• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    नई फोर्स गुरखा 27 सितंबर को होगी लॉन्च, 15 अक्टूबर से मिलेगी इस कार की डिलीवरी

    नई फोर्स गुरखा के प्रोडक्शन मॉडल से पर्दा उठ चुका है। कंपनी इस अपकमिंग एसयूवी कार को 27 सितंबर 2021 को लॉन्च करेगी और ग्राहकों को इसकी डिलीवरी दशहरा के दिन यानी 15 अक्टूबर से मिलेगी।

    सोनू
    सोनू
    Published On सितंबर 15, 2021 16:38 ist
    info icon
    published onSep 15, 2021 16:38 IST
    last updated onSep 15, 2021 16:38 IST
    2.6K Views
    • Write a कमेंट

    • 2021 गुरखा के एक्सटीरियर को अपडेट किया गया है। इसमें नए ग्लास पेन, फॉग लैंप और एलईडी हेडलाइटें दी गई है।
    • इसके इंटीरियर को डार्क ग्रे थीम दी गई है जिसमें 7.0 इंच टचस्क्रीन और मैनुअल एसी दी गई है।
    • इसमें 2.6 लीटर डीजल इंजन, 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ मिलेगा।
    • इसकी कीमत 13 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के आसपास रखी जा सकती है।

    नई फोर्स गुरखा के प्रोडक्शन मॉडल से पर्दा उठ चुका है। कंपनी इस अपकमिंग एसयूवी कार को 27 सितंबर 2021 को लॉन्च करेगी और ग्राहकों को इसकी डिलीवरी दशहरा के दिन यानी 15 अक्टूबर से मिलेगी।

    2021 फोर्स गुरखा को पहले की तरह बॉक्सी डिजाइन दिया गया है, हालांकि अब कंपनी ने इसके एक्सटीरियर में काफी सारे अपडेट कर दिए हैं। इसमें नए पेनल और विंडो व विंडस्क्रीन के लिए नए ग्लास पेन दिए गए हैं। इसके अलावा इसमें नए फॉग लैंप और डीआरएल के साथ एलईडी हेडलैंप भी दिए गए हैं।

    गुरखा के इंटीरियर में डार्क ग्रे थीम और इसी कलर की अपहोल्स्ट्री दी गई है। इस एसयूवी कार की फीचर लिस्ट में एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले कनेक्टिविटी सपोर्ट करने वाला 7.0 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, मैनुअल एसी और फ्रंट पावर विंडो जैसे फीचर शामिल किए गए हैं। पैसेंजर की सुरक्षा के लिए इसमें ड्यूल फ्रंट एयरबैग, ईबीडी के साथ एबीएस, रियर पार्किंग सेंसर और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम जैसे फीचर दिए गए हैं।

    न्यू फोर्स गुरखा में 2.6 लीटर डीजल इंजन मिलेगा जो 91 पीएस की पावर और 250 एनएम का टॉर्क जनरेट करेगा। इंजन के साथ इसमें 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स मिलेगा जो सभी पहियों पर पावर सप्लाई करेगा। इस ऑफ रोड एसयूवी में पहले की तरह फ्रंट और रियर लॉकिंग डिफरेंशियल मिलना जारी रहेंगे। इसके अलावा इसमें फ्रंट और रियर एंटी-रोल बार व एयर इनटेक स्नोरकल जैसे फीचर भी दिए जाएंगे।

    भारत में 2021 फोर्स गुरखा की प्राइस 13 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के आसपास रखी जा सकती है। यह केवल सिंगल वेरिएंट में मिलेगी। सेगमेंट में इस कार का कंपेरिजन महिंद्रा थार से होगा। जल्द ही इसकी टक्कर में मारुति सुजुकी जिम्नी की भी एंट्री होने वाली है।

    यह भी देखें: फोर्स गुरखा Vs महिंद्रा थार

    was this article helpful ?

    फोर्स गुरखा पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on फोर्स गुरखा

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है