• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    स्कोडा का मानसून सर्विस कैंप हुआ शुरू, मिलेंगे ये फायदे

    26 जुलाई से लेकर 7 अगस्त के बीच इस कैंप का आयोजन होगा।

    भानु
    भानु
    Published On जुलाई 26, 2023 18:55 ist
    info icon
    published onJul 26, 2023 18:50 IST
    last updated onJul 26, 2023 18:55 IST
    879 Views
    • Write a कमेंट

    Skoda Kushaq and Slavia

    • 7 अगस्त तक होगा स्कोडा के मानसूस सर्विस कैंप का आयोजन
    • कुछ चुनिंदा पार्ट्स पर 15 प्रतिशत,चुनिंदा एसेसरीज और वैल्यू एडेड सर्विसेज पर 10 प्रतिशत की मिलेगी छूट
    • सेकंड और ​थर्ड ईयर रोडसाइड असिस्टेंस के लिए 20 प्रतिशत तक की मिलेगी छूट 
    • 8 साल/1,50,000 किलोमीटर तक की वॉरन्टी की पेशकश की जा रही है इस मानसून पैकेज में 
    • कॉन्टिनेंटल टायर खरीदने पर कस्टमर्स को मिलेगा अश्योर्ड गिफ्ट 

    स्कोडा की ओर से पूरे भारत में अपनी सभी ऑथोराइज्ड डीलरशिप्स पर दो सप्ताह लंबे मानसून सर्विस कैंप का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान कस्टमर्स को पार्ट्स,वैल्यू एडेड सर्विसेज और यहां तक कि वॉरन्टी एक्सटेंशंस के तहत फायदों की पेशकश की जा रही है। 

    Skoda Slavia

    इस मानसून सर्विस कैंप के दौरान स्कोडा के सर्विस सेंटर्स पर आने वाले कस्टमर्स को चुनिंदा पार्ट्स की खरीद पर 15 प्रतिशत तक के​ डिस्काउंट्स की पेशकश की जाएगी वहीं कुछ चुनिंदा एसेसरीज और वैल्यू एडेड सर्विसेज पर भी 10 प्रतिशत तक की छूट दी जाएगी। इसके अलावा यदि कोई कस्टमर सेकंड और थर्ड ईयर रोडसाइड असिस्टेंस को एक्टेंड कराता है तो उसे 20 प्रतिशत तक की छूट दी जाएगी। 

    इस मानसून सर्विस कैंप के लिए स्कोडा ने कॉन्टिनेंटल टायर्स के साथ भी करार किया है और इस ब्रांड पर स्विच करने वाले कस्टमर्स को कंपनी एडिशनल गिफ्ट्स भी देगी। सुपरकेयर मेंटेनेंस पैकेज, एक्सटेंडेड वारंटी और एनीटाइम वारंटी के अलावा मानसून वारंटी पैकेज के तहत 8 साल/1,50,000 किमी तक की और 9 साल रोडसाइड असिस्टेंस का भी ग्राहकों को फायदा मिलेगा। 

    Skoda Kodiaq

    स्कोडा के अनुसार कंपनी के मौजूदा और नए कस्टमर्स के लिए एक्सटेंडेड और एनीटाइम वॉरन्टी पैकेज दोनों ही उपलब्ध रहेंगे। स्कोडा की कारों पर दी जा रही एनीटाइम वॉरन्टी की डीटेल्स देखने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करेंं। 

    स्कोडा की भारत में अभी तीन कारें बिक्री के लिए उपलब्ध है जिनमें कुशाक,स्लाविया और कोडिएक शामिल है। स्कोडा ने हाल ही में कुशाक का लिमिटेड मैट एडिशन भी पेश किया है जिसके बारे में जानने के लिए क्लिक करेंं। 

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    स्कोडा स्लाविया पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ट्रेंडिंग न्यूज़
    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग सेडान कारें

    • लेटेस्ट
    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है