• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    टोयोटा ने पेश की 2017 कैमरी हाइब्रिड, कीमत 31.98 लाख रूपए

    कई नए फीचरों के साथ आया अपडेट मॉडल 1.08 लाख रूपए महंगा है, सुरक्षा के लिए इस में 9 एयरबैग मिलेंगे

    रचित शैड
    रचित शैड
    Published On फरवरी 15, 2017 17:37 ist
    info icon
    published onFeb 15, 2017 17:37 IST
    last updated onFeb 15, 2017 17:37 IST
    37 Views
    • Write a कमेंट

    टोयोटा ने 2017 कैमरी हाइब्रिड को पेश किया है, इसकी कीमत 31.98 लाख रूपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) है, कई नए फीचर के साथ आया कैमरी का अपडेट मॉडल, मौजूदा कार के मुकाबले 1.08 लाख रूपए महंगा है। इसका मुकाबला होंडा की अकॉर्ड हाइब्रिड से है।

    अपडेट कैमरी में बाहर की तरफ नए एलईडी फॉग लैंप्स, 15 इंच के बड़े अलॉय व्हील, एलईडी हैडलैंप्स के साथ डे-टाइम रनिंग लाइटें, वेलकम लैंप्स, मैमोरी फंक्शन के साथ ऑटो फोल्डिंग और रिवर्स लिंक्ड ओआरवीएम दिए गए हैं।

    इस के केबिन में 12 स्पीकर वाला जेबीएल का म्यूजिक सिस्टम, पहले से बेहतर नेविगेशन सिस्टम, वायरलैस स्मार्टफोन चार्जर, पीछे की तरफ पावर रिक्लाइनिंग सीटें, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम और नी (घुटने को बचाने वाले) एयरबैग समेत 9 एसआरएस एयरबैग दिए गए हैं।

    कैमरी हाइब्रिड में 2.5 लीटर का पेट्रोल इंजन दिया गया है, इसकी पावर 160 पीएस और टॉर्क 213 एनएम है। पेट्रोल इंजन के साथ इलेक्ट्रिक मोटर भी लगी है, इसे निकल-मैटल हाइड्राइड बैटरी से पावर मिलती है। इसकी पावर 143 पीएस और टॉर्क 270 एनएम है। पेट्रोल इंजन और इलेक्ट्रिक मोटर की संयुक्त पावर 205 पीएस है। इस में इलेक्ट्रॉनिक कंट्रोल वाला सीवीटी ट्रांसमिशन दिया गया है। कंपनी का दावा है कि यह 19.16 किमी प्रति लीटर का माइलेज देगी।

    was this article helpful ?

    रचित शैड
    <p><span>Simplicity is the name of the game for Rachit Shad Trehan. An electronics engineer by education, he has over six years of work experience in various industries. It was his passion towards cars, which has only grown stronger since he was three years old, that motivated him and drove him out of his monotonous job profile. Before joining us as Content Writer for CarDekho, Rachit was an automotive blogger. He wants to carve out a compelling life story on which, some day, he&rsquo;d like to write a book on.</span></p>और देखें

    टोयोटा कैमरी 2015-2022 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग सेडान कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है