• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    फेसलिफ्ट सियाज़ में नहीं मिलेगा 1.5 लीटर डीज़ल इंजन

    फेसलिफ्ट सियाज़ में मौजूदा मॉडल वाला 1.3 लीटर डीज़ल इंजन, माइल्ड-हाइब्रिड टेक्नोलॉजी के साथ आएगा

    ख़ान मोहम्मद
    ख़ान मोहम्मद
    Published On जुलाई 17, 2018 11:38 ist
    info icon
    published onJul 17, 2018 11:38 IST
    last updated onJul 17, 2018 11:38 IST
    35 Views
    • Write a कमेंट

    2018 Maruti Suzuki Ciaz

    मारूति सुज़ुकी इन दिनों सियाज़ के फेसलिफ्ट अवतार पर काम कर रही है। भारत में इसे 6 अगस्त 2018 को लॉन्च किया जाएगा। कुछ समय पहले तक चर्चाएं थीं कि फेसलिफ्ट सियाज़ में नया 1.5 लीटर डीज़ल इंजन आयेगा। लेकिन अब जानकारी मिली है कि भारत आने वाली फेसलिफ्ट सियाज़ में नया 1.5 लीटर डीज़ल इंजन नहीं मिलेगा।

    फेसलिफ्ट सियाज़ में मौजूदा मॉडल वाला 1.3 लीटर डीज़ल इंजन, माइल्ड-हाइब्रिड टेक्नोलॉजी के साथ आयेगा। इसकी पावर 90 पीएस और टॉर्क 200 एनएम है। बात करें नए 1.5 लीटर डीज़ल इंजन की तो इसकी पावर 100 पीएस और टॉर्क 200 एनएम है।

    2018 Maruti Suzuki Ciaz

    मारूति सियाज़ फैंस के लिए अच्छी खबर ये है कि कंपनी इस में नया 1.5 लीटर के15बी पेट्रोल इंजन देगी। दिलचस्प बात ये है कि पेट्रोल इंजन के साथ सुज़ुकी की माइल्ड-हाइब्रिड टेक्नोलॉजी भी आयेगी। भारत में माइल्ड-हाइब्रिड टेक्नोलॉजी से लैस यह पहली पेट्रोल कार होगी।  इसकी पावर 105 पीएस और टॉर्क 138 एनएम है।

    कीमत के बारे में अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है। कयास लगाए जा रहे हैं कि यह मौजूदा मॉडल से महंगी हो सकती है। मौजूदा सियाज़ की कीमत 7.83 लाख रूपए से 11.51 लाख रूपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) के बीच है। इसका मुकाबला हुंडई वरना, होंडा सिटी, फॉक्सवेगन वेंटो और टोयोटा यारिस से होगा।

    यह भी पढें : टोयोटा यारिस की तुलना हुंडई क्रेटा से...

    was this article helpful ?

    ख़ान मोहम्मद
    <p>Holding a Bachelor's degree in Biotechnology and later a Master's degree in English Literature, Irfan always loved to play around with words. His aim is to strive hard and gain knowledge which could be then skilfully employed in the journey of life. He believes in learning new things and that's one of the reasons why he is a writer today. Additionally, he keeps an eye on what's the latest buzz on the automobile planet. Managing things and people are some of his tasks at CarDekho. With an experience of half a decade in a variety of domains, his journey to learn is still on...</p>और देखें

    Maruti Suzuki Ciaz 2020 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ट्रेंडिंग न्यूज़
    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग सेडान कारें

    • लेटेस्ट
    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है