महिंद्रा विजन एस एसयूवी टेस्टिंग के दौरान आई नजर, इंटीरियर की दिखी झलक
महिंद्रा विजन एस में डुअल-डिस्प्ले सेटअप के साथ यूनीक शेप वाले एयर-कॉन वेंट्स दिए गए हैं
- Write a कमेंट

भारत के सबकॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में बढ़ते कॉम्पिटिशन को देखते हुए अब महिंद्रा भी एक नया प्रोडक्ट तैयार कर रही है। यह गाड़ी विजन एस कॉन्सेप्ट पर आधारित होगी जिसे 2025 में पेश किया गया था। अपकमिंग महिंद्रा विजन एस को सब-4 मीटर एसयूवी सेगमेंट में पोजिशन किया जाएगा जहां महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ जैसी गाड़ियां पहले से मौजूद हैं।
हाल ही में इसे एक बार फिर टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। इसमें कई ऐसे प्रोडक्शन-रेडी एलिमेंट्स नजर आए हैं, जिससे हमें यह अंदाजा लगा सकते हैं कि यह गाड़ी कैसी हो सकती है। तस्वीरों में क्या कुछ आया है नजर, जानेंगे आगे :-
क्या कुछ आया है नजर?
इससे पहले कई बार टेस्टिंग के दौरान देखे जाने के बाद, महिंद्रा विजन एस को एक बार फिर टेस्ट करते हुए देखा गया है। लेकिन इस बार हमें इसके प्रोडक्शन-रेडी एलिमेंट्स की साफ झलक देखने को मिली है, जिसमें इसका इंटीरियर भी नजर आया है।
विजन एस की फ्रंट डिजाइन बॉक्सी है। आगे की तरफ इसमें ग्रिल पर हॉरिजोंटल स्लेट्स, एलईडी हेडलैंप्स और चौड़ा बंपर दिया गया है। साइड प्रोफाइल पर व्हील आर्क क्लैडिंग, साइड फुटस्टेप और ओआरवीएम्स के साथ कैमरा दिया गया है जिससे संकेत मिलते हैं कि इसमें 360-डिग्री सेटअप दिया जा सकता है।

इंटीरियर की अब तक की यह सबसे साफ तस्वीरें हैं और यह गाड़ी लगभग प्रोडक्शन-रेडी लग रही है। डैशबोर्ड का लेआउट 2025 में दिखाए गए कॉन्सेप्ट मॉडल से काफी मिलता-जुलता है, जिसमें एक इंटीग्रेटेड डुअल-डिस्प्ले सेटअप (एक टचस्क्रीन और एक डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के लिए) दिया गया है। एसी वेंट्स का डिज़ाइन ट्राएंगुलर है, जो केबिन को एक यूनिक टच देता है। थ्री-स्पोक स्टीयरिंग व्हील पर मीडिया और डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के लिए कंट्रोल्स दिए गए हैं। केबिन के अंदर चढ़ने के लिए एक ग्रैब हैंडल भी है, जिसे इसमें महिंद्रा थार ओजी से लिया गया है। उम्मीद है कि इसका क्लाइमेट कंट्रोल पैनल टच-सेंसिटिव हो सकता है।

इस टेस्टेड मॉडल को मैनुअल गियरबॉक्स सेटअप और एक मैकेनिकल हैंडब्रेक के साथ देखा गया है, जिससे संकेत मिले हैं कि यह शायद इसका लोअर वेरिएंट हो सकता है। स्टीयरिंग व्हील के दाईं ओर ट्रैक्शन कंट्रोल, हेडलैंप लेवलर और फ्रंट पार्किंग सेंसर को बंद करने के लिए बटन भी देखे गए हैं।

संभावित पावरट्रेन ऑप्शन
महिंद्रा ने फिलहाल विजन एस के इंजन स्पेसिफिकेशन साझा नहीं किए हैं। अब तक मिली जानकारी के अनुसार इसे कंपनी के एनयू_आईक्यू प्लेटफॉर्म पर तैयार किया जाएगा। इसमें पेट्रोल और डीजल इंजन ऑप्शन दिए जा सकते हैं। भविष्य में इसका इलेक्ट्रिक वर्जन भी पेश किया जा सकता है।
| नोट : उम्मीद है कि विजन एस में महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ वाले 1.2-लीटर टर्बो-पेट्रोल और 1.5-लीटर डीजल इंजन ऑप्शन दिए जा सकते हैं। इसमें 4x4 ड्राइवट्रेन क्षमता भी मिल सकती है, जो इसके एडवेंचरस नेचर को और बढ़ावा देगी। |
मुकाबला
महिंद्रा विजन एस सब-4 मीटर केटेगरी की कार हो सकती है, जिसका मुकाबला मारुति ब्रेजा, हुंडई वेन्यू, महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ, किआ सोनेट और टाटा नेक्सन से रहेगा।
इसके रेट्रो-कूल लुक्स और ऑफ-रोड फोकस्ड डिजाइन को देखते हुए, विजन एस इस प्राइस रेंज में मारुति जिम्नी और महिंद्रा थार ओजी के मुकाबले में एक बेहतर विकल्प साबित हो सकती है।
कारदेखो का क्या है कहना..
महिंद्रा विजन एस में एक नया बेंचमार्क सेट करने की क्षमता है। इसका रेट्रो और बॉक्सी डिज़ाइन इसे मौजूदा मॉडर्न और कर्वी डिज़ाइन वाली एसयूवी की भीड़ से बिल्कुल अलग बनाता है। यह उन ग्राहकों को टारगेट करेगी जो स्टाइल के साथ-साथ एक रग्ड और दमदार दिखने वाली एसयूवी चाहते हैं। हाल ही में सामने आई स्पाई शॉट्स में गाड़ी का इंटीरियर प्रोडक्शन वर्ज़न के काफी करीब लग रहा है। इसका डिज़ाइन और इसमें दिए गए फीचर्स काफी हद तक उस कॉन्सेप्ट से मिलते-जुलते हैं, जिसे महिंद्रा ने पिछले साल पेश किया था। इसमें कुछ खास स्टाइलिंग एलिमेंट्स भी मिलेंगे, जिसमें ट्राएंगुलर एसी वेंट्स, नया थ्री-स्पोक स्टीयरिंग व्हील, और टच-बेस्ड क्लाइमेट कंट्रोल पैनल शामिल होंगे।
अगर कंपनी इसे 4x4 ड्राइवट्रेन ऑप्शन के साथ लॉन्च करती है, तो यह एडवेंचर पसंद करने वाले खरीदारों के लिए एक बेहतरीन पैकेज बन जाएगी जो बजट में एक केपेबल एसयूवी की तलाश में हैं। कुल मिलाकर, विज़न एस अपने सेगमेंट में एक मजबूत दावेदार के रूप में उभर सकती है।














