• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    जून 2019 सेल्स रिपोर्ट: बिक्री घटने के बावजूद वैगन-आर और टियागो बनी हुई है लोगों की पहली पसंद

    बिक्री के लिहाज़ से मारुति इग्निस को छोड़कर जून का महीना सेगमेंट की किसी भी कार के लिए अच्छा नहीं रहा।

    भानु
    भानु
    modified on जुलाई 12, 2019 12:46 ist
    info icon
    published onJul 12, 2019 12:42 IST
    last updated onJul 12, 2019 12:46 IST
    1.8K Views
    • Write a कमेंट

    WagonR Miles Ahead Of Competition, Tiago Second In June 2019 Sales

    कॉम्पैक्ट हैचबैक सेगमेंट की जून 2019 सेल्स रिपोर्ट सामने आ चुकी है। इस सेगमेंट में मारुति की तीन और टाटा, हुंडई व डैटसन की एक-एक कार मौजूद है। बिक्री के लिहाज़ से मारुति इग्निस को छोड़कर जून का महीना सेगमेंट की किसी भी कार के लिए अच्छा नहीं रहा। जून के महीने में पूरे कॉम्पैक्ट हैचबैक सेगमेंट की बिक्री में 8 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। हालांकि, मारुति वैगन-आर और टाटा टियागो अब भी लोगों की पहली पसंद बनी हुई है। जून के महीने में सेगमेंट की किस कार को मिले बिक्री के कितने आंकड़े, ये जानेंगे यहां: 

    कॉम्पैक्ट हैचबैक

     

    जून 2019

    मई 2019

    मासिक वृद्धि

    वर्तमान मार्केट शेयर(%)

    मार्केट शेयर 2018(%)

    सालाना मार्केट शेयर(%)

    औसत बिक्री(6माह)

    मारुति वैगन -आर

    10228

    14561

    -29.75

    36.69

    36.38

    0.31

    11711

    टाटा टियागो

    5537

    3535

    56.63

    19.86

    26.78

    -6.92

    6281

    मारुति सेलेरियो 

    4871

    5277

    -7.69

    17.47

    21.13

    -3.66

    7600

    हुंडई सैंट्रो

    4141

    4902

    -15.52

    14.85

    0

    14.85

    7027

    मारुति इग्निस

    2911

    1886

    54.34

    10.44

    14.52

    -4.08

    2196

    डैटसन गो

    188

    244

    -22.95

    0.67

    1.17

    -0.5

    366

    कुल

    27876

    30405

    -8.31

    99.98

     

     

     

    निष्कर्ष

    मारुति वैगन-आर: जून 2019 में मारुति वैगन आर को 10,000 यूनिट से भी ज्यादा बिक्री के आंकड़े प्राप्त हुए। हालांकि, मई के मुकाबले इसकी बिक्री में 30 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। फिर भी इस कार की पिछले 6 माह की औसत बिक्री काफी अच्छी रही है। 

    WagonR Miles Ahead Of Competition, Tiago Second In June 2019 Sales

    टाटा टियागो: बिक्री के मामले में टाटा टियागो दूसरा स्थान हासिल करने में कामयाब हुई है। इसकी मासिक ग्रोथ में 55 प्रतिशत से भी ज्यादा की वृद्धि दर्ज की गई है। हालांकि, पिछले 6 महीने में इस कार की औसत बि​क्री में 700 यूनिट की गिरावट दर्ज हुई है। 

    हुंडई सैंट्रो: इस गाड़ी की पिछले 6 महीने की सेल्स रिपोर्ट पर नज़र डालें तो इसकी मासिक बिक्री में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। यह सिलसिला जून के महीने में भी देखने को मिला और मई के मुकाबले जून में इसकी बिक्री में 15 प्रतिशत की गिरावट हुई है। 

    WagonR Miles Ahead Of Competition, Tiago Second In June 2019 Sales

    मारुति सेलेरियो: मई के मुकाबले जून में मारुति सेलेरियो की बिक्री में 7 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है।

    मारुति इग्निस: इस सूची में मारुति इग्निस इकलौती ऐसी कार है जिसके लिए जून का महीना ठीक-ठाक साबित हुआ है। इसकी मासिक ग्रोथ और पिछले 6 माह की औसत बिक्री के आंकड़ों में बढ़ोतरी हुई है। यह गाड़ी सेगमेंट में 10 प्रतिशत का मार्केट शेयर रखती है। 

    डैटसन गो: डैटसन की यह कार कई म​हीनों से 200 यूनिट बिक्री का आंकड़ा भी छू पाने में कामयाब नहीं हो पा रही है। इसका मार्केट शेयर गिरकर 1 प्रतिशत रह गया है।

    यह भी पढ़ें: मारुति बलेनो टॉप पर, सेगमेंट की बाकी कारों को मिली इतनी बिक्री

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    Maruti Suzuki Wagon R 2013-2022 पर अपना कमेंट लिखें

    8 कमेंट्स
    1
    A
    anbu
    Jul 22, 2019, 3:55:00 PM

    one of the bad decision i took and bought wagon r 2019.......really feeling bad for IT...first AC issue now suspension issue just 4 month old vehicle

      जवाब
      Write a Reply
      1
      m
      manjit singh
      Jul 18, 2019, 4:32:55 PM

      paid analysis from Maruti in falling market share

        जवाब
        Write a Reply
        1
        J
        james moirangthem
        Jul 18, 2019, 12:01:04 PM

        Difference in just 2 3 or 4km per litre doesn't make much difference to me i want good riding, comfort, pickup n acceleration and especially the looks of the car also. Wangonr looks like a box hahaa

          जवाब
          Write a Reply

          explore similar कारें

          कार न्यूज़

          • ताजा खबरें

          संबंधित समाचार

          ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

          • अपकमिंग
          • पॉपुलर
          *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
          ×
          हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है