• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    जून 2019 सेल्स रिपोर्ट: मारुति बलेनो टॉप पर, सेगमेंट की बाकी कारों को मिली इतनी बिक्री

    इस सेगमेंट में पिछले महीने ही टोयोटा ग्लैंजा के रूप में एक नई कार शामिल हुई है।

    भानु
    भानु
    published on जुलाई 10, 2019 18:50 ist
    info icon
    published onJul 10, 2019 18:50 IST
    last updated onJul 10, 2019 18:50 IST
    773 Views
    • Write a कमेंट

    Maruti Baleno Most Sought After Premium Hatchback, Hyundai Elite i20 Second In June 2019 Sales

    प्रीमियम हैचबैक और क्रॉसओवर सेगमेंट से जुड़ी जून 2019 की सेल्स रिपोर्ट सामने आ चुकी है। इस सेगमेंट में पिछले महीने ही टोयोटा ग्लैंजा के रूप में एक नई कार शामिल हुई है। यह कार मारुति बलेनो पर ही बनी है। मगर, बलेनो के मुकाबले इस कार को उम्मीद के अनुसार बिक्री के आंकड़े प्राप्त नहीं हुए हैं। बिक्री के मामले में सेगमेंट की बाकी कारों का कैसा हाल रहा, ये जानेंगे यहां..

    प्रीमियम हैचबैक और क्रॉसहैच

     

    जून 2019

    मई 2019

    मासिक वृद्धि

    वर्तमान मार्केट शेयर(%)

    मार्केट शेयर 2018(%)

    सालाना मार्केट शेयर(%)

    औसत बिक्री( 6 माह)

    मारुति सुजुकी बलेनो

    13689

    15176

    -9.79

    48.41

    56.59

    -8.18

    16163

    हुंडई एलीट आई20

    9271

    8958

    3.49

    32.78

    31.11

    1.67

    10860

    टोयोटा ग्लैंज़ा

    1919

    2142

    -10.41

    6.78

    0

    6.78

    357

    फॉक्सवेगन पोलो

    1450

    1484

    -2.29

    5.12

    4.58

    0.54

    1342

    होंडा डब्ल्यूआर-वी

    1268

    1520

    -16.57

    4.48

    5.72

    -1.24

    2334

    होंडा जैज़

    680

    676

    0.59

    2.4

    1.98

    0.42

    1137

    कुल

    28277

    29956

    -5.6

    99.97

     

     

     

    मारुति सुजुकी बलेनो: मारुति सुजुकी बलेनो की मासिक ग्रोथ में 10 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। बावजूद इसके ये गाड़ी मार्केट में 50 प्रतिशत की हिस्सेदारी रखती है। सेल्स के मामले में इस महीने भी यह कार नंबर-1 पर बनी हुई है। 

    Maruti Baleno Most Sought After Premium Hatchback, Hyundai Elite i20 Second In June 2019 Sales

    हुंडई एलीट आई20: हुंडई की इस लोकप्रिय हैचबैक की मांग में हर महीने 3 प्रतिशत की ग्रोथ दर्ज की जा रही है। जून 2019 में इस कार को 9000 यूनिट बिक्री के आंकड़े प्राप्त हुए हैं। सेल्स के लिहाज से एलीट आई 20 मार्केट में 32 प्रतिशत की हिस्सेदारी रखती है। 

    टोयोटा ग्लैंजा: जून 2019 में टोयोटा ग्लैंज़ा को 2000 यूनिट बिक्री का आंक​ड़ा प्राप्त हुआ। सेगमेंट में इस नई कार का 7 प्रतिशत मार्केट शेयर है।

    Maruti Baleno Most Sought After Premium Hatchback, Hyundai Elite i20 Second In June 2019 Sales

    फॉक्सवेगन पोलो: पोलो को हर महीने करीब 1500 यूनिट बिक्री के आं​कड़े प्राप्त हो रहे हैं। इस हैचबैक की मार्केट में 5 प्रतिशत की हिस्सेदारी है। 

    होंडा डब्ल्यूआर-वी: होंडा डब्ल्यूआर-वी की मासिक ग्रोथ में 16 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। जून महीने में इस कार को 1200 यूनिट बिक्री के आंकड़े प्राप्त हुए। इसका मार्केट शेयर 4 प्रतिशत है। 

    Maruti Baleno Most Sought After Premium Hatchback, Hyundai Elite i20 Second In June 2019 Sales

    होंडा जैज़: होंडा जैज़ की मासिक ग्रोथ में जून महीने 1 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। कुल मिलाकर, जैज़ की मार्केट में इस समय 2 प्रतिशत की हिस्सेदारी है। 

    निष्कर्ष: मई के मुकाबले जून के महीने में पूरे सेगमेंट की ग्रोथ में 5 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है।

    यह भी पढ़ें: इन सब-4 मीटर एसयूवी कारों की रही सबसे ज्यादा डिमांड

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    Maruti Suzuki Baleno 2015-2022 पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    संबंधित समाचार

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है