• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    नई डिजायर की बुकिंग शुरू, इसी महीने हो सकती है लॉन्च

    कई डीलरशिप 10 हजार से 21 हजार रूपए लेकर इसे बुक कर रही हैं, हालांकि आधिकारिक तौर पर बुकिंग शुरू नहीं हुई हैं

    ख़ान मोहम्मद
    ख़ान मोहम्मद
    Published On अप्रैल 18, 2017 16:05 ist
    info icon
    published onApr 18, 2017 16:03 IST
    last updated onApr 18, 2017 16:05 IST
    30 Views
    • Write a कमेंट

    मुंबई और दिल्ली की कुछ डीलरशिपों ने नई मारूति स्विफ्ट डिजायर की बुकिंग शुरू कर दी हैं। इस के लिए 10 हजार रूपए से लेकर 21 हजार रूपए लिए जा रहे हैं। हालांकि बुकिंग को लेकर अभी तक कंपनी की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं आई है। नई डिजायर मौजूदा मॉडल से थोड़ी महंगी हो सकती है, संभावना है कि नई स्विफ्ट डिजायर को इसी महीने के अंत तक या मई की शुरुआत में लॉन्च किया जा सकता है।

    नई डिजायर का अगला हिस्सा नई स्विफ्ट हैचबैक से मिलता-जुलता है, हालांकि यहां कुछ नए बदलाव भी नज़र आएंगे, डिजायन के अलावा फीचर लिस्ट में भी कई बदलाव हुए हैं, मसलन इस में डे-टाइम रनिंग एलईडी लाइटों के साथ प्रोजेक्टर हैडलैंप्स मिलेंगे, बंपर को भी नया डिजायन दिया गया है, इसकी ग्रिल नई स्विफ्ट जैसी है, इसके चारों ओर क्रोम फिनिशिंग दी गई है। पीछे की तरफ ध्यान दें तो यहां बूट को थोड़ा ऊंचा रखा गया है और शार्क-फिन एंटेना दिया गया है। संभावना है कि इस में एलईडी टेललैंप्स आ सकते हैं।

    नई डिजायर का केबिन पहले से ज्यादा प्रीमियम होगा, इस में ब्लैक और बेज़ अपहोल्स्ट्री, फ्लैट बॉटम स्टीयरिंग और सुज़ुकी का 7.0 इंच का स्माटप्ले इंफोटेंमेंट सिस्टम मिलेगा, जो एपल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो कनेक्टिविटी सपोर्ट करेगा। नई डिजायर में मौजूदा मॉडल वाला 1.3 लीटर डीडीआईएस डीज़ल और 1.2 लीटर के-सीरीज पेट्रोल इंजन आ सकता है।

    नई डिजायर का मुकाबला टाटा टिगॉर और हुंडई एक्सेंट से होगा, हुंडई भी इसी महीने नई एक्सेंट को लॉन्च करने वाली है, इस में भी कई अहम बदलाव देखने को मिलेंगे।

    यह भी पढें :

    was this article helpful ?

    ख़ान मोहम्मद
    <p>Holding a Bachelor's degree in Biotechnology and later a Master's degree in English Literature, Irfan always loved to play around with words. His aim is to strive hard and gain knowledge which could be then skilfully employed in the journey of life. He believes in learning new things and that's one of the reasons why he is a writer today. Additionally, he keeps an eye on what's the latest buzz on the automobile planet. Managing things and people are some of his tasks at CarDekho. With an experience of half a decade in a variety of domains, his journey to learn is still on...</p>और देखें

    Maruti Suzuki Dzire 2017-2020 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग सेडान कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है