• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    2022 हुंडई वेन्यू ई वेरिएंट एनालिसिस: क्या ये बेस वेरिएंट लेना है फायदे का सौदा,जानिए यहां

    नई हुंडई वेन्यू फेसलिफ्ट को भारत में लॉन्च कर दिया गया है जो 5 ट्रिम्स: ई, एस, एस+/एस (ओ), एसएक्स, और एसएक्स (ओ) में उपलब्ध है। 

    भानु
    भानु
    Published On जुलाई 18, 2022 13:20 ist
    info icon
    published onJul 18, 2022 13:20 IST
    last updated onJul 18, 2022 13:20 IST
    182 Views
    • Write a कमेंट

    नई हुंडई वेन्यू फेसलिफ्ट को भारत में लॉन्च कर दिया गया है जो 5 ट्रिम्स: ई, एस, एस+/एस (ओ), एसएक्स, और एसएक्स (ओ) में उपलब्ध है। मिड लाइफ अपडेट मिलने के साथ इस सब 4 मीटर एसयूवी के एंट्री लेवल ई ट्रिम की प्राइस 50,000 रुपये ज्यादा हो गई है। तो क्या वेन्यू का ये बेस वेरिएंट लेना है फायदे का सौदा, इसके बारे में आप ज्यादा जानेंगे आगे:

    वेरिएंट

    1.2-लीटर एमटी

    ई एमटी

    7.53 लाख रुपये

    एस एमटी

    8.70 लाख रुपये

    कीमत में अंतर

    1.17 लाख रुपये

    वेन्यू के ई वेरिएंट की खूबियां 

    हुंडई वेन्यू 2022 के बेस वेरिएंट ई ट्रिम में बॉडी-कलर्ड डोर हैंडल, टू-टोन केबिन थीम, मैनुअल एसी, और आईएसओफिक्स चाइल्ड सीट माउंट जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसमें एसेसरीज लिस्ट से आप कुछ अन्य फीचर्स भी लगवा सकते हैं। यदि आपके पास इस समय ज्यादा बजट नहीं है तो फिर आप इस वेरिएंट पर गौर कर सकते हैं और बाद में एसेसरीज लिस्ट में से अपनी पसंद का फीचर लेकर लगवा सकते हैं। 

    क्या कुछ फीचर्स दिए गए हैं इस वेरिएंट में देखिए नीचे दी गई लिस्ट में:

     

    एक्सटीरियर

    इंटीरियर

    कंफर्ट फीचर्स

    इंफोटेनमेंट

    सेफ्टी

    हाइलाइट फीचर्स

    • हैलोजन हेडलाइट्स

    • क्रोम-स्टडेड फ्रंट ग्रिल

    • टू-टोन केबिन थीम

    • एडजस्टेबल हेडरेस्ट (फ्रंट )

    • फ्रंट पावर विंडो

    • मैनुअल एसी

    • उपलब्ध नहीं

    • ड्यूल फ्रंट एयरबैग

    • एबीएस के साथ ईबीडी

    • रियर पार्किंग सेंसर

    अन्य फीचर्स

    • बॉडी-कलर्ड डोर हैंडल और बंपर

    • कवर के साथ 15-इंच स्टील व्हील्स

    • फैब्रिक अपहोल्स्ट्री

    • डे/नाइट आईआरवीएम

    • टिल्ट-एडजस्टेबल स्टीयरिंग व्हील

    • फ्रंट यूएसबी चार्जर (सी-टाइप) 

    • उपलब्ध नहीं

    • सेंट्रल लॉकिंग

    • आईएसओफिक्स चाइल्ड सीट एंकरेज

    एस ट्रिम पर अपग्रेड करने में मिलने वाले फीचर्स

    • ऑटोमैटिक हेडलाइट्स

    • रूफ रेल्स

    • शार्क फिन एंटेना

    • डिजिटाइज्ड इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर

    • फ्रंट सेंटर आर्मरेस्ट स्टोरेज के साथ

    • रियर एसी वेंट

    • रियर पावर विंडो

    • इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल ओआरवीएम

    • कीलेस एंट्री (फोल्डेबल की)

    • 8-इंच टचस्क्रीन सिस्टम

    • 4 स्पीकर+2 ट्वीटर

    • इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी)

    • टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस)

    • हिल-असिस्ट कंट्रोल (एचएसी)

    ई वेरिएंट में कमियां 

    हम आपको ये वेरिएंट रिकमेंड नहीं करेंगे। हालांकि इस वेरिएंट में मैनुअल एसी और आईएसओफिक्स चाइल्ड सीट माउंट्स का फीचर दिया गया है मगर इसमें रियर पावर विंडो, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल और इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल ओआरवीएम जैसे फीचर्स नहीं दिए गए हैं। नई वेन्यू का सेकंड बेस वेरिएंट थोड़ा ज्यादा फीचर लोडेड है और इसकी कीमत भी 1 लाख रुपये ज्यादा है। यदि आपको अपनी कार में फैक्ट्री फिटेड फीचर्स ही चाहिए तो फिर इस ट्रिम को स्किप कर सकते हैं। 

    वेरिएंट

    निष्कर्ष

    थोड़े और कंफर्ट फीचर्स के लिए स्किप करें इसे

    एस

    केवल बेसिक फीचर्स दिए गए हैं इसमें,कम बजट वालों के लिए बेहतर ऑप्शन

    एस+/एस (ओ)

    टर्बो पेट्रोल और डीजल इंजन के ऑप्शंस के लिए चुने इसे,हालांकि पेट्रोल वर्जन की कीमत काफी ज्यादा है इसकी

    एसएक्स

    प्रीमियम फीचर्स के साथ पेट्रोल इंजन के लिए चुने इसे,डीजल इंजन का नहीं मिलेगा ऑप्शन

    एसएक्स (ओ)

    केवल टर्बो पेट्रोल या डीजल इंजन के साथ अच्छे कंफर्ट और सेफ्टी फीचर्स पाने के लिए ये है बेस्ट ऑप्शन

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    हुंडई वेन्यू 2022-2025 पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on हुंडई वेन्यू 2022-2025

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है