपये के बीच है। मारुति 2022 में 8 कारें लॉन्च करेगी जिनमें इस एमपीवी के फेसलिफ्ट वर्जन समेत ब्रेजा,बलेनो और एक्सएल6 के फेसलिफ्ट मॉडल शामिल हैं। 

    यह भी पढ़ें:ये हैं बेस्ट थ्री रो एसयूवी कारें जो हर बजट में बैठेंगी फिट

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    Maruti Suzuki Ertiga 2015-2022 पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on मारुति सुजुकी अर्टिगा 2015-2022

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एमयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है