• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    2022 हुंडई वेन्यू एसएक्स वेरिएंट एनालिसिस : क्या इस वेरिएंट को लेना है सही चॉइस या फिर टॉप वेरिएंट को चुनें?

    हुंडई वेन्यू एसएक्स एक फुली फीचर लोडेड वेरिएंट है। टॉप वेरिएंट से नीचे वाले इस वेरिएंट में 1.2-लीटर पेट्रोल और 1.5-लीटर डीजल इंजन की चॉइस मिलती है। हालांकि, इसमें टर्बो पेट्रोल इंजन का ऑप्शन नहीं दिया गया है। ऐसे में अब सवाल यह उठता है कि क्या आपको इसके एसएक्स वेरिएंट को चुनना चाहिए, इसके बारे में जानेंगे यहां :-

    स्तुति
    स्तुति
    Published On जुलाई 18, 2022 17:46 ist
    info icon
    published onJul 18, 2022 17:46 IST
    last updated onJul 18, 2022 17:46 IST
    588 Views
    • Write a कमेंट

    हुंडई वेन्यू एसएक्स एक फुली फीचर लोडेड वेरिएंट है। टॉप वेरिएंट से नीचे वाले इस वेरिएंट में 1.2-लीटर पेट्रोल और 1.5-लीटर डीजल इंजन की चॉइस मिलती है। हालांकि, इसमें टर्बो पेट्रोल इंजन का ऑप्शन नहीं दिया गया है। ऐसे में अब सवाल यह उठता है कि क्या आपको इसके एसएक्स वेरिएंट को चुनना चाहिए, इसके बारे में जानेंगे यहां :-

    वेरिएंट 

    1.2-लीटर पेट्रोल 

    1-लीटर टर्बो पेट्रोल 

    एसएक्स एमटी 

    10.70 लाख रुपये 

    एसएक्स(ओ) आईएमटी / एसएक्स(ओ) डीसीटी  

    11.92 लाख रुपये / 12.57 लाख रुपये 

    वेरिएंट 

    1.5-लीटर डीजल 

    एसएक्स एमटी 

    11.43 लाख रुपये 

    एसएक्स(ओ) एमटी 

    12.32 लाख रुपये 

    अंतर

    89,000 रुपये 

    वेन्यू एसएक्स वेरिएंट को क्यों चुनें?

    यदि आप 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन से लैस फुली लोडेड वेरिएंट चाहते हैं तो ऐसे में इसे चुन सकते हैं। इस वेरिएंट में वो सभी फीचर्स दिए गए हैं जिसकी उम्मीद एक एसयूवी कार से की जाती है। इसकी फीचर लिस्ट में सनरूफ, ऑटो एसी, वायरलेस फोन चार्जर और कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी शामिल हैं। हालांकि, इसमें कई फीचर्स वेन्यू के केवल डीजल वेरिएंट के साथ ही मिलते हैं।

    यहां देखें इस वेरिएंट में मिलने वाले फीचर्स :

     

    एक्सटीरियर 

    इंटीरियर 

    कम्फर्ट 

    इंफोटेनमेंट 

    सेफ्टी 

    हाइलाइट फीचर्स 

    • 16 इंच के ड्यूल-टोन अलॉय व्हील (केवल डीजल)
    • फ्लैट-बॉटम स्टीयरिंग व्हील
    • लैदर रैप्ड स्टीयरिंग व्हील और गियर नॉब
    • एडजस्टेबल रियर हेडरेस्ट
    • रिमोट इंजन स्टार्ट (केवल डीजल)
    • सनरूफ
    • पुश-बटन स्टार्ट/स्टॉप
    • ऑटो एसी
    • पावर-फोल्डिंग ओआरवीएम
    • ब्लूलिंक कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी (केवल 1.2-लीटर पेट्रोल)
    • वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले (केवल डीज़ल)
    • बर्गलर अलार्म (केवल 1.2-लीटर पेट्रोल)

    अन्य फीचर्स 

    • एलईडी डीआरएल्स के साथ एलईडी प्रोजेक्टर हेडलाइट्स
    • कॉर्नरिंग लैंप
    • एलईडी टेललाइट्स
    • 2-स्टेप रिक्लाइनिंग रियर सीट्स
    • 60:40 स्प्लिट रियर सीट्स
    • कपहोल्डर के साथ रियर आर्मरेस्ट
    • आईआरवीएम पर हॉटकी (केवल 1.2-लीटर पेट्रोल)
    • डिज़िटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर
    • रियर एसी वेंट्स के साथ मैनुअल एसी
    • पडल लैंप
    • वायरलेस फोन चार्जर
    • कूल्ड ग्लवबॉक्स
    • क्रूज कंट्रोल (केवल डीजल)
    • बूट लैंप
    • कीलैस एंट्री (स्मार्ट की)
    • हाइट एडजस्टेबल ड्राइवर सीट
    • एलेक्सा और गूगल वॉयस असिस्टेंट सपोर्ट (केवल 1.2-लीटर पेट्रोल)
    • 4 स्पीकर+2 ट्वीटर
    • 8 इंच का टचस्क्रीन सिस्टम
    • गाइडलाइंस  के साथ रिवर्सिंग  कैमरा  
    • टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस)
    • रियर डीफॉगर

    इन फीचर्स के लिए एसएक्स (ओ) वेरिएंट को चुनें   

    • आउटसाइड क्रोम डोर हैंडल  
    • 16 इंच के ड्यूल-टोन अलॉय व्हील
    • लेदरेट अपहोल्स्ट्री
    • एम्बिएंट लाइटिंग 
    • आईआरवीएम पर हॉटकी
    • रिमोट इंजन स्टार्ट
    • 4-वे पावर्ड ड्राइवर  सीट
    • एयर प्यूरीफायर
    • क्रूज कंट्रोल
    • रियर वाइपर और वॉशर
    • ब्लू लिंक कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी 
    • वायर्ड एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले
    • एलेक्सा और गूगल वॉयस असिस्टेंट सपोर्ट
    • साइड और कर्टन एयरबैग
    • बर्गलर अलार्म

    वेन्यू एसएक्स वेरिएंट को क्यों स्किप करें ?

    वेन्यू एसएक्स एक फीचर लोडेड वेरिएंट है, मगर इसमें साइड और कर्टेन एयरबैग, पावर्ड ड्राइवर सीट और एयर प्यूरीफायर जैसे फीचर्स का अभाव है। इस वेरिएंट में फुली लोडेड टर्बो पेट्रोल और डीजल इंजन ऑप्शंस भी नहीं मिलते हैं। इस वेरिएंट किसी वजह से वायरलैस एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले फीचर भी नहीं दिया गया है, हालांकि यह फीचर्स इसके एसएक्स वेरिएंट में डीजल इंजन के साथ उपलब्ध हैं। यदि आप डीजल इंजन से लैस वेन्यू चाहते हैं तो ऐसे में इससे अगला वेरिएंट चुन सकते हैं।

    वेरिएंट

    निष्कर्ष

    थोड़े और कंफर्ट फीचर्स के लिए स्किप करें इसे

    एस

    केवल बेसिक फीचर्स दिए गए हैं इसमें,कम बजट वालों के लिए बेहतर ऑप्शन

    एस+/एस (ओ)

    टर्बो पेट्रोल और डीजल इंजन के ऑप्शंस के लिए चुने इसे,हालांकि पेट्रोल वर्जन की कीमत काफी ज्यादा है इसकी

    एसएक्स

    प्रीमियम फीचर्स के साथ पेट्रोल इंजन के लिए चुने इसे,डीजल इंजन का नहीं मिलेगा ऑप्शन

    एसएक्स (ओ)

    केवल टर्बो पेट्रोल या डीजल इंजन के साथ अच्छे कंफर्ट और सेफ्टी फीचर्स पाने के लिए ये है बेस्ट ऑप्शन

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    हुंडई वेन्यू 2022-2025 पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on हुंडई वेन्यू 2022-2025

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है