• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    भारत में टेस्टिंग के दौरान नजर आई 2020 स्कोडा सुपर्ब

    भारत में स्कोडा सुपर्ब फेसलिफ्ट को 2020 के मध्य तक लॉन्च किया जा सकता है। यह मौजूदा मॉडल से महंगी हो सकती है। इसका मुकाबला टोयोटा कैमरी, होंडा अकॉर्ड और फॉक्सवैगन पसाट से होगा।

    सोनू
    सोनू
    Published On नवंबर 26, 2019 17:26 ist
    info icon
    published onNov 26, 2019 17:26 IST
    last updated onNov 26, 2019 17:26 IST
    490 Views
    • Write a कमेंट

    स्कोडा मोटर्स इंडिया इन दिनों सुपर्ब सेडान के फेसलिफ्ट अवतार पर काम कर रही है। भारत में इस कार को पहली बार टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। डिजाइन को छिपाने के लिए इसे कई जगह से कवर किया गया है। 

    कैमरे में कैद हुई 2020 स्कोडा सपुर्ब की फोटोज पर ध्यान तो इसके डिजाइन में मामूली बदलाव हुए हैं। अनुमान लगाए जा रहे हैं कि कंपनी इसके टॉप वेरिएंट में एलईडी फॉग लैंप के साथ नए एलईडी मैट्रिक्स हेडलाइटें दे सकती है। साइड वाले हिस्सा का डिजाइन पहले जैसा ही होगा, यहां बदलाव के तौर पर नए अलॉय व्हील मिलेंगे। टेललैंप में डायनामिक एलईडी यूनिट दी जा सकता है। बूट लिड पर स्कोडा की बड़े अक्षरों में बैजिंग दी जा सकती है। 

    इंजन से जुड़ी आधिकारिक जानकारी अभी नहीं मिली है। अनुमान लगाए जा रहे हैं कि 2020 स्कोडा सुपर्ब फेसलिफ्ट में कंपनी बीएस6 मानकों वाला 2.0 लीटर टीडीआई और टीएसआई इंजन दे सकती है। इंजन के साथ पहले की तरह 6-स्पीड मैनुअल और डीएसजी ड्यूल-क्लच ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प दिया जा सकता है।

    2020 Superb Facelift Becomes Skoda’s First-Ever PHEV

    स्कोडा की इस गाड़ी के इंटीरियर की जानकारी अभी नहीं मिली है। अनुमान लगाए जा रहे हैं कि इसमें 9.2 इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम के साथ कुछ कनेक्टेड कार फीचर दिए जा सकते हैं। इस में कंपनी 360 डिग्री सराउंड कैमरा, थ्री-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, सनरूफ, पार्क असिस्ट और एम्बिएंट लाइटिंग जैसे फीचर दे सकती है। 

    भारत में यह कार 2020 के मध्य तक आ सकती है। फेसलिफ्ट सपुर्ब की कीमत मौजूदा मॉडल से ज्यादा हो सकती है। मौजूदा स्कोडा सुपर्ब की प्राइस 26 लाख रुपये से 31 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है। इसका मुकाबला टोयोटा कैमरी, होंडा अकॉर्ड और फॉक्सवैगन पसाट से होगा।

    यह भी पढें : नई स्कोडा ऑक्टाविया से उठा पर्दा, जानिए कब होगी लॉन्च

    was this article helpful ?

    स्कोडा सुपर्ब 2016-2020 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग सेडान कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है