• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    इन बदलावों के साथ आएगी फेसलिफ्ट होंडा जैज़

    जापान में लीक हुए ब्रोशर से कुछ अहम जानकारियां सामने आई हैं, नई होंडा सिटी की तरह फेसलिफ्ट जैज़ भी कुछ बदलावों को छोड़कर पुराने मॉडल जैसी है...

    रौनक
    रौनक
    Published On मई 04, 2017 12:33 ist
    info icon
    published onMay 04, 2017 12:31 IST
    last updated onMay 04, 2017 12:33 IST
    24 Views
    • Write a कमेंट

    जापान में फेसलिफ्ट होंडा जैज़ का संभावित ब्रोशर लीक हुआ है। इससे पहले पिछले ही महीने ब्राजील में टेस्टिंग के दौरान यह कैमरे में भी कैद हुई थी। फेसलिफ्ट जैज़ की जानकारियों से आने वाले महीने में पर्दा उठेगा, इसे सबसे पहले जापान में लॉन्च किया जा सकता है। भारत में इसे इंडियन ऑटो एक्सपो-2018 के दौरान पेश किया जा सकता है।

    क्या खासियतें समाई है फेसलिफ्ट होंडा जैज़ में, जानते हैं यहां...

    फेसलिफ्ट जैज़ में नज़र आएंगे ये बदलाव

    • नई सिटी की तरह ज्यादा शार्प ग्रिल और ऑल-एलईडी हैडलैंप्स के साथ ही एलईडी फॉगलैंप्स भी मिल सकते हैं।
    • नया फ्रंट बम्पर, जो पहले से ज्यादा शार्प और स्पोर्टी होगा।
    • साइड में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा, अंतरराष्ट्रीय बाजार में उपलब्ध मौजूदा जैज़ में 16 इंच के अलॉय व्हील दिए गए हैं, संभावना है कि भारत आने वाली फेसलिफ्ट जैज़ में भी 16 इंजन के अलॉय व्हील आ सकते है, फिलहाल जैज़ में 15 इंच के अलॉय व्हील आते हैं।
    • पीछे वाले बम्पर का डिजायन भी बदलेगा, इस में नई सिटी की तरह ड्यूल-टोन थीम मिलेगी।
    • टेललैंप्स का डिजायन मौजूदा मॉडल जैसा होगा, लेकिन इसके ग्राफिक्स नए होंगे, संभावना है कि आस्ट्रेलियाई मॉडल की तरह इस में भी एलईडी स्ट्रिप आ सकती है।
    • केबिन में कुछ नए बदलाव होने की संभावना है, इस में नई सिटी की तरह सॉफ्ट-टच प्लास्टिक और नई अपहोल्स्ट्री आ सकती है। इंडियन वर्जन में 7 इंच का डिजिपैड इंफोटेंमेंट सिस्टम मिलेगा, यही सिस्टम नई सिटी और डब्ल्यूआर-वी में भी दिया गया है।

    फेसलिफ्ट जैज़ में मौजूदा मॉडल वाले इंजन दिए जा सकते हैं, मौजूदा जैज़ के पेट्रोल वर्जन में 90 पीएस की पावर और 110 एनएम का टॉर्क देने वाला 1.2 लीटर का आई-वीटेक इंजन लगा है। इस में 5-स्पीड मैनुअल और सीवीटी गियरबॉक्स का विकल्प मिलता है। डीज़ल वर्जन में 1.5 लीटर आई-डीटेक इंजन लगा है, इसकी पावर 100 पीएस और टॉर्क 200 एनएम है। यह इंजन 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से जुड़ा है।

    इन दिनों हॉट-हैचबैक कारों की मांग तेजी से बढ़ रही है, ऐसे में उम्मीद है कि फेसलिफ्ट जैज़ में सिटी वाला 1.5 लीटर इंजन का विकल्प भी जोड़ा जा सकता है, इस इंजन की पावर 119 पीएस और टॉर्क 145 एनएम है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में उपलब्ध होंडा जैज़ के आरएस वर्जन में 1.5 लीटर का इंजन लगा है, इसे भारत में ही तैयार कर एक्सपोर्ट किया जाता है, अगर जैज़ के भारतीय मॉडल में भी कंपनी यह इंजन देना चाहे तो ऐसे में होंडा को ज्यादा दिक्कत नहीं आएगी।

    यह भी पढें : होंडा ला रही है जैज़ का फेसलिफ्ट अवतार

    was this article helpful ?

    रौनक
    Enthusiastic about cars from a young age, Raunak Awasthi has been leading automobile reportage as the news editor at CarDekho Group. Armed with a Bachelor\'s degree in mechanical engineering, he developed a deep interest in Indian automobile magazines at an early age, treasuring even the black-and-white editions. His unwavering enthusiasm for cars propelled him into the world of motoring journalism, allowing him to immerse himself fully in his passion for all things automotive. To him, this is the best job in the world!और देखें

    होंडा जैज 2014-2020 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है