• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    टाटा हैरियर और सफारी एडवेंचर एक्स वेरिएंट लॉन्च, कीमत 18.99 लाख रुपये से शुरू

    नए एडवेंचर एक्स वेरिएंट्स लॉन्च करने के अलावा, टाटा मोटर्स ने दोनों एसयूवी कार की वेरिएंट लाइनअप भी अपडेट की है

    सोनू
    सोनू
    Published On अगस्त 05, 2025 16:01 ist
    info icon
    published onAug 05, 2025 16:01 IST
    last updated onAug 05, 2025 16:01 IST
    322 Views
    • Write a कमेंट

    • दोनों एसयूवी अब 6 वेरिएंट्स में उपलब्ध है।

    • हैरियर के नए एडवेंचर एक्स और एडवेंचर एक्स प्लस वेरिएंट्स को प्योर एक्स और फियरलेस एक्स के बीच पोजिशन किया गया है।

    • टाटा ने सफारी के एडवेंचर एक्स प्लस वेरिएंट को प्योर एक्स और अकंलिश्ड एक्स के बीच पोजिशन किया है।

    • कॉमन फीचर में दो डिजिटल डिस्प्ले, पैनोरमिक सनरूफ और लेवल-2 एडीएएस शामिल है।

    • दोनों में 2-लीटर डीजल इंजन के साथ मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया गया है।

    टाटा हैरियर और सफारी एसयूवी के नए वेरिएंट लॉन्च हुए हैं और इन्हें ‘एडवेंचर एक्स’ नाम दिया गया है। नए वेरिएंट में कुछ टॉप मॉडल वाले फीचर दिए गए हैं। टाटा ने दोनों एसयूवी के कुछ वेरिएंट्स भी बंद किए हैं, जिससे ग्राहकों को अब सही वेरिएंट चुनने का निर्णय लेना ज्यादा आसान हो गया है।

    आइए हैरियर और सफारी के नए एडवेंचर एक्स वेरिएंट की कीमत पर एक नजर डालते हैं:

    प्राइस

    फिलहाल, टाटा मोटर्स ने दोनों कार के केवल मैनुअल वेरिएंट की कीमत का खुलासा किया है। हम ऑटोमैटिक वेरिएंट की प्राइस सामने आने के बाद इस खबर को अपडेट करेंगे:

    हैरियर

    Tata Harrier Adventure X

    वेरिएंट

    कीमत

    स्मार्ट

    15 लाख रुपये

    प्योर एक्स

    17.99 लाख रुपये

    एडवेंचर एक्स

    18.99 लाख रुपये

    एडवेंचर एक्स प्लस

    19.34 लाख रुपये

    फियरलेस एक्स

    22.34 लाख रुपये

    फियरलेस एक्स प्लस

    24.44 लाख रुपये

    सफारी

    Tata Safari Adventure X

    वेरिएंट

    कीमत

    स्मार्ट

    15.50 लाख रुपये

    प्योर एक्स

    18.49 लाख रुपये

    एडवेंचर एक्स प्लस

    19.99 लाख रुपये

    अकंप्लिश्ड एक्स

    23.09 लाख रुपये

    अकंप्लिश्ड एक्स प्लस (7-सीटर)

    25.09 लाख रुपये

    अकंप्लिश्ड एक्स प्लस (6-सीटर)

    25.19 लाख रुपये

    सभी कीमत इंट्रोडक्ट्री एक्स-शोरूम, पैन-इंडिया के अनुसार है।

    वेरिएंट में बदलाव के साथ, टाटा ने दोनों एसयूवी के लाइनअप से कई वेरिएंट्स बंद कर दिए हैं, जिनमें स्मार्ट, स्मार्ट (ओ), प्योर, प्योर (ओ), प्योर प्लस, और प्योर प्लस एस शामिल है। अब एडवेंचर वेरिएंट को एडवेंचर एक्स और एडवेंचर एक्स प्लस के साथ सरल बना दिया गया है।

    एडवेंचर एक्स और एडवेंचर एक्स प्लस फीचर लिस्ट

    Tata Harrier Adventure X dashboard
    Tata Safari Adventure X dashboard

    दोनों एसयूवी के नए वेरिएंट में ये निम्न फीचर दिए गए हैं:

    फीचर

    हैरियर एडवेंचर एक्स / एडवेंचर एक्स प्लस

    सफारी एडवेंचर एक्स प्लस

    एक्सटीरियर

    • 17-इंच मोनोटोन अलॉय व्हील

    • 18-इंच ड्यूल-टोन अलॉय व्हील

    केबिन

    • केबिन में टैन एक्सेंट के साथ काली लेदरेट सीटें

    • चमकदार 'टाटा' लोगो वाला 4-स्पोक स्टीयरिंग व्हील

    • केबिन में टैन एक्सेंट के साथ काली लेदरेट सीटें

    • चमकदार 'टाटा' लोगो वाला 4-स्पोक स्टीयरिंग व्हील

    कंफर्ट

    • वॉइस असिस्टेड पैनोरमिक सनरूफ

    • 6 तरह से पावर एडजस्ट होने वाली ड्राइवर सीट

    • 10.25-इंच डिजिटल ड्राइवर सीट

    • टेरेन मोड - नॉर्मल, रफ और वेट

    • ऑटो एलईडी हेडलाइट

    • इलेक्ट्रिक एडजस्टेबल और फोल्डेबल ओआरवीएम

    • वॉइस असिस्टेड पैनोरमिक सनरूफ

    • 6 तरह से पावर एडजस्ट होने वाली ड्राइवर सीट

    • 10.25-इंच डिजिटल ड्राइवर सीट

    • टेरेन मोड - नॉर्मल, रफ और वेट

    • ऑटो एलईडी हेडलाइट

    • इलेक्ट्रिक एडजस्टेबल और फोल्डेबल ओआरवीएम

    इंफोटेनमेंट

    • 10.25-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम

    • 10.25-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम

    सेफ्टी

    • 360 डिग्री कैमरा

    • रेन-सेंसिंग वाइपर

    • 6 एयरबैग

    • इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ईएसपी)

    • सभी पहियों पर डिस्क ब्रेक^

    • लेवल-2 एडीएएस*^

    • इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक^

    • ड्राइवर अटेंटिवनेस अलर्ट के साथ ईएसपी^

    • 360 डिग्री कैमरा

    • रेन-सेंसिंग वाइपर

    • 6 एयरबैग

    • इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ईएसपी)

    • सभी पहियों पर डिस्क ब्रेक

    • लेवल-2 एडीएएस

    • इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक

    • ड्राइवर अटेंटिवनेस अलर्ट के साथ ईएसपी

    *एडीएएस - एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम

    ये सभी फीचर केवल हैरियर के एडवेंचर एक्स प्लस वेरिएंट में उपलब्ध है

    एडवेंचर एक्स और एडवेंचर एक्स प्लस में इनके स्टैंडर्ड वेरिएंट वाले फीचर के अलावा 6 तरह से पावर एडजस्ट होने वाली ड्राइवर सीट दी गई है। टाटा ने पहले ही अपने बंद हो चुके एडवेंचर प्लस और एडवेंचर प्लस ए वेरिएंट में 360 डिग्री कैमरा, एडीएएस और ड्राइवर ड्राउजिनेस अलर्ट के साथ एडवांस्ड ईएसपी जैसे फीचर दिए गए थे।

    यह भी पढ़ें: फोक्सवैगन टाइगन और फोक्सवैगन वर्टस जीटी लाइन में नया फ्लैश रेड एक्सटीरियर कलर हुआ शामिल

    इंजन

    टाटा मोटर्स ने दोनों एसयूवी कार के इंजन में बदलाव नहीं किया है, यहां देखिए इनके टेक्निकल स्पेसिफिकेशन:

    इंजन

    2-लीटर डीजल

    पावर

    170 पीएस

    टॉर्क

    350 एनएम

    गियरबॉक्क्स

    6-स्पीड एमटी, 6-स्पीड एटी

    ड्राइव

    फ्रंट-व्हील-ड्राइव

    कंपेरिजन

    टाटा हैरियर का मुकाबला जीप कंपास और एमजी हेक्टर से है। इसके अलावा इसकी टक्कर हुंडई क्रेटा और किआ सेल्टोस के कुछ वेरिएंट से भी है। वहीं सफारी की टक्कर महिंद्रा एक्सयूवी 700/महिंद्रा स्कॉर्पियो एन, एमजी हेक्टर प्लस और हुंडई अल्कजार से है।

    was this article helpful ?

    टाटा हैरियर पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है