• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    नई स्कोडा ऑक्टाविया से उठा पर्दा, जानिए कब होगी लॉन्च

    नई स्कोडा ऑक्टाविया को भारत में 2020 के मध्य में लॉन्च किया जा सकता है। इसकी प्राइस 18 लाख रुपये के आसपास हो सकती है। इसका मुकाबला हुंडई एलांट्रा, होंडा सिविक और टोयोटा कोरोला एल्टिस से होगा।

    सोनू
    सोनू
    Published On नवंबर 12, 2019 20:11 ist
    info icon
    published onNov 12, 2019 20:11 IST
    last updated onNov 12, 2019 20:11 IST
    627 Views
    • Write a कमेंट

    स्कोडा ने चौथी जनरेशन की ऑक्टाविया सेडान से पर्दा उठाया है, भारत में इसे 2020 के मध्य में लॉन्च किया जा सकता है। इसकी कीमत 18 लाख रुपये के आसपास हो सकती है। इसका मुकाबला हुंडई एलांट्रा, होंडा सिविक और टोयोटा कोरोला एल्टिस से होगा। 

    2020 स्कोडा ऑक्टाविया में आगे की तरफ नई ग्रिल दी गई है, इसके दोनों ओर नए एलईडी मैट्रिक्स हेडलैंप दिए गए हैं। इसका फ्रंट बंपर भी काफी स्टाइलिश है। पीछे वाले हिस्से का डिजाइन मौजूदा ऑक्टाविया से काफी अलग है। इसमें स्वूपिंग रूफलाइन, नया रियर बंपर, नए एल शेप एलईडी टेललैंप और नया बूट लिड जैसे फीचर शामिल किए गए हैं। कुल मिलाकर कहें तो नई ऑक्टाविया का डिजाइन पहले से ज्यादा आकर्षक और स्टाइलिश है। इस में कूपे जैसी रूफलाइन दी गई है। साइज के मामले में भी यह पहले से ज्यादा बड़ी है। 

     

    नई ऑक्टाविया

    मौजूदा ऑक्टाविया

    लंबाई

    4689 मिलीमीटर

    4670 मिलीमीटर

    चौड़ाई

    1829 मिलीमीटर

    1814 मिलीमीटर

    ऊंचाई

    1470 मिलीमीटर

    1476 मिलीमीटर

    व्हीलबेस

    2686 मिलीमीटर

    2688 मिलीमीटर

    बूट स्पेस

    600 लीटर

    590 लीटर

    नई स्कोडा ऑक्टाविया का केबिन पूरी तरह से नया है। इसके डैशबोर्ड का लेआउट नई मर्सिडीज कारों जैसा है, इसमें एम्बिएंट लाइटिंग भी दी गई है। नई ऑक्टाविया में 8.25 इंच और 10 इंच के दो फ्री-स्टेंडिंग टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिए गए हैं। इस कार में ई-सिम कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी फीचर और वॉइस-एक्टिवेटेड डिजिटल असिस्टेंस की सुविधा भी दी गई है। नई ऑक्टाविया में 10.25 इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलेगा, जिसे स्कोडा ने वर्चुअल कॉकपिट नाम दिया है। 

    इस में नया टू-स्पोक स्टीयरिंग व्हील दिया गया है। एसी के कंट्रोल को सेंट्रल वेंट के ऊपर की तरफ पोजिशन किया गया है। नई ऑक्टाविया के टॉप वेरिएंट में स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल मिलेंगे। इस में डीएसजी ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प मिलेगा। 

    मौजूदा स्कोडा ऑक्टाविया में कंपनी ने कई इंजन ऑप्शन दिए हैं। इस लिस्ट में 1.0 लीटर और 1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन का विकल्प शामिल है। इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल और 7-स्पीड डीएसजी गियरबॉक्स का विकल्प रखा गया है। कंपनी ने इसका माइल्ड-हाइब्रिड वेरिएंट भी पेश किया है, जिसमें 48 वॉल्ट बैटरी पैक दिया गया है। अनुमान लगाए जा रहे रहे हैं कि 2020 ऑक्टाविया में कंपनी मौजूदा मॉडल वाला 1.5 लीटर इंजन दे सकती है। 

    अंतरराष्ट्रीय बाजार में उपलब्ध ऑक्टाविया में 2.0 लीटर डीजल, 2.0 लीटर टर्बो पेट्रोल और 1.4 लीटर टर्बो-पेट्रोल प्लग-इन हाइब्रिड का विकल्प रखा गया है। चर्चाएं हैं कि भारत आने वाली कार में कंपनी यह डीजल इंजन दे सकती है। 

    2020 स्कोडा ऑक्टाविया के अंतरराष्ट्रीय मॉडल में लैन असिस्ट, कोलिशन अवोइडेंस असिस्ट, ट्रैफिक जाम असिस्ट और टर्न असिस्ट जैसे फीचर दिए गए हैं। अब देखने वाली बात ये है कि कंपनी भारत आने वाली नई कार में कौनसे फीचर देती है। भारत आने वाली नई ऑक्टाविाया में पैनोरमिक सनरूफ, मसाज फंक्शन वाली सीट और थ्री-जोन क्लाइमेट कंट्रोल समेत कई प्रीमियम फीचर भी मिलेंगे।

    यह भी पढें : लॉन्च से पहले दिखी 2020 स्कोडा ऑक्टाविया, कई जानकारियां आईं सामने

    was this article helpful ?

    स्कोडा ऑक्टाविया पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग सेडान कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है