• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    जानिये कब लॉन्च होगी मारूति अर्टिगा सीएनजी

    विएक्सआई और जेडएक्सआई में सीएनजी का विकल्प दिया जा सकता है

    ध्रुव अत्री
    ध्रुव अत्री
    Published On नवंबर 22, 2018 18:22 ist
    info icon
    published onNov 22, 2018 18:19 IST
    last updated onNov 22, 2018 18:22 IST
    38 Views
    • Write a कमेंट

    2018 Maruti Suzuki Ertiga: Variants Check

    मारुति की नई अर्टिगा एमपीवी भारत में लॉन्च हो चुकी है। यह चार वेरिएंट एल, वी, जेड और जेड प्लस में उपलब्ध है। इसकी कीमत 7.44 लाख रूपए से शुरू होती है जो 10.90 लाख रूपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) तक जाती है। 2018 अर्टिगा का सीएनजी अवतार कंपनी ने अभी लॉन्च नहीं किया है। मारुति के अधिकारियों ने पुष्टि की है कि इसे 2019 तक लॉन्च किया जाएगा। 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन के साथ सीएनजी का विकल्प आएगा।

    नई अर्टिगा में पेट्रोल और डीज़ल दोनों इंजन का विकल्प रखा गया है। पेट्रोल वेरिएंट में नया 1.5 लीटर इंजन, माइल्ड-हाइब्रिड टेक्नोलॉजी के साथ दिया गया है। यही इंजन फेसलिफ्ट सियाज़ में भी लगा है। इसकी पावर 105 पीएस और टॉर्क 138 एनएम है। डीज़ल वेरिएंट में पुराने मॉडल वाला 1.3 लीटर इंजन, माइल्ड-हाइब्रिड टेक्नोलॉजी के साथ दिया गया है। इसकी पावर 90 पीएस और टॉर्क 200 एनएम है।

    दोनों इंजनों के साथ 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स स्टैंडर्ड दिया गया है। वहीं पेट्रोल इंजन के साथ 4-स्पीड टॉर्क कनवर्टर गियरबॉक्स का विकल्प भी रखा गया है। नई अर्टिगा के पेट्रोल एमटी का माइलेज 19.34 किमी प्रति लीटर, पेट्रोल एटी का माइलेज 18.69 किमी प्रति लीटर और डीज़ल एमटी का माइलेज 25.47 किमी प्रति लीटर है।

    2018 Maruti Ertiga

    पुरानी अर्टिगा को कंपनी ने पेट्रोल-सीएनजी कॉम्बिनेशन के साथ बेचा था। खरीदारों ने इसे बेहद पसंद भी किया। इसे इंटेलीजेंट गैस पोर्ट इंजेक्शन (आई.जी.पी.आई.) ड्यूल इंजन-कंट्रोल यूनिट द्वारा संचालित किया जाता था। इसका उपयोग मारुति की अन्य कारों में भी होता है, जिन में वैगन-आर, ईको और ऑल्टो शामिल है। अब कंपनी की योजना जल्द ही नई अर्टिगा में सीएनजी का विकल्प देने की है।

    देश में जल्द ही कॉरपोरेट एवरेज फ्यूल एफिशिएंसी (सीएएफई) नियम लागू होने वाले हैं। सीएनजी कार होने से ओवरऑल उत्सर्जन में कमी आएगी। हम उम्मीद करते हैं कि जल्द ही दूसरी कार कंपनियां भी अपनी कारों के सीएनजी वेरिएंट लाएगी।

    यह भी पढे : 

     

    was this article helpful ?

    ध्रुव अत्री
    <p><span>Nobody knows whether he&rsquo;s a car guy or a bike bloke. A consumer of petrol and diesel, electricity sometimes, eater of food and lover of nature in no particular order. Holds a PG Diploma from IIMC Delhi and runs a 2004 Alto, 2009 Hyundai i20, 2014 KTM RC390 and 2017 Ford Figo Aspire with hopes of restoring his father&rsquo;s 1972 Bajaj 150 scooter.</span></p>और देखें

    Maruti Suzuki Ertiga 2015-2022 पर अपना कमेंट लिखें

    3 कमेंट्स
    1
    S
    suresh sonawane
    Feb 2, 2021, 6:00:50 AM

    What's price cng ertiga car 2021

    और देखें...
      जवाब
      Write a Reply
      1
      S
      suresh sonawane
      Feb 2, 2021, 6:00:50 AM

      What's price cng ertiga car 2021

      और देखें...
        जवाब
        Write a Reply
        1
        S
        suresh sonawane
        Feb 2, 2021, 5:58:58 AM

        Nice one Maruti Suzuki ertiga car vxi cng

        और देखें...
          जवाब
          Write a Reply

          कार न्यूज़

          • ट्रेंडिंग न्यूज़
          • ताजा खबरें

          ट्रेंडिंग एमयूवी कारें

          • लेटेस्ट
          • अपकमिंग
          • पॉपुलर
          *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
          ×
          हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है