• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    महिंद्रा स्कॉर्पियो एन ने महज 30 मिनट में एक लाख बुकिंग का आंकड़ा किया पार

    महिन्द्रा स्कॉर्पियो एन की बुकिंग 30 जुलाई को सुबह 11 बजे शुरू हुई थी। महज एक मिनट में इस कार के पहले बैच की 25,000 यूनिट की बुकिंग हो गई थी और अगले आधे घंटे में इसने एक लाख बुकिंग का आंकड़ा पा लिया।

    सोनू
    सोनू
    Published On अगस्त 01, 2022 10:06 ist
    info icon
    published onAug 01, 2022 10:06 IST
    last updated onAug 01, 2022 10:06 IST
    1.5K Views
    • Write a कमेंट

    mahindra scorpio n

    • स्कॉर्पियो एन की बुकिंग 21,000 रुपये के टोकन अमाउंट के साथ अभी भी शुरू है।
    • इसकी इंट्रोडक्ट्री प्राइस 11.99 लाख से 23.90 लाख रुपये के बीच है जो अब बढ़ जाएगी।
    • ग्राहक बुकिंग में अगले दो सप्ताह तक मॉडिफिकेशन करवा सकते हैं।
    • इसकी इंट्रोडक्ट्री प्राइस पहले 25,000 कस्टमर के लिए थी और बाकी को डिलीवरी के समय वाली प्राइस देनी होगी।
    • यह पेट्रोल और डीजल इंजन ऑप्शन में उपलब्ध है।

    महिन्द्रा स्कॉर्पियो एन की बुकिंग 30 जुलाई को सुबह 11 बजे शुरू हुई थी। महज एक मिनट में इस कार के पहले बैच की 25,000 यूनिट की बुकिंग हो गई थी और अगले आधे घंटे में इसने एक लाख बुकिंग का आंकड़ा पा लिया। 

    mahindra scorpio n

    इसकी इंट्रोडक्ट्री प्राइस पहली 25,000 यूनिट बुकिंग के लिए थी जो महज एक मिनट में बुक हो गई थी। वर्तमान में इस कार की कीमत 11.99 लाख रुपये से 23.90 लाख रुपये (एक्स-शोरूम दिल्ली) के बीच है। कंपनी के अनुसार कार बुक करवा चुके ग्राहक 15 अगस्त तक बुकिंग में मॉडिफिकेशन करवा सकेंगे।

    यह भी पढ़ें : महिंद्रा स्कॉर्पियो एन फर्स्ट ड्राइव रिव्यू

    पहले बैच की बुकिंग के बाद कार बुक कराने वाले ग्राहकों को डिलीवरी के समय वाली प्राइस देनी होगी। महिंद्रा स्कॉर्पियो एन की डिलीवरी ग्राहकों को 26 सितंबर से दी जाएगी। कंपनी की योजना इस साल दिसंबर तक इसकी 20,000 यूनिट तैयार करने की है। ग्राहकों से मिली प्रतिक्रियाओं के हिसाब से कंपनी इसके टॉप मॉडल जेड8एल के प्रोडक्शन को प्राथमिकता देगी।

    स्कॉर्पियो एन में पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन ऑप्शंस दिए गए हैं। इसमें 2.2-लीटर डीजल इंजन दो पावर ट्यूनिंग (132 पीएस/300 एनएम) और 175 पीएस (370 एनएम और 400 एनएम) के साथ दिया गया है। इसके 2.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन का आउटपुट 203 पीएस (370 एनएम और 380 एनएम) है। दोनों इंजन के साथ इसमें 6-स्पीड मैनुअल और ऑटोमेटिक गियरबॉक्स की चॉइस मिलती है। इसमें सभी पावरट्रेन के साथ रियर-व्हील-ड्राइव ड्राइवट्रेन स्टैंडर्ड दी गई है, जबकि डीजल इंजन के साथ 4-व्हील-ड्राइव का ऑप्शन भी रखा गया है।

    यह भी देखें: महिन्द्रा स्कॉर्पियो एन ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • लेटेस्ट
    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है