• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    टाटा पंच फेसलिफ्ट 2025 से पहले नहीं होगी लॉन्च

    पहले माना जा रहा था पंच फेसलिफ्ट को इस साल के आखिर तक लॉन्च कर दिया जाएगा, मगर अब जानकारी मिली है कि इसे 2025 में लॉन्च किया जाएगा।

    भानु
    भानु
    Published On जनवरी 17, 2024 18:00 ist
    info icon
    published onJan 17, 2024 18:00 IST
    last updated onJan 17, 2024 18:00 IST
    666 Views
    • Write a कमेंट

    Tata Punch Facelift

    • फ्रंट प्रोफाइल को किया जाएगा अपडेट, नई एलईडी डेटाइम रनिंग लैंप्स और नई तरह से डिजाइन की गई हेडलाइट हाउसिंग दी जाएगी इसमें 
    • 10.25 इंच स्क्रीन्स और वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स जैसे दिए जा सकते हैं ​फीचर्स
    • 6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरा जैसे फीचर्स मिलेंगे इसमें 
    • 1.2 लीटर पेट्रोल और पेट्रोल सीएनजी पावरट्रेन ऑप्शंस दिए जाएंगे इसमें 

    2021 में टाटा पंच इंडियन मार्केट में लॉन्च की गई थी जो सेल्स के मामले में कंपनी के लिए काफी कामयाब प्रोडक्ट रहा। अब टाटा ने इसके इलेक्ट्रिक वर्जन पंच ईवी को भी लॉन्च कर दिया है जिसके फ्रंट को अपडेट करते हुए पेट्रोल वर्जन के मुकाबले ज्यादा फीचर्स भी दिए गए हैं। हमारा मानना है कि पंच ईवी की ही तरह इसके पेट्रोल वर्जन का मिड लाइफ अपडेट मॉडल उतारा जाएगा।  

    क्या बदलाव आ सकते हैं नजर?

    Tata Punch EV

    टाटा पंच ईवी की तरह नई पंच फेसलिफ्ट के फ्रंट में टाटा की नई डिजाइन लेंग्वेज नजर आएगी। साथ ही इसमें नई ग्रिल, एलईडी डेटाइम रनिंग लैंप्स और हेडलाइट के लिए नए डिजाइन की हाउसिंग दी जाएगी। इसमें एलईडी डेटाइम रनिंग लैंप्स में वेलकम और गुडबाय एनिमेशन दिया जा सकता है जो कि अपडेटेड टाटा नेक्सन में भी दिया गया है। हालांकि पंच इलेक्ट्रिक कार से अलग अपडेटेड पंच को एक पेट्रोल मॉडल नजर आने के लिए ब्लैक कलर की ग्रिल दी जाएगी। 

    यह भी देखें: टाटा पंच ईवी भारत में लॉन्चः फुल चार्ज में 421 किलोमीटर की मिलेगी रेंज, कीमत 10.99 लाख रुपये से शुरू

    इस माइक्रो एसयूवी के साइड और रियर ​डिजाइन में बड़े बदलाव किए जाने की संभावना कम ही है, मगर इसमें अपडेटेड अलॉय व्हील्स नजर आ सकते हैं। 

    ज्यादा टेक बेस्ड फीचर्स दिए जाएंगे इसमें 

    Tata Punch EV Interior

    इलेक्ट्रिक वर्जन की तरह टाटा पंच फेसलिफ्ट में ज्यादा टेक बेस्ड और ज्यादा सेफ्टी फीचर्स दिए जा सकते हैं। पंच के इन दोनों वर्जन की फीचर लिस्ट में अंतर जरूर नजर आएगा, मगर नई पंच कार में बड़ा 10.25 इंच टचस्क्रीन, 10.25 इंच डिजिटल डाइवर डिस्प्ले, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स और एयर प्योरिफायर जैसे फीचर्स जरूर दिए जाएंगे। वहीं इसमें पहले की तरह सनरूफ, ऑटोमैटिक एसी और क्रूज कंट्रोल भी दिए जाएंगे। 

    सेफ्टी के लिए नई पंच 2025 मॉडल में छह एयरबैग, ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटरिंग के साथ 360-डिग्री कैमरा, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी), और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस) जैसे फीचर्स दिए जाएंगे। 

    मौजूदा मॉडल वाले पेट्रोल इंजन के ऑप्शंस ही दिए जाएंगे इसमें

    Tata Punch Engine

    टाटा अपनी इस माइक्रो एसयूवी के नए मॉडल में मौजूदा मॉडल वाले ही इंजन ऑप्शंस दे सकती है। वर्तमान में पंच कार में 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है जो 88 पीएस की पावर और 115 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। इंजन के साथ इसमें 5-स्पीड मैनुअल और एएमटी गियरबॉक्स का ऑप्शन रखा गया है। इसके सीएनजी वेरिएंट में भी यही इंजन मिलता है, लेकिन सीएनजी मोड में इसका पावर एवं टॉर्क आउटपुट क्रमश: 73.5 पीएस और 103 एनएम है। इसमें सीएनजी वेरिएंट के साथ 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया गया है। इसके अलावा टाटा पंच सीएनजी में यूजेबल बूट देने के लिए टाटा की ड्युअल सिलेंडर टेक्नोलॉजी दी गई है।

    संभावित कीमत और कंपेरिजन

    नई टाटा पंच कार की शुरूआती कीमत 6 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक रखी जा सकती है। पहले की तरह इसका मुकाबला हुंडई एक्सटर से रहेगा, वहीं प्राइस के मोर्चे पर इसकी टक्कर निसान मैग्नाइट और रेनो काइगर से भी होगी।

    यह भी देखेंः टाटा पंच ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    टाटा पंच पर अपना कमेंट लिखें

    1 कमेंट
    1
    A
    adv pk jayavathy
    Feb 11, 2024, 5:26:49 PM

    2024 april i will expect and to buy punch facelift

      जवाब
      Write a Reply

      कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

      कार न्यूज़

      • ताजा खबरें

      ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

      • अपकमिंग
      • पॉपुलर
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है