• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    2020 होंडा सिटी Vs मारुति सियाज़ Vs हुंडई वरना Vs स्कोडा रैपिड Vs फोक्सवैगन वेंटो Vs टोयोटा यारिस : माइलेज कंपेरिजन

    कोरोनावायरस महामारी के चलते 2020 होंडा सिटी (2020 Honda City) की लॉन्चिंग को आगे के लिए टाल दिया गया था। अब जैसे-जैसे सभी उद्योगों के कामगाज फिर से शुरू हो रहे हैं, होंडा (Honda) ने भी अपनी नई सेडान को लॉन्च करने की तैयारी कर ली है। बता दें कि कंपनी अपनी अपकमिंग कार के इंजन और माइलेज से जुड़ी अहम जानकारियों का खुलासा कर चुकी है। अब देखना ये होगा कि क्या यह नई होंडा सिटी माइलेज के मोर्चे पर अपनी प्रतिद्वंदी कारों को टक्कर दे पाएगी, तो चलिए इसके बारे में हम जानते हैं यहां:-   

    स्तुति
    स्तुति
    Published On जुलाई 15, 2020 14:56 ist
    info icon
    published onJun 19, 2020 12:33 IST
    last updated onJul 15, 2020 14:56 IST
    4.4K Views
    • Write a कमेंट

    अपडेट 15 जुलाई 2020: होंडा ने पांचवी जनरेशन की सिटी सेडान को भारत में लॉन्च कर दिया है। इसकी कीमत 10.90 लाख रुपये (एक्स-शोरूम दिल्ली) से शुरू होती है। इस बारे में ज्यादा जानकारी के लिए यहां क्लिक करें

    कोरोनावायरस महामारी के चलते 2020 होंडा सिटी (2020 Honda City) की लॉन्चिंग को आगे के लिए टाल दिया गया था। अब जैसे-जैसे सभी उद्योगों के कामगाज फिर से शुरू हो रहे हैं, होंडा (Honda) ने भी अपनी नई सेडान को लॉन्च करने की तैयारी कर ली है। बता दें कि कंपनी अपनी अपकमिंग कार के इंजन और माइलेज से जुड़ी अहम जानकारियों का खुलासा कर चुकी है। अब देखना ये होगा कि क्या यह नई होंडा सिटी माइलेज के मोर्चे पर अपनी प्रतिद्वंदी कारों को टक्कर दे पाएगी, तो चलिए इसके बारे में हम जानते हैं यहां:-   

    पेट्रोल कम्पेरिज़न 

     

    2020  होंडा सिटी 

    होंडा सिटी फोर्थ जनरेशन (पुरानी)

    मारुति सियाज़ 

    हुंडई वरना 

    हुंडई वरना टर्बो 

    स्कोडा रैपिड 

    फोक्सवैगन  वेंटो 

    टोयोटा यारिस 

    इंजन 

    1.5-लीटर 

    1.5- लीटर 

    1.5- लीटर  माइल्ड हाइब्रिड  

    1.5 लीटर 

    1.0- लीटर टर्बो

    1.0- लीटर टर्बो

    1.0- लीटर टर्बो

    1.5-लीटर 

    ट्रांसमिशन 

    6-स्पीड एमटी/सीवीटी  

    5-स्पीड एमटी/सीवीटी 

    5- स्पीड एमटी /4- स्पीड एटी  

    6- स्पीड एमटी/सीवीटी 

    7-स्पीड डीसीटी 

    6-स्पीड एमटी / 6- स्पीड एटी

    6- स्पीड एमटी / 6- स्पीड एटी

    6- स्पीड एमटी /सीवीटी 

    पावर 

    121 पीएस 

    119 पीएस 

    105 पीएस 

    115 पीएस 

    120 पीएस 

    110 पीएस 

    110 पीएस 

    107 पीएस 

    टॉर्क 

    145 एनएम

    145  एनएम

    138  एनएम

    144  एनएम

    172  एनएम

    175  एनएम

    175  एनएम

    140  एनएम

    एआरएआई माइलेज

    17.8 किलोमीटर/लीटर/18.4  किलोमीटर/लीटर

    17.4 किलोमीटर/लीटर /18  किलोमीटर/लीटर

    20.65 किलोमीटर/लीटर /20.04  किलोमीटर/लीटर

    17.7 किलोमीटर/लीटर /18.45  किलोमीटर/लीटर

    19.2  किलोमीटर/लीटर

    18.97  किलोमीटर/लीटर

    17.69 किलोमीटर/लीटर 

    17.1 किलोमीटर/लीटर /17.8  किलोमीटर/लीटर

    • सबसे ज्यादा माइलेज (मैनुअल) : मारुति सियाज़  
    • सबसे ज्यादा माइलेज़ (ऑटोमैटिक) : मारुति सियाज़

    पेट्रोल इंजन की बात करें तो आपके पास चुनने के लिए कई सारे ऑप्शंस हैं।यहां नए कार खरीददारों के लिए मैनुअल और ऑटोमैटिक ऑप्शंस के अलावा दूसरे पॉवरट्रेन विकल्प जैसे टर्बो-पेट्रोल भी उपलब्ध हैं। यहां मारुति सियाज़ ऐसी सेडान है जिसमें पेट्रोल इंजन के साथ माइल्ड हाइब्रिड सिस्टम का ऑप्शन भी दिया गया है। यदि आप रोज़ाना चलाने के हिसाब से किसी सेडान को खरीदने का विचार कर रहे हैं जो अच्छी माइलेज देने में सक्षम हो तो ऐसे में मारुति सियाज़ (Maruti Ciaz) को लेना अच्छा ऑप्शन है।

    सभी कारों के मुकाबले सियाज़ अपने मैनुअल ट्रांसमिशन और माइल्ड हाइब्रिड सिस्टम के साथ सबसे ज्यादा माइलेज देती है। इस सूची में यही एकमात्र सेडान है जो 20 किलोमीटर/लीटर से ज्यादा का माइलेज देने में सक्षम है। वहीं, सियाज़ के ऑटोमैटिक वर्जन की बात करें तो वह भी यहां काफी अच्छा साबित होता है। इसका माइलेज फिगर वरना के 7-स्पीड डीसीटी वेरिएंट के करीब है। 

    डीजल कम्पेरिज़न 

     

    2020 होंडा सिटी 

    हुंडई वरना 

    इंजन 

    1.5-लीटर 

    1.5-लीटर 

    ट्रांसमिशन 

    6-स्पीड एमटी 

    6- स्पीड एमटी  /6- स्पीड ऑटोमैटिक 

    अधिकतम पावर 

    100 पीएस 

    115  पीएस 

    अधिकतम टॉर्क 

    200 एनएम 

    250 एनएम 

    एआरएआई माइलेज 

    24.1 किलोमीटर/लीटर 

    25 किलोमीटर/लीटर  /21.3  किलोमीटर/लीटर 

    • सबसे ज्यादा माइलेज (मैनुअल) : हुंडई वरना
    • सबसे ज्यादा माइलेज (ऑटोमैटिक) : हुंडई वरना 

    डीजल इंजन की बात करें तो इसमें आपको ऑप्शंस काफी कम मिलेंगे। नई होंडा सिटी के लॉन्च होने के बाद आप वरना या फिर सिटी में से एक किसी को चुन सकेंगे। होंडा सिटी के मुकाबले वरना सेडान शहर में चलाने के हिसाब से काफी अच्छी साबित होती है। इसकी वजह इसमें दिया गया ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन ऑप्शन है, जो होंडा सिटी में नहीं मिलता है। वरना (Verna) में लगा इंजन ज्यादा पावर और टॉर्क जनरेट करने में भी सक्षम है। दोनों गाड़ियों के मैनुअल ट्रांसमिशन वर्जन की तुलना करें तो भी वरना का इंजन ज्यादा माइलेज देने में सक्षम है। 

    हमने अभी 2020 होंडा सिटी की टेस्ट ड्राइव नहीं की है। हालांकि हमारा मानना है कि  अगर हम दोनों कारों को एक ही गति पर पास-पास चलाएं तो वरना के मुकाबले होंडा सिटी बेहतर ऑन-रोड माइलेज देने में सक्षम हो सकती है।

    यह भी पढ़ें : 2020 होंडा सिटी vs हुंडई वरना vs मारुति सियाज vs स्कोडा रैपिड vs फोक्सवैगन वेंटो vs टोयोटा यारिस: जानिए इनमें से किस कार का इंजन है ज्यादा दमदार

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    होंडा सिटी 2020-2023 पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग सेडान कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है