• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    टोक्यो मोटर शोः सुजु़की ने उतारी इग्निस

    टोक्यो मोटर शो में आॅटो कंपनियों की ओर से नए माॅडल उतारने का सिलसिला जारी है। लगभग सभी बड़ी आॅटोमेकर कंपनियां इस मोटर शो में अपनी कारों को लाॅन्च से पहले उतारकर ग्राहकों को अपनी ओर आकर्षित करने का प्रयास कर रही हैं। इसी बीच जापानी कार निर्माता कंपनी सुजु़की ने अपने नए माॅडल इग्निस को उतारा गया है। इस कार का निर्माण आईएम-4 काॅन्सेप्ट के आधार पर किया गया है जिसे सुजु़की की ओर से जिनेवा मोटर शो-2015 में भी दिखाया जा चुका है। इस कार को भारत में उतारे जाने की संभावनाओं से तो इंकार नहीं किया जा सकता, वहीं सुजु़की का यह नया माॅडल महिन्द्रा के जल्द लाॅन्च होने वाले एस101 माॅडल से काफी मिलता-जुलता है।

    रौनक
    रौनक
    Published On नवंबर 02, 2015 18:54 ist
    info icon
    published onNov 02, 2015 18:38 IST
    last updated onNov 02, 2015 18:54 IST
    30 Views
    • Write a कमेंट

    Maruti Suzuki IGNIS

    डायमेंशन

    • लम्बाई : 3700 एमएम
    • चौड़ाई : 1660 एमएम
    • ऊंचाई : 1595 एमएम

    Maruti Suzuki IGNIS

    Maruti Suzuki IGNIS

    इस कार का निर्माण आॅफ-रोड ड्राइव को ध्यान में रखकर किया गया है जो न केवल पथरीले रास्तों, बल्कि बर्फीले रास्तों पर भी बखूबी चल सके। यह एक काॅम्पेक्ट एसयूवी टाइप कार है जिसका ऊंचा ग्राउण्ड क्लेरेन्स इसे हाल तरह के रास्तों के लायक बनाता है। इग्निस का रियर पार्ट सुजु़की अल्टो की याद दिलाता है, वहीं इसका इंटीरियर रेट्रो-माॅडल स्टाइल में है।

    पावर स्पोसिफिकेशन की बात करें इसमें 1.2-लीटर ड्यूलजेट इंजन दिया है जो सुजुकी की मिड हाइब्रिड एसएचवीएस तकनीक के साथ है। इसमें 5-स्पीड मेनुअल के साथ सीवीटी गियर बाॅक्स का आॅप्शन दिया गया है। इसमें स्टैण्डर्ड 2WD और आॅप्शन में 4WD (आल व्हील ड्राइव) सैटअप की पेशकश की जाएगी।

    इसके अलावा, आपको बता दें कि सुजु़की ने अगले 5 सालों में कुल 20 नए प्रोडक्ट लाॅन्च करने की घोषणा की थी और इसी साल लाॅन्च हुए एस क्रास व मिड हाईब्रिड हैचबैक बलेनो इसी प्रोजेक्ट का एक हिस्सा है। अगर यह माॅडल भारत में लाॅन्च होता है तो कंपनी का यह तीसरी नया प्रोडक्ट माॅडल होगा।

    Maruti Suzuki IGNIS

    Maruti Suzuki IGNIS

    यह भी पढ़ें :

    was this article helpful ?

    रौनक
    Enthusiastic about cars from a young age, Raunak Awasthi has been leading automobile reportage as the news editor at CarDekho Group. Armed with a Bachelor\'s degree in mechanical engineering, he developed a deep interest in Indian automobile magazines at an early age, treasuring even the black-and-white editions. His unwavering enthusiasm for cars propelled him into the world of motoring journalism, allowing him to immerse himself fully in his passion for all things automotive. To him, this is the best job in the world!और देखें

    Maruti Suzuki Dzire 2017-2020 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग सेडान कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है