• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    फोक्सवैगन कारों की फीचर लिस्ट हुई अपडेट, अप्रैल से बढ़ सकती हैं कीमतें

    फोक्सवैगन ने अपनी दो कार वर्टस और टाइगन की फीचर लिस्ट को अपडेट किया है। कंपनी ने कुछ फीचर अब इनके बेस वेरिएंट से दे दिए हैं जो पहले केवल टॉप मॉडल में ही मिलते हैं। साथ ही यह भी जानकारी मिली है कि कंपनी अप्रैल 2023 से अपनी सभी कारों की कीमतें बढ़ा सकती है।

    सोनू
    सोनू
    Published On मार्च 23, 2023 19:22 ist
    info icon
    published onMar 23, 2023 19:22 IST
    last updated onMar 23, 2023 19:22 IST
    699 Views
    • Write a कमेंट

    Volkswagen Virtus and Taigun

    फोक्सवैगन ने अपनी दो कार वर्टस और टाइगन की फीचर लिस्ट को अपडेट किया है। कंपनी ने कुछ फीचर अब इनके बेस वेरिएंट से दे दिए हैं जो पहले केवल टॉप मॉडल में ही मिलते हैं। साथ ही यह भी जानकारी मिली है कि कंपनी अप्रैल 2023 से अपनी सभी कारों की कीमतें बढ़ा सकती है।

    फीचर में हुए हैं ये बदलाव

    Volkswagen Virtus

    फीचर में थोड़े बहुत लेकिन काफी काम के बदलाव किए गए हैं। वर्टस सेडान में कंपनी ने अब रियर फॉग लैंप्स का फीचर सभी वेरिएंट्स में स्टैंडर्ड कर दिया है।

    यह भी पढ़ें: नई हुंडई वरना के किस वेरिएंट में मिलते हैं कौनसे फीचर, जानिये यहां

    वहीं टाइगन में कोई अतिरिक्त फीचर तो नहीं जोड़े गए हैं लेकिन इसकी वेरिएंट वाइज फीचर लिस्ट को जरूर अपडेट कर दिया गया है। इस प्रीमियम कॉम्पैक्ट एसयूवी में अब ऑटो कमिंग/लीविंग होम लाइट के साथ एलईडी हेडलैंप्स 1.0-लीटर हाइलाइट और 1.5-लीटर जीटी वेरिएंट में दिया गया है। यह फीचर पहले केवल टॉप मॉडल 1.0-लीटर टॉपलाइन और 1.5-लीटर जीटी प्लस में मिलता था।

    इंजन

    Volkswagen Virtus 1.5-litre Turbo-petrol Engine

    वर्टस और टाइगन दोनों में 1-लीटर टर्बो पेट्रोल (115पीएस और 178एनएम) और 1.5-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन (150पीएस और 250एनएम) का ऑप्शन मिलता है। टाइगन में दोनों इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स स्टैंडर्ड दिया गया है, वहीं वर्टस में यह ट्रांसमिशन केवल 1-लीटर इंजन के साथ मिलता है। दोनों मॉडल में 1-लीटर इंजन के साथ 6-स्पीड टॉर्क कनवर्टर और 1.5-लीटर इंजन के साथ 7-स्पीड डीसीटी गियरबॉक्स का ऑप्शन भी रखा गया है। दूसरी कार कंपनियों की तरह जल्द ही फोक्सवैगन भी इन इंजन को बीएस6 फेज2 के अनुरुप अपडेट करेगी और ये इंजन ई20 फ्यूल (20 प्रतिशत इथेनॉल मिले पेट्रोल) पर चल सकेंगे।

    कीमत

    Volkswagen Taigun

    वर्तमान में वर्टस और टाइगन की कीमत क्रमशः 11.35 लाख से 18.42 लाख रुपये और 11.56 लाख रुपये से 18.96 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है। हमारे सूत्रों से पता चला है कि फोक्सवैगन एक अप्रैल से कारों की प्राइस 2 से 3 प्रतिशत बढ़ा सकती है। फोक्सवैगन की फ्लैगशिप एसयूवी टिग्वान की कीमत 33.50 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है, जो और भी महंगी हो सकती है।

    कंपेरिजन

    Volkswagen Virtus

    वर्टस का मुकाबला नई हुंडई वरना, होंडा सिटी और स्कोडा स्लाविया से है। टाइगन का कंपेरिजन हुंडई क्रेटा, स्कोडा कुशाक, किया सेल्टोस, मारुति ग्रैंड विटारा और टोयोटा हाइराइडर से है।

    यह भी पढ़ें: मारुति ब्रेजा सीएनजी Vs ग्रैंड विटारा सीएनजी: माइलेज कंपेरिजन

    यह भी देखेंः फोक्सवैगन वर्टस ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    फॉक्सवेगन वर्टस पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग सेडान कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है