• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    टाटा हैक्सा की बुकिंग शुरू, जनवरी 2017 में होगी लॉन्च

    महिन्द्रा एक्सयूवी-500 को टक्कर देने आने वाली टाटा हैक्सा लॉन्चिंग के लिए तैयार है। इसे जनवरी 2017 में लॉन्च किया जाएगा। टाटा शोरूम पर हैक्सा की बुकिंग शुरू हो चुकी है। 

    tdk
    tdk
    Published On नवंबर 02, 2016 15:23 ist
    info icon
    published onNov 02, 2016 15:23 IST
    last updated onNov 02, 2016 15:23 IST
    29 Views
    • Write a कमेंट

    महिन्द्रा एक्सयूवी-500 को टक्कर देने आने वाली टाटा हैक्सा लॉन्चिंग के लिए तैयार है। इसे जनवरी 2017 में लॉन्च किया जाएगा। टाटा शोरूम पर हैक्सा की बुकिंग शुरू हो चुकी है। कुछ डीलरों का कहना है कि इसकी बुकिंग राशि 11,000 हजार रूपए है। वहीं कुछ डीलर बुकिंग राशि के तौर पर 20 हजार से 25,000 रूपए ले रहे हैं।

    टाटा हैक्सा को छह वेरिएंट एक्सई, एक्सएम, एक्सएमए, एक्सटी, एक्सटीए और एक्सटी 4x4 में उतारा जाएगा। इसकी शुरूआती कीमत 12 लाख रूपए से शुरू होने की संभावनाएं है। अटकलें हैं कि टॉप वेरिएंट की कीमत 17 से 18 लाख रूपए तक जा सकती है।

    टाटा हैक्सा को आरिया के प्लेटफार्म पर तैयार किया गया है। देखने में यह काफी शार्प और आकर्षक है। नई डिजायन के साथ इसमें नए फीचर का इस्तेमाल हुआ है। यह 6 और 7-सीटर दो विकल्पों में मिलेगी। फीचर के तौर पर इसमें 5 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, जेबीएल का 10 स्पीकर वाला साउंड सिस्टम, 6 एयरबैग, फॉक्स लैदर अपहोल्स्ट्री और ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल जैसे कई फीचर मिलेंगे।

    पावर स्पेसिफिकेशन की बात करें तो टाटा हैक्सा में 2.2 लीटर का वेरीकोर 400 टर्बाे-डीज़ल इंजन मिलेगा। यही इंजन टाटा की सफारी स्ट्रॉम में भी लगा है। इस इंजन की ताकत 156 पीएस और टॉर्क 400 एनएम है। बेस वेरिएंट एक्सई में 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स मिलेगा, जबकि एक्सएम और एक्सटी में 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स स्टैंडड रहेगा। एक्सटी, एक्सएमए और एक्सटीए वेरिएंट में ऑटोमैटिक गियरबॉक्स की सुविधा भी मिलेगी।

    was this article helpful ?

    tdk
    Tushar Kamath is the Editor-In-Chief with the CarDekho Group and an automotive journalist with over 14 years of experience in the automotive industry. While he specialises in cars, he’s also a motorcycle enthusiast with experience in covering cars, motorcycles, trucks, buses, and hopes to have tractors added to that list as well. A Bachelor of Mass Media graduate, he specialises in vehicle testing, personalised buyer guidance, monitoring industry trends and new technology assessments, while making automotive content on all of this and more. His love for cars is superseded by his love of communication. While his experience is vast, he derives true joy from simplifying the car-buying/owning journey for others. और देखें

    टाटा हेक्सा 2016-2020 पर अपना कमेंट लिखें

    1 कमेंट
    1
    M
    muralikrishnan
    Jan 3, 2017, 9:20:51 PM

    I need to get more information about HEXA

      जवाब
      Write a Reply

      कार न्यूज़

      • ताजा खबरें

      ट्रेंडिंग एमयूवी कारें

      • अपकमिंग
      • पॉपुलर
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है