• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    माइल्ड हाइब्रिड टेक्नोलॉजी से लैस होगी फेसलिफ्ट सियाज़ पेट्रोल, अगस्त में होगी लॉन्च

    मारूति सियाज़ कंपनी की पहली कार होगी जिसके पेट्रोल इंजन के साथ एसएचवीएस (माइल्ड हाइब्रिड) टेक्नोलॉजी मिलेगी

    cardekho
    cardekho
    Published On मई 07, 2018 18:58 ist
    info icon
    published onMay 07, 2018 18:56 IST
    last updated onMay 07, 2018 18:58 IST
    30 Views
    • Write a कमेंट

    Ciaz facelift for the Chinese market

    मारूति सुज़ुकी इन दिनों सियाज़ के फेसलिफ्ट अवतार पर काम कर रही है। जानकारी मिली है कि इसे अगस्त में लॉन्च किया जाएगा। फेसलिफ्ट सियाज़ में नया 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो मौजूदा मॉडल वाले 1.4 लीटर पेट्रोल इंजन की जगह लेगा। दिलचस्प बात ये है कि फेसलिफ्ट मारूति सियाज़ पेट्रोल में एसएचवीएस (माइल्ड हाइब्रिड) टेक्नोलॉजी मिलेगी। फेसलिफ्ट सियाज़ कंपनी की पहली कार होगी, जिसके पेट्रोल इंजन के साथ यह टेक्नोलॉजी दी जाएगी।

    China-spec Ciaz facelift

    सुज़ुकी ने कुछ समय पहले इंडोनेशिया में दूसरी जनरेशन की अर्टिगा से पर्दा उठाया था। इस में भी नया 1.5 लीटर के15बी पेट्रोल इंजन लगा है। यह इंजन 104.7 पीएस की पावर और 138 एनएम का टॉर्क देता है। मौजूदा सियाज़ की बात करें तो इस में 1.4 लीटर का पेट्रोल इंजन लगा है, जो 92 पीएस की पावर और 130 एनएम का टॉर्क देता है। पावर के आंकड़ों को देखकर कहा जा सकता है कि नई सियाज़ पहले से ज्यादा पावरफुल होगी। एसएचवीएस टेक्नोलॉजी आने के बाद इसका माइलेज भी बढ़ जाएगा।

    कीमत के बारे में अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है। कयास लगाए जा रहे हैं कि नई सियाज़ पहले से थोड़ी महंगी हो सकती है। मौजूदा सियाज़ की कीमत 7.38 लाख रूपए से शुरू होती है जो 11.51 लाख रूपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) तक जाती है। कयास लगाए जा रहे हैं कि नई सियाज़ के फ्रंट और रियर बंपर में भी बदलाव हो सकता है।

    यह भी पढें : क्या फर्क है नई और पुरानी मारूति सुज़ुकी अर्टिगा में, जानिये यहां...

    was this article helpful ?

    cardekho
    <p>The CarDekho.com community offers auto enthusiasts a friendly home where they can buy their dream car. The CarDekho.com Research Center gives shoppers all the tools needed to make an informed buying decision, including vehicle reviews, ratings, safety features and specifications.</p>और देखें

    Maruti Suzuki Ciaz 2020 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग सेडान कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है