• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    क्या जीप ग्लैडिएटर भारत आ रही है? स्टेलांटिस एक बड़े डी-सेगमेंट पिकअप को उतारने की बना रही है योजना

    खबर है कि भारत के लिए स्टेलांटिस के रिवाइवल प्लान में एक रग्ड पिकअप शामिल है, और सब कुछ रैंगलर के टफ सिबलिंग की ओर इशारा करता है।

    adarsh
    adarsh
    modified on अक्टूबर 24, 2026 11:02 ist
    info icon
    published onOct 24, 2026 11:01 IST
    last updated onOct 24, 2026 11:02 IST
    37 Views
    • Write a कमेंट

    Jeep Gladiator To Launch In India

    स्टेलांटिस इंडिया ने हाल ही में भारत के लिए अपनी भविष्य की योजनाओं का खुलासा किया है, जिसके तहत देश में लगभग 12 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च किए जाएंगे। इस घोषणा में कुछ ऐसे आइकॉनिक मॉडल्स भी शामिल हैं जो फिलहाल विदेशी बाजारों में बेचे जाते हैं। स्टेलांटिस के अनुसार, आने वाले मॉडलों में एक प्रीमियम डी-सेगमेंट पिकअप भी शामिल है। माना जा रहा है कि यह जीप ग्लैडिएटर हो सकती है, क्योंकि यह जीप के मौजूदा ग्लोबल पोर्टफोलियो में इस विवरण से मेल खाने वाला एकमात्र मॉडल है। आइए विस्तार से जानते हैं जीप ग्लैडिएटर के बारे में:

    एक्सटीरियर

    जीप ग्लैडिएटर के फ्रंट में 7-स्लॉट ग्रिल और दोनों तरफ क्लासिक गोल हेडलैम्प्स दिए गए हैं, जो इसे दमदार लुक देते हैं। इसका डिज़ाइन "बेसिक लेकिन फंक्शनल" है, जो ऑफ-रोडिंग की भावना को दर्शाता है।

    Jeep Gladiator To Launch In India

    निचले हिस्से में एक मजबूत और आगे की ओर निकला हुआ प्लास्टिक बंपर है, जिसमें एलईडी फॉग लैम्प्स लगे हैं। यह ओल्ड-स्कूल बंपर न केवल प्रैक्टिकल है, बल्कि ग्लैडिएटर के फ्रंट एंड में एक अलग ही करैक्टर भी जोड़ता है।

    Jeep Gladiator To Launch In India

    साइड प्रोफाइल से देखने पर, ग्लैडिएटर एक पारंपरिक बॉक्सी पिकअप ट्रक के आकार में नजर आती है। इसकी एक अनूठी खासियत इसके हटाए जा सकने वाले दरवाज़े हैं, जिनके हिंज बाहर की तरफ दिखाई देते हैं। इतना ही नहीं, इसकी छत को भी हटाया जा सकता है, जिससे यह एक खुली "सफारी-मोबाइल" जैसी गाड़ी बन जाती है, जो एडवेंचर के शौकीनों को बहुत पसंद आएगी। उभरे हुए व्हील आर्च इसे एक मस्कुलर और आक्रामक स्टांस देते हैं, जो इसकी ऑफ-रोड क्षमताओं पर जोर देता है।

    Jeep Gladiator To Launch In India

    पीछे का डिज़ाइन जीप स्टाइल में एक टिपिकल पिकअप ट्रक जैसा है। टेलगेट के ठीक बीच में बड़े अक्षरों में ‘जीप’ लोगो लगा है, और दोनों तरफ आकर्षक एलईडी टेललैम्प्स दिए गए हैं। नीचे एक यूटिलिटेरियन बंपर है जिसमें रियर फॉग लैम्प्स, रिफ्लेक्टर्स, पार्किंग सेंसर और नंबर प्लेट की जगह दी गई है। हालांकि, कई आधुनिक पिकअप ट्रकों के विपरीत, इसमें कार्गो बेड तक आसानी से चढ़ने के लिए कोई इन-बिल्ट स्टेप या खांचा नहीं है। इसका कार्गो बेड 5 फुट लंबा है, जो वीकेंड ट्रिप्स के लिए सामान या कुछ एडवेंचर गियर ले जाने के लिए पर्याप्त है।

    इंटीरियर

    जीप ग्लैडिएटर का यूटिलिटेरियन और रग्ड थीम इसके इंटीरियर में भी जारी रहता है। केबिन को ऑफ-रोडिंग और एडवेंचर को ध्यान में रखकर डिज़ाइन किया गया है, जहां फंक्शनैलिटी को प्राथमिकता दी गई है। डैशबोर्ड का लेआउट स्क्रीन पर बहुत ज्यादा निर्भर रहने के बजाय फिजिकल बटनों और नॉब्स की तरफ ज्यादा झुका हुआ है।

    Jeep Gladiator To Launch In India

    हालांकि, इसका मतलब यह नहीं है कि केबिन में मॉडर्न टेक्नोलॉजी की कमी है। सेंटर कंसोल में एक बड़ी टचस्क्रीन दी गई है। डैशबोर्ड और डोर पैड्स पर लेदरेट फिनिश का बड़े पैमाने पर इस्तेमाल किया गया है, जो इस ऑफ-रोडर के केबिन को एक प्रीमियम टच देता है और इसे सिर्फ एक यूटिलिटी व्हीकल से कहीं बढ़कर बनाता है।

    Jeep Gladiator To Launch In India

    स्पेस और प्रैक्टिकैलिटी के मामले में, यह शायद सेगमेंट में सबसे अच्छी न हो, लेकिन एक बड़े पिकअप ट्रक के रूप में, इसमें एक औसत आकार के परिवार के लिए पर्याप्त जगह है। 

    फीचर्स

    Jeep Gladiator To Launch In India

    जीप ग्लैडिएटर को आधुनिक फीचर्स से लैस किया गया है जो कंफर्ट और कनेक्टिविटी दोनों सुनिश्चित करते हैं।

    • इंफोटेनमेंट: इसमें 12.3-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है, जो वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और ऐप्पल कारप्ले को सपोर्ट करता है।

    • कनेक्टिविटी: यह कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी के साथ आती है, जिससे आप अपने स्मार्टफोन से गाड़ी के कई फंक्शन्स को कंट्रोल कर सकते हैं।

    • ऑडियो: इसमें एक पोर्टेबल ब्लूटूथ स्पीकर मिलता है, जिसे आप गाड़ी से निकालकर कहीं भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा, एक 8-स्पीकर साउंड सिस्टम भी दिया गया है।

    • कंफर्ट: ठंड के मौसम के लिए हीटेड फ्रंट सीट और हीटेड स्टीयरिंग व्हील जैसे फीचर्स दिए गए हैं। फ्रंट सीट पावर्ड हैं, जिन्हें आप आसानी से एडजस्ट कर सकते हैं।

    • क्लाइमेट कंट्रोल: डुअल-ज़ोन ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल केबिन के तापमान को आरामदायक बनाए रखता है।

    • ड्राइविंग सुविधा: इसमें अलग-अलग टेरेन के लिए ड्राइव मोड, कीलेस एंट्री और पुश-बटन स्टार्ट/स्टॉप जैसे फीचर्स भी शामिल हैं।

    सेफ्टी फीचर में एबीएस के साथ ईबीडी, हिल-डिसेंट कंट्रोल, कई एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, एडीएएस, और एक रोल-ओवर मिटिगेशन सिस्टम शामिल है।

    पावरट्रेन

    विदेशी बाज़ार में ग्लैडिएटर 3.6-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन और 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ उपलब्धहै। इसके पावरट्रेन स्पेसिफिकेशन इस प्रकार हैं:

    इंजन

    3.6-लीटर वी6 टर्बो-पेट्रोल

    पावर

    288 पीएस

    टॉर्क

    352 एनएम

    गियरबॉक्स

    8-स्पीड एटी

    ड्राइव

    4-व्हील ड्राइव

    Jeep Gladiator To Launch In India

    भारत में आने वाले मॉडल के पावरट्रेन स्पेसिफिकेशन इस बात पर निर्भर करेंगे कि इसे इंपोर्ट करके बेचा जाता है या फिर असेंबल करके। अगर जीप ग्लैडिएटर को भारत में इंपोर्ट करके बेचा जाता है, तो इसमें ग्लोबल मार्केट वाला 3.6-लीटर वी6 पेट्रोल इंजन मिलने की ज्यादा संभावना है। वहीं, अगर कंपनी असेंबल करके बेचती है, तो इसमें जीप रैंगलर वाला 2.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन दिया जा सकता है।

    ग्लैडिएटर की पेलोड कैपेसिटी 465 किलोग्राम है और यह 2 टन से ज्यादा वजन खींच सकती है।

    संभावित कीमत और मुकाबला

    जीप ग्लैडिएटर की कीमत लगभग 75 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) हो सकती है।

    इस कीमत पर, ग्लैडिएटर भारतीय बाजार में अपनी एक अलग ही कैटेगरी बनाएगी। हालांकि, ग्लेडिएटर का सबसे करीबी मुकाबला टोयोटा हाइलक्स से होगा।

    कारदेखो का क्या है कहना

    स्टेलांटिस ग्रुप, जिसमें जीप और सिट्रोएन जैसे ब्रांड शामिल हैं, हाल के वर्षों में भारतीय बाजार में कुछ संघर्षों का सामना कर रहा है। इन ब्रांड्स को बाजार में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए, पैरेंट कंपनी ने हाल ही में लगभग 4,000 करोड़ रुपये के एक बड़े निवेश की मंजूरी दी है। इस रिवाइवल प्रोजेक्ट को "FaSTLAne 2030" स्ट्रैटेजी नाम दिया गया है, जिसके तहत आने वाले वर्षों में 12 नए मॉडल और प्रोडक्ट अपडेट्स लॉन्च किए जाएंगे।

    Jeep Gladiator To Launch In India

    यह निवेश भारतीय ऑटो इंडस्ट्री में नई जान डाल सकता है, क्योंकि हमारा बाजार दुनिया के सबसे तेजी से बढ़ते ऑटोमोटिव बाजारों में से एक है। भारत के लिए प्लान किए गए नए प्रोडक्ट्स में, जीप ग्लैडिएटर को एक "हेलो प्रोडक्ट" के रूप में पोजिशन किया जा सकता है। इसका मतलब है कि यह जीप रैंगलर के साथ खड़ा एक ऐसा प्रीमियम लाइफस्टाइल वाहन होगा जो ब्रांड की इमेज को मजबूत करेगा। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि स्टेलांटिस ग्रुप के ग्लोबल पोर्टफोलियो से और कौन-कौन से मॉडल भारतीय सड़कों पर अपनी जगह बनाते हैं।

    was this article helpful ?

    adarsh
    Adarsh Ashok is a Correspondent for cars at CarDekho Group. He brings his understanding and experience of cars and the motoring industry to all things automotive in the group\'s media wing. By education, he has a master\'s degree in Mass Communication and also majored in Automotive Journalism. His passion for cars and his urge to talk about cars are expressed in the form of news, features and videos on social media. He approaches stories with a keen perspective and experience, be it with vehicles from Fiats to Ferraris. और देखें

    जीप gladiator पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है