• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    टाटा हैक्सा और सफारी स्ट्रॉम में आएगा 1.9 लीटर का डीज़ल इंजन

    टोयोटा की इनोवा क्रिस्टा को टक्कर देने के लिए टाटा जल्द ही हैक्सा एमपीवी उतारने वाली है। संभावना है कि इस साल के अंत तक यह लॉन्च हो जाएगी। अटकलें हैं कि टाटा इसमें 1.9 लीटर का नया डीज़ल इंजन दे सकती है।

    tdk
    tdk
    Published On अगस्त 24, 2016 16:11 ist
    info icon
    published onAug 24, 2016 16:11 IST
    last updated onAug 24, 2016 16:11 IST
    30 Views
    • Write a कमेंट

    टोयोटा की इनोवा क्रिस्टा को टक्कर देने के लिए टाटा जल्द ही हैक्सा एमपीवी उतारने वाली है। संभावना है कि इस साल के अंत तक यह लॉन्च हो जाएगी। यह टाटा आरिया की जगह लेगी। शुरू में हैक्सा में सफारी स्ट्रॉम वाला 2.2 लीटर का वैरीकोर 400 डीज़ल इंजन दिया जाएगा। अटकलें हैं कि टाटा इसमें 1.9 लीटर का नया डीज़ल इंजन भी दे सकती है। हैक्सा के अलावा सफारी स्ट्रॉम में भी इस इंजन को विकल्प के तौर पर जोड़ा जा सकता है। 1.9 लीटर इंजन वाली हैक्सा और सफारी स्ट्रॉम को साल 2017 के मध्य तक उतारा जाएगा।

    टाटा का नया 1.9 लीटर डीज़ल इंजन बेहतर माइलेज देने वाला होगा। इसे अलग विकल्प के तौर पर पेश किया जाएगा। हैक्सा में 6-स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प होगा। टाटा सफारी स्ट्रॉम में केवल मैनुअल गियरबॉक्स ही मिलेगा।

    सूत्रों से पता चला है कि टाटा छोटे डीज़ल इंजन पर काम कर रही है। पिछले साल दिल्ली-एनसीआर में लगे डीज़ल इंजन बैन की वजह से कंपनी ने छोटे इंजन पर काम शुरू किया था।  

    टाटा हैक्सा का लॉन्चिंग के बाद सीधा मुकाबला टोयोटा की इनोवा क्रिस्टा से होगा। इनोवा क्रिस्टा की कुल बिक्री में 50 फीसदी हिस्सा इसके ऑटोमैटिक वेरिएंट का है। संभावना है कि क्रिस्टा को कड़ी टक्कर देने के लिए टाटा हैक्सा को काफी आक्रामक और प्रतिस्पर्धी कीमत पर उतारेगी।

    was this article helpful ?

    tdk
    Tushar Kamath is the Editor-In-Chief with the CarDekho Group and an automotive journalist with over 14 years of experience in the automotive industry. While he specialises in cars, he’s also a motorcycle enthusiast with experience in covering cars, motorcycles, trucks, buses, and hopes to have tractors added to that list as well. A Bachelor of Mass Media graduate, he specialises in vehicle testing, personalised buyer guidance, monitoring industry trends and new technology assessments, while making automotive content on all of this and more. His love for cars is superseded by his love of communication. While his experience is vast, he derives true joy from simplifying the car-buying/owning journey for others. और देखें

    टाटा हेक्सा 2016-2020 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एमयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है