• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    टाटा अल्ट्रोज फेसलिफ्ट vs मारुति बलेनो : इनमें से कौनसी गाड़ी है ज्यादा सुरक्षित, जानिए यहां

    टाटा अल्ट्रोज फेसलिफ्ट कार को वयस्क और चाइल्ड पैसेंजर सेफ्टी के लिए 5 स्टार रेटिंग मिली है, जबकि बलेनो हैचबैक को वयस्क पैसेंजर सेफ्टी के लिए 4 स्टार और चाइल्ड सेफ्टी के लिए 3 स्टार दिए गए हैं 

    स्तुति
    स्तुति
    Published On सितंबर 18, 2025 15:44 ist
    info icon
    published onSep 18, 2025 15:44 IST
    last updated onSep 18, 2025 15:44 IST
    243 Views
    • Write a कमेंट

    Tata Altroz facelift vs Maruti Baleno Bharat NCAP ratings and scores tested

    हाल ही में टाटा अल्ट्रोज फेसलिफ्ट का भारत एनकैप क्रैश टेस्ट किया गया है, जिसमें इसे 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है। इससे पहले जून 2025 में मारुति बलेनो का भारत एनकैप क्रैश टेस्ट किया गया था जिसमें इस गाड़ी का स्कोर 4 स्टार रहा था। अब सवाल यह उठता है कि टाटा की यह प्रीमियम हैचबैक कार मारुति बलेनो से कितनी ज्यादा सुरक्षित है? जानेंगे इसके बारे में आगे अल्ट्रोज और बलेनो के भारत एनकैप क्रैश टेस्ट रेटिंग और स्कोर के जरिए :- 

    भारत एनकैप क्रैश टेस्ट रेटिंग और स्कोर  

    नोट : जब जून 2025 में भारत एनकैप ने बलेनो का टेस्ट किया था तब इस प्रीमियम हैचबैक कार में 2 एयरबैग्स और 6 एयरबैग्स दोनों मौजूद थे। वर्तमान में मारुति बलेनो कार के सभी वेरिएंट में 6 एयरबैग्स स्टैंडर्ड मिलते हैं। ऐसे में हमनें इस कंपेरिजन के लिए बलेनो के केवल 6 एयरबैग्स (स्टैंडर्ड) वाले वेरिएंट को चुना है।  

    पैरामीटर 

    टाटा अल्ट्रोज

    मारुति बलेनो  

    वयस्क सेफ्टी रेटिंग 

    ⭐⭐⭐⭐⭐ ⭐⭐⭐⭐

    वयस्क पैसेंजर प्रोटेक्शन

    29.65 / 32 पॉइंट्स 

    26.52 / 32 पॉइंट्स 

    फ्रंटल ऑफसेट डिफॉरमेबल बैरियर टेस्ट 

    15.55 / 16 पॉइंट्स 

    11.54 / 16 पॉइंट्स 

    साइड मूवेबल डिफॉरमेबल बैरियर टेस्ट  

    14.11 / 16 पॉइंट्स 

    14.99 / 16 पॉइंट्स 

    साइड पोल इम्पेक्ट टेस्ट (पोल)  

    ओके

    ओके

    चाइल्ड सेफ्टी रेटिंग 

    ⭐⭐⭐⭐⭐ ⭐⭐⭐

    चाइल्ड पैसेंजर प्रोटेक्शन स्कोर 

    44.90 / 49 पॉइंट्स 

    34.81 / 49 पॉइंट्स 

    चाइल्ड सेफ्टी डायनामिक स्कोर

    23.90 / 24 पॉइंट्स 

    16.81 / 24 पॉइंट्स 

    सीआरएस इंस्टॉलेशन स्कोर 

    12 / 12 पॉइंट्स 

    12 / 12 पॉइंट्स 

    व्हीकल असेसमेंट स्कोर 

    9 / 13 पॉइंट्स 

    6 / 13 पॉइंट्स 

    अब चलिए जानते हैं कि इन दोनों प्रीमियम हैचबैक कारों ने क्रैश टेस्ट में कैसा किया परफॉर्म :- 

    टाटा अल्ट्रोज भारत एनकैप टेस्ट 

    Tata Altroz Bharat NCAP crash test

    फ्रंटल ऑफसेट डिफॉरमेबल टेस्ट में ड्राइवर के सिर, गर्दन, छाती, पेल्विस, जांघ और पैर के हिस्से को 'अच्छा' प्रोटेक्शन मिला, जबकि टिबिया की सुरक्षा 'पर्याप्त' पाई गई। को-ड्राइवर के दाएं टिबिया को छोड़कर बाकी सभी महत्वपूर्ण हिस्सों को 'अच्छी' सुरक्षा मिली, जबकि दाएं टिबिया को 'पर्याप्त' प्रोटेक्शन दिया गया। 

    साइड पोल इम्पेक्ट टेस्ट में पैसेंजर के सभी हिस्सों को 'अच्छा' प्रोटेक्शन मिला। जबकि, साइड मूवेबल डिफॉरमेबल बैरियर टेस्ट में पैसेंजर के छाती और पेट के हिस्से को क्रमशः मार्जिनल और पर्याप्त करार दिया गया, जबकि सिर और गर्दन के हिस्से की सुरक्षा 'अच्छी' बताई गई। 

    Tata Altroz Bharat NCAP crash test

    चाइल्ड पैसेंजर सेफ्टी की  बात करें तो अल्ट्रोज को फ्रंटल क्रैश टेस्ट में 18 महीने की बच्ची की डमी के लिए 8 में से 7.90 पॉइंट्स मिले, जबकि साइड क्रैश टेस्ट में इसका स्कोर 4 में से 4 रहा। वहीं, फ्रंटल और साइड क्रैश टेस्ट में 3 साल की बच्ची की डमी का स्कोर 8 में से 8 और 4 में से 4 रहा। 

    यह भी पढ़ें :  मारुति विक्टोरिस vs ग्रैंड विटारा: प्राइस कंपेरिजन

    मारुति बलेनो भारत एनकैप क्रैश टेस्ट 

    Maruti Baleno Bharat NCAP crash test

    फ्रंटल ऑफसेट डिफॉरमेबल बैरियर टेस्ट में मारुति बलेनो के 6 एयरबैग्स वाले वेरिएंट को ड्राइवर के सिर और गर्दन के हिस्से के लिए 'अच्छा' प्रोटेक्शन मिला, जबकि छाती, जांघ और पेल्विस के हिस्से को 'मार्जिनल' करार दिया गया। वहीं, टिबिया और पैर के हिस्से की सुरक्षा 'पर्याप्त' बताई गई। इस टेस्ट में को-ड्राइवर के सिर और गर्दन के हिस्से की सुरक्षा 'अच्छी' पाई गई, जबकि बाकी महत्वपूर्ण हिस्सों को 'पर्याप्त' प्रोटेक्शन मिला। 

    Maruti Baleno Bharat NCAP crash test

    साइड मूवेबल डिफॉरमेबल बैरियर टेस्ट में बलेनो ने अल्ट्रोज से ज्यादा बेहतर परफॉर्म किया। इस टेस्ट में पैसेंजर के छाती के हिस्से को 'पर्याप्त' प्रोटेक्शन मिला, जबकि सिर, पेट और पेल्विस के हिस्से की सुरक्षा 'अच्छी' पाई गई। साइड पोल इम्पेक्ट टेस्ट में टाटा अल्ट्रोज की तरह बलेनो को भी पैसेंजर के सभी हिस्सों के लिए 'अच्छा' प्रोटेक्शन मिला। 

    चाइल्ड पैसेंजर सेफ्टी के लिए बलेनो को साइड क्रैश टेस्ट में दोनों डमी के लिए पूरे पॉइंट्स मिले, लेकिन फ्रंटल क्रैश टेस्ट में इसका स्कोर 18 महीने की बच्ची की डमी के लिए 8 में से 7.17 पॉइंट्स और 3 साल की बच्ची की डमी के लिए 8 में से 1.63 पॉइंट्स रहा, जो काफी खराब था।  

    निष्कर्ष : 

    Tata Altroz Bharat NCAP crash test

    Maruti Baleno with 6 airbags Bharat NCAP AOP tests

    क्रैश टेस्ट के नतीजों पर गौर करें तो साफ स्पष्ट है कि अल्ट्रोज ने बलेनो के मुकाबले फ्रंटल ऑफसेट डिफॉरमेबल बैरियर टेस्ट में ड्राइवर और को-ड्राइवर के सभी हिस्सों को 'अच्छा' प्रोटेक्शन दिया। टाटा की हैचबैक कार में दोनों फ्रंट पैसेंजर के छाती, पेल्विस, जांघ और पैर के हिस्से को 'अच्छा' प्रोटेक्शन मिला, जो बलेनो में 'पर्याप्त' से 'मार्जिनल' रहा। 

    साइड मूवेबल बैरियर टेस्ट में बलेनो कार को पैसेंजर के सिर, पेट और पेल्विस के हिस्सों के लिए 'अच्छी' सेफ्टी रेटिंग मिली, जबकि छाती के हिस्से की सुरक्षा 'पर्याप्त' पाई गई। वहीं, टाटा अल्ट्रोज हैचबैक में पैसेंजर के छाती के हिस्से को 'मार्जिनल' प्रोटेक्शन और पेट के हिस्से को 'पर्याप्त' करार दिया गया। 

    साइड पोल इम्पेक्ट टेस्ट में दोनों प्रीमियम हैचबैक कार की परफॉरमेंस लगभग एक जैसी रही, जिसमें पैसेंजर के सभी महत्वपूर्ण बॉडी पार्ट्स को 'अच्छा' प्रोटेक्शन मिला। 

    Tata Altroz Bharat NCAP crash test

    Maruti Baleno Bharat NCAP crash test

    चाइल्ड सेफ्टी टेस्ट में दोनों कारों के स्कोर में काफी बड़ा अंतर देखने को मिला। यहां देखें इसकी पूरी जानकारी :-

    मॉडल 

    टाटा अल्ट्रोज

    मारुति बलेनो

    फ्रंटल क्रैश में 18 महीने की बच्ची की डमी

    7.90 / 8 पॉइंट्स

    7.17 / 8 पॉइंट्स

    साइड क्रैश टेस्ट में 18 महीने की बच्ची की डमी

    4 / 4 पॉइंट्स

    4 / 4 पॉइंट्स

    फ्रंटल क्रैश टेस्ट में 3 साल की बच्ची की डमी

    8 / 8 पॉइंट्स

    1.63 / 8 पॉइंट्स

    साइड क्रैश टेस्ट में 3 साल की बच्ची की डमी

    4 / 4 पॉइंट्स

    4 / 4 पॉइंट्स

    टेबल से साफ स्पष्ट है कि अल्ट्रोज और बलेनो का साइड क्रैश टेस्ट में स्कोर एक जैसा रहा, लेकिन फ्रंटल क्रैश टेस्ट में मारुति की हैचबैक कार बलेनो से पीछे रही। 

    यह भी पढ़ें : नए एपल आईफोन 17 प्रो मैक्स की कीमत में आप इन 7 पुरानी कार को ला सकते हैं घर, देखिए पूरी लिस्ट

    सेफ्टी फीचर 

    टाटा अल्ट्रोज और मारुति बलेनो हैचबैक कार में 6 एयरबैग (स्टैंडर्ड), इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी), ईबीडी के साथ एबीएस, सभी पैसेंजर के लिए 3-पॉइंट सीटबेल्ट, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस), 360-डिग्री कैमरा और रियर पार्किंग सेंसर जैसे फीचर दिए गए हैं। टाटा अल्ट्रोज गाड़ी में टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम फीचर भी दिया गया है। 

    कीमत और मुकाबला  

    यहां देखें इन दोनों प्रीमियम हैचबैक कार की मौजूदा एक्स-शोरूम प्राइस :-

    टाटा अल्ट्रोज

    6.89 लाख रुपये से 11.49 लाख रुपये 

    मारुति बलेनो 

    6.74 लाख रुपये से 9.96 लाख रुपये 

    इन दोनों हैचबैक कार का मुकाबला टोयोटा ग्लैंजा और हुंडई आई20 से है।  

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    टाटा अल्ट्रोज़ पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है