• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    ऑटोमैटिक टाटा टियागो लॉन्च, कीमत 5.39 लाख रूपए

    केवल टॉप वेरिएंट एक्सजेडए (पेट्रोल) में मिलेगी, मैनुअल वर्जन के मुकाबले 40 हजार रूपए महंगी है

    ख़ान मोहम्मद
    ख़ान मोहम्मद
    Published On मार्च 06, 2017 15:49 ist
    info icon
    published onMar 06, 2017 15:49 IST
    last updated onMar 06, 2017 15:49 IST
    31 Views
    • Write a कमेंट

    टाटा मोटर्स ने आज टियागो हैचबैक का ऑटोमैटिक अवतार उतार कर एंट्री लेवल हैचबैक सेगमेंट में एक बार फिर नया तड़का लगा दिया है। ऑटोमैटिक टियागो की कीमत 5.39 लाख रूपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) है और यह केवल टॉप वेरिएंट एक्सजेडए (पेट्रोल) में ही मिलेगी। मैनुअल वर्जन के मुकाबले यह 40 हजार रूपए महंगी है। इसका मुकाबला मारूति सेलेरियो, वैगन-आर, इग्निस और हुंडई ग्रैंड आई-10 ऑटोमैटिक से होगा।

    टियागो ऑटोमैटिक में दो ड्राइव मोड स्पोटर्स और सिटी भी  दिए गए हैं। स्पोर्ट्स मोड में ज्यादा पावर मिलती है, जबकि सिटी मोड इसे शहरी ड्राइविंग में कियाफती और चलाने में आसान बनाता है। बम्पर-टू-बम्पर ट्रैफिक में बेहतर और सुरक्षित ड्राइविंग के लिए इस में क्रीप फंक्शन दिया गया है, यह फीचर बिना एक्सीलेरेटर दबाए रूकी हुई कार को आगे बढ़ाने में मदद करता है। जैसे ही ड्राइवर ब्रेक से पैर हटाएगा कार धीरे-धीरे आगे बढ़ने लगेगी। चढ़ाई वाले रास्ते में अगर कार को रोक कर फिर चलाना हो तो भी यह फीचर काफी मददगार होता है, ऐसी स्थिति में यह कार को कुछ सेकंड के लिए रोके रखता है, इस दौरान ड्राइवर ब्रेक से पैर हटाकर बिना परेशानी के कार को एक्सीलेरेट कर आगे बढ़ सकता है।

    डिजायन की बात करें तो यह देखने में यह मौजूदा टियागो जैसी ही है, स्पोर्टी डिजायन, ज्यादा स्पेस वाला केबिन, अच्छी क्वालिटी का मैटेरियल, ड्राइविंग मोड और इंजन को पहले की तरह बरकरार रखा गया है। इस में पहले वाला 1.2 लीटर का 3-सिलेंडरर रेवोट्रोन इंजन मिलेगा। पीछे की तरफ एएमटी बैजिंग दी गई है, यही बैज़िंग ऑटोमैटिक टियागो को स्टैंडर्ड मॉडल से अलग करती है।

    was this article helpful ?

    ख़ान मोहम्मद
    <p>Holding a Bachelor's degree in Biotechnology and later a Master's degree in English Literature, Irfan always loved to play around with words. His aim is to strive hard and gain knowledge which could be then skilfully employed in the journey of life. He believes in learning new things and that's one of the reasons why he is a writer today. Additionally, he keeps an eye on what's the latest buzz on the automobile planet. Managing things and people are some of his tasks at CarDekho. With an experience of half a decade in a variety of domains, his journey to learn is still on...</p>और देखें

    टाटा टियागो 2015-2019 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है