• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    महिंद्रा एक्सयूवी700 की टक्कर में टोयोटा भारत में 2026 तक उतार सकती है एक नई एसयूवी: रिपोर्ट

    रॉइटर्स की रिपोर्ट में टोयोटा एक सूत्र का हवाला देते हुए लिखा गया है कि इस एसयूवी को 340डी कोडनेम देकर तैयार किया जा रहा है। 

    भानु
    भानु
    modified on सितंबर 28, 2023 18:33 ist
    info icon
    published onSep 28, 2023 18:29 IST
    last updated onSep 28, 2023 18:33 IST
    921 Views
    • Write a कमेंट

    New Toyota SUV by 2026

    • टोयोटा के भारत में ग्रोथ प्लान का एक लेटेस्ट रिपोर्ट में हुआ है खुलासा
    • कंपनी लगा सकती है भारत में अपना तीसरा मैन्यूफैक्चरिंग प्लांट 
    • 340डी कोडनेम से एक नई मिड साइज एसयूवी पर काम कर रही है कंपनी
    • भारत में फॉर्च्यूनर और लैंड क्रूजर के बीच में एक लग्जरी एसयूवी भी शामिल करना चाहती है कंपनी

    टोयोटा के इंडियन कार लाइनअप में लगभग हर सेगमेंट में कार मौजूद है जिनमें एसयूवी भी शामिल है। रॉयटर्स द्वारा पेश की गई एक लेटेस्ट के अनुसार कंपनी भारत में टोयोटा अर्बन क्रूजर हाइराइडर और टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस के बीच एक नई एसयूवी उतारने की योजना बना रही है। 

    अब तक क्या कुछ आया सामने?

    रॉइटर्स की रिपोर्ट में टोयोटा एक सूत्र का हवाला देते हुए लिखा गया है कि इस एसयूवी को 340डी कोडनेम देकर तैयार किया जा रहा है। चूंकि कंपनी ने अपनी हाइराइडर एसयूवी को कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में उतारा है इसलिए हमारा मानना है कि ये नई एसयूवी भारत के मिड साइज एसयूवी सेगमेंट में उतारी जा सकती है जिसका मुकाबला महिंद्रा एक्सयूवी700,टाटा हैरियर और एमजी हेक्टर से रहेगा। बता दें कि इन एसयूवी कारों की कीमत 15 लाख रुपये से लेकर 25 लाख रुपये एक्सशोरूम के बीच है। 

    Toyota Innova Hycross, Mahindra XUV700 and Tata Safari

    इस रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि इस नई एसयूवी को 2026 तक लॉन्च किया जाएगा और भारत से इसे दूसरे राइट हैंड ड्राइव मार्केट्स में एक्सपोर्ट किया जाएगा जिसके 60,000 यूनिट्स प्रति वर्ष तैयार करने का लक्षय रखा गया है। इसके अलावा टोयोटा भारत में तीसरा नया मैैन्यूफैक्चरिंग प्लांट भी लगा सकती है। इस बारे में टोयोटा के प्रतिनिधियों की ओर से कुछ कहा नहीं गया है। 

    एक और एसयूवी क्यों लाना चाह रही है टोयोटा?

    एक लंबे समय से टोयोटा की इनोवा एमपीवी और फॉर्च्यूनर फुल साइज एसयूवी जैसी बड़ी कारें यहां काफी पॉपुलर है। कंपनी ने अब मारुति सुजुकी के साथ शेयर्ड मॉडल के जरिए कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में भी एंट्री ले ली है। इस पार्टनरशिप का सबसे कामयाब मॉडल अर्बन क्रूजर हाइराइडर है जो कि मारु​ति ग्रैंड विटारा पर ही बेस्ड है और इन दोनों कॉम्पैक्ट एसयूवी में स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड वेरिएंट्स के साथ ऑल व्हील ड्राइव की काफी यूनीक चॉइस भी दी जा रही है। 

    Toyota Hyryder

    फिलहाल टोयोटा को इंडियन एसयूवी मार्केट में काफी संभावनाएं दिखाई दे रही हैं और चूंकि भारत सरकार डीजल इंजन पर पाबंदी लगाना चाहती है इसलिए टोयोटा को स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड पावरट्रेन में भी काफी संभावनाएंं नजर आ रही हैंं। 

    मिड साइज एसयूवी ही क्यों?

    सब कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में मारुति का पलड़ा काफी भारी है जिसकी ब्रेजा इस सेगमेंट में काफी पॉपुलर कार है। इसके अलावा इस सेगमेंट में 2023 टाटा नेक्सन और हुंडई वेन्यू अपनी प्रीमियम टेक्नोलॉजी के कारण काफी लोकप्रिय है। इसलिए टोयोटा के अब अर्बन क्रूजर को फिर से उतारने के बारे में तो बिल्कुल नहीं सोचेगी। हां,मगर टोयोटा बड़ी एसयूवी कार पर दांव लगा सकती है और मिड साइज एसयूवी स्पेस में अपनी एक्सपर्टाइज दिखा सकती है जहां महिंद्रा एक्सयूवी700 और टाटा हैरियर का खासा दबदबा है। 

    कोई और एसयूवी भी उतारने का है प्लान?

    Toyota Land Cruiser Prado

    रॉइटर्स की रिपोर्ट में इस बात की तरफ भी इशारा किया गया है कंपनी भारत में लैंड क्रूजर लग्जरी एसयूवी का मिनी वर्जन भी उतार सकती है जिसे टोयोटा फॉर्च्यूनर से उपर पोजिशन किया जाएगा। यदि ब्रांड इस चीज के साथ भी जाता है तो इस एसयूवी की असेंबलिंग भारत में ही की जा सकती है जिससे इसकी कीमत कम रखने में भी मदद मिलेगी। 

    सोर्स

    ये भी देखें: महिंद्रा एक्सयूवी700 की ऑन रोड कीमत

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है