• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    टोयोटा इनोवा क्रिस्टा की कीमत में 33,000 रुपये का इजाफा: देखिए वेरिएंट अनुसार नई प्राइस लिस्ट

    इस कीमत बढ़ोतरी के बावजूद, एमपीवी सेगमेंट में टोयोटा इनोवा क्रिस्टा की मांग बनी हुई है

    ninad
    ninad
    published on नवंबर 04, 2026 18:33 ist
    info icon
    published onNov 04, 2026 18:33 IST
    last updated onNov 04, 2026 18:33 IST
    43 Views
    • Write a कमेंट

    Toyota Innova Crysta Price Increase

    टोयोटा ने अपनी पॉपुलर एमपीवी इनोवा क्रिस्टा की कीमत में एक बार फिर बढ़ोतरी कर दी है। इस बार यह कार वेरिएंट के अनुसार 33,000 तक महंगी हो गई है। यह कीमत वृद्धि उन ग्राहकों को सीधे तौर पर प्रभावित करेगी जो एक भरोसेमंद, बड़ी और दमदार डीजल एमपीवी कार खरीदने की योजना बना रहे थे। नई कीमतों के बाद, इनोवा क्रिस्टा का बेस वेरिएंट अब 19.95 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होता है। चलिए विस्तार से जानते हैं कि किस वेरिएंट की कीमत कितनी बढ़ी है और क्या इस बढ़ी हुई कीमत पर भी यह एमपीवी आपके लिए एक अच्छा सौदा है।

    टोयोटा इनोवा क्रिस्टा की नई कीमत

    टोयोटा ने इनोवा क्रिस्टा के सभी वेरिएंट्स की कीमतों में इज़ाफा किया है। यह बढ़ोतरी 23,000 रुपये से लेकर 33,000 रुपये तक है। सबसे कम बढ़ोतरी बेस 'जीएक्स' वेरिएंट में हुई है, जबकि टॉप 'जेडएक्स' वेरिएंट सबसे ज्यादा महंगा हुआ है। नीचे दी गई टेबल में आप पुरानी और नई कीमतों के बीच का अंतर देख सकते हैं:

    वेरिएंट

    पुरानी कीमत

    नई कीमत

    अंतर

    जीएक्स 7-सीटर/ जीएक्स 8-सीटर

    19.72 लाख रुपये/ 19.77 लाख रुपये

    19.95 लाख रुपये/ 20.02 लाख रुपये

    + 23,000 रुपये

    जीएक्स+ 7-सीटर/ जीएक्स+ 8-सीटर

    21.15 लाख रुपये/ 21.20 लाख रुपये

    21.41 लाख रुपये/ 21.48 लाख रुपये

    + 26,000 रुपये

    वीएक्स 7-सीटर/ 8-सीटर

    24.93 लाख रुपये/ 24.98 लाख रुपये

    25.24 लाख रुपये/ 25.31 लाख रुपये

    + 31,000 रुपये

    जेडएक्स 7-सीटर

    26.63 लाख रुपये

    26.96 लाख रुपये

    + 33,000 रुपये

    इस बढ़ोतरी के बाद, इनोवा क्रिस्टा की शुरुआती कीमत अब 20 लाख रुपये के करीब पहुंच गई है। वहीं, इसका टॉप वेरिएंट अब 27 लाख (एक्स-शोरूम) के करीब है।

    टोयोटा इनोवा क्रिस्टा के बारे में

    टोयोटा इनोवा क्रिस्टा के डिज़ाइन या फीचर्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है। यह आज भी अपने पारंपरिक और दमदार एमपीवी लुक को बनाए रखती है, जो कई भारतीय परिवारों को पसंद आता है।

    Toyota Innova Crysta

    बाहर की तरफ, इसमें स्लीक प्रोजेक्टर एलईडी हेडलैंप्स और एक बड़ी ग्रिल मिलती है जिसमें सिल्वर इन्सर्ट दिए गए हैं। साइड प्रोफाइल टिपिकल एमपीवी जैसा है, जिसमें बॉडी-कलर डोर हैंडल और सिल्वर-फिनिश अलॉय व्हील्स मिलते हैं। पीछे की तरफ रैप-अराउंड टेललैंप्स हैं, लेकिन यह आजकल के कनेक्टेड-लाइट ट्रेंड को फॉलो नहीं करती।

    Toyota Innova Crysta

    केबिन में डुअल-टोन थीम, डैशबोर्ड और डोर पैनल्स पर फॉक्स वुड इन्सर्ट इसे एक अपमार्केट फील देते हैं। फीचर्स की बात करें तो इसमें एंड्रॉइड ऑटो और एपल कारप्ले के साथ 8-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, क्रूज़ कंट्रोल, 8 तरह से पावर एडजस्ट होने वाली ड्राइवर सीट और एम्बिएंट लाइटिंग जैसे फीचर्स शामिल हैं। सेफ्टी के लिए, इसमें 6 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी), एबीएस के साथ ईबीडी, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस), रिवर्स पार्किंग कैमरा, रियर पार्किंग सेंसर और आईएसओफिक्स चाइल्ड सीट माउंट्स दिए गए हैं।

    Toyota Innova Crysta

    इंजन

    टोयोटा इनोवा क्रिस्टा में 2.4-लीटर डीजल इंजन है जो मैनुअल ट्रांसमिशन से जुड़ा है। अभी, इसमें ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन नहीं है।

    यहां देखिए इसके स्पेसिफिकेशन:

    इंजन

    2.4-लीटर डीजल

    Poweपावर

    150 पीएस

    टॉर्क

    343 एनएम

    गियरबॉक्स

    5-स्पीड एमटी

    एमटी- मैनुअल ट्रांसमिशन

    इनसे है मुकाबला

    सबसे सफल एमपीवी इनोवा क्रिस्टा, जो टोयोटा इनोवा हाइक्रॉस का एक किफायती विकल्प है, मारुति सुजुकी अर्टिगा और एक्सएल6, टोयोटा रुमियन, साथ ही किआ कैरेंस जैसे अधिक प्रीमियम विकल्प को टक्कर देती है।

    कारदेखो का क्या है कहना

    नई कीमतों के साथ टोयोटा इनोवा क्रिस्टा निश्चित रूप से एक महंगा सौदा बन गई है। हालांकि, कीमतों में हुई बढ़ोतरी बहुत ज्यादा नहीं है। यह एमपीवी अपनी प्रीमियम कीमत को अपनी मजबूत बिल्ड क्वालिटी, शानदार रीसेल वैल्यू और एक बेहद सक्षम डीजल इंजन के दम पर सही ठहराती है।

    यह उन लोगों के लिए एक बेहतरीन विकल्प है जो स्पेस, लंबे सफर में आराम और कम मेंटेनेंस लागत को प्राथमिकता देते हैं। इसके अलावा, यह फ्लीट ऑपरेटर्स के लिए भी पहली पसंद बनी हुई है जो अपने ग्राहकों को एक प्रीमियम और भरोसेमंद सर्विस देना चाहते हैं। अगर आपका बजट अनुमति देता है और आपको एक मजबूत, टिकाऊ और पावरफुल डीजल एमपीवी की तलाश है, तो इनोवा क्रिस्टा आज भी एक बेजोड़ पैकेज है।

    आप इस कीमत वृद्धि के बारे में क्या सोचते हैं? क्या आप इनोवा क्रिस्टा खरीदेंगे या इनोवा हाइक्रॉस की तरफ जाएंगे? हमें कमेंट्स में बताएं।

    was this article helpful ?

    ninad
    Ninad Mestry is an automotive engineer, dieselhead, and lifelong automotive enthusiast with a passion for cars, motorcycles, and the technology behind them. An engineering graduate, he is particularly interested in vehicle engineering, emerging mobility solutions, and the stories that make every machine unique. When he\'s not exploring the latest developments in the automotive world, he enjoys finding new ways to share automotive experiences and insights with fellow enthusiasts. Whether it\'s a rugged SUV, a practical commuter, a cutting-edge EV, or a classic motorcycle, Ninad is always eager to learn more and dive deeper into all things automotive.और देखें

    टोयोटा इनोवा क्रिस्टा पर अपना कमेंट लिखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एमयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है