• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    फोक्सवैगन ने उठाया कॉम्पैक्ट एसयूवी टाइगन से पर्दा, जानिए कब होगी लॉन्च

    यह अपकमिंग कार भारत में हुंडई क्रेटा और किया सेल्टोस को टक्कर देती नज़र आएगी।   

    भानु
    भानु
    Published On फरवरी 03, 2020 19:20 ist
    info icon
    published onFeb 03, 2020 19:20 IST
    last updated onFeb 03, 2020 19:20 IST
    1.8K Views
    • Write a कमेंट

    • इस एसयूवी में मिलेगा 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन 
    • इस इंजन के साथ मिलेगा 6-स्पीड एमटी और 7-स्पीड डीएसजी ट्रांसमिशन ऑप्शन
    • सनरूफ, 9.2 इंच टचस्क्रीन और 10.25 इंच डिजिटल इंस्टरुमेंट क्लस्टर जैसे मिलेंगे फीचर्स
    • 10 से 16 लाख रुपये के बीच हो सकती है प्राइस
    • 2021 तक लॉन्च होगी ये नई कार

    जर्मन कारमेकर फोक्सवैगन (Volkswagen) ने एक इवेंट में कॉम्पैक्ट एसयूवी टाइगन (Taigun SUV) से पर्दा उठा दिया है। यह अपकमिंग कार भारत में हुंडई क्रेटा और किया सेल्टोस को टक्कर देती नज़र आएगी। 

    इस एसयूवी को फोक्सवैगन ग्रुप (Volkswagen Group) के एमक्यूबी एओ-आईएन ( MQB A0-IN) पर तैयार किया गया है। यह प्लेटफॉर्म खासतौर पर इंडियन मार्केट के हिसाब से कारें तैयार करने के लिए मॉडिफाय किया गया है। इस अपकमिंग कार में 1.0 लीटर टर्बोचार्ज्ड इंजन दिया गया है जिसका आउटपुट 115 पीएस और 220 एनएम है। इस इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल और 7-स्पीड डीएसजी ट्रांसमिशन का ऑप्शन मिलेगा। 

    यह भी पढ़ें: महिन्द्रा ने दिखाई फनस्टर ईवी कॉन्सेप्ट की झलक, ऑटो एक्सपो में होगी शोकेस

    भारत में बीएस6 नॉर्म्स लागू होने के बाद फोक्सवैगन ग्रुप ने अपनी कम बजट वाली कारों में डीज़ल इंजन नहीं देने का फैसला किया है। ऐसे में अपकमिंग टाइगन में डीज़ल इंजन का ऑप्शन नहीं मिलेगा। हालांकि कंपनी द्वारा इसे भारत में लॉन्च किए जाने के बाद इसका सीएनजी वर्जन तैयार करने पर भी काम कर रही है। 

    फोक्सवैगन टाइगन (Volkswagen Taigun) में एलईडी हेडलैंप और टेललैंप दिए गए हैं। इसके अलावा कार के इंटीरियर में 10.25 इंच ऑल डिजिटल इंस्टरुमेंट क्लस्टर के साथ 9.2 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम भी देखने को मिलेगा। 

    यह भी पढ़ें: ऑटो एक्सपो 2020 में शोकेस होने वाली 40 ऐसी कारें जिन पर रहेगी सबकी नज़र 

    कुल मिलाकर फोक्सवैगन टाइगन का डिज़ाइन इसके चाइनीज़ वर्जन टी क्रॉस जैसा ही है। 

    कंपनी ने फिलहाल भारत में इस नई कार से पर्दा ही उठाया है और उम्मीद है कि इसे 2021 तक लॉन्च किया जा सकता है। लॉन्च के बाद इस कार का मुकाबला हुंडई क्रेटा (Hyundai Creta), किया सेल्टोस (Kia Seltos) और स्कोडा (Skoda) की अपकमिंग एसयूवी से होगा। फोक्सवैगन इस अपकमिंग कार की प्राइस 10 लाख रुपये से लेकर 16 लाख रुपये के बीच रख सकती है। 

    यह भी पढें: टाटा हैरियर ऑटोमैटिक के इंटीरियर की तस्वीरें हुईं लीक, ऑटो एक्सपो 2020 में होगी शोकेस

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    फॉक्सवेगन टाइगन 2021-2026 पर अपना कमेंट लिखें

    1 कमेंट
    1
    R
    rkmalik
    Feb 13, 2021, 10:35:31 PM

    whether taigun will have 1.4 ltr engine

      जवाब
      Write a Reply

      और देखें on फॉक्सवेगन टाइगन 2021-2026

      कार न्यूज़

      • ताजा खबरें

      ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

      • अपकमिंग
      • पॉपुलर
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है