• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    इटली में डीलरशिप पर पहुंची फेसलिफ्ट सुज़ुकी एस-क्रॉस

    सुज़ुकी ने प्रीमियम क्रॉसओवर एस-क्रॉस के फेसलिफ्ट वर्जन से पर्दा उठाने के बाद इसे डीलरशिप पर भेजना शुरू कर दिया है। कार की डिटेल्स इटली के पेरुजिया में एक डीलरशिप द्वारा जारी की गई हैं।

    नबील
    नबील
    Published On जुलाई 15, 2016 17:47 ist
    info icon
    published onJul 15, 2016 17:47 IST
    last updated onJul 15, 2016 17:47 IST
    30 Views
    • Write a कमेंट

    सुज़ुकी ने प्रीमियम क्रॉसओवर एस-क्रॉस के फेसलिफ्ट वर्जन से पर्दा उठाने के बाद इसे डीलरशिप पर भेजना शुरू कर दिया है। कार की डिटेल्स इटली के पेरुजिया में एक डीलरशिप द्वारा जारी की गई हैं।

    बात करें फेसलिफ्ट वर्जन की तो इसके फ्रंट प्रोफाइल पर काफी काम किया गया है। यहां नई और बड़ी क्रोम फिनिशिंग वाली रेडिएटर ग्रिल दी गई है। इस के अलावा नए प्रोजेक्टर हैडलैंप्स, एलईडी डे-टाइम रनिंग लाइटें और नए डिजायन का बम्पर भी दिया गया है। साइड में ध्यान दें तो यहां नए अलॉय व्हील के अलावा कोई भी बदलाव नहीं हुआ है। पीछे की तरफ भी मामूली बदलाव हुए हैं, यहां नए डिजायन के टेललैंप्स देखने को मिलेंगे।

    इंटीरियर की बात करें तो यहां नया इंफोटेनमेंट सिस्टम और मल्टी इंफॉरमेशन डिस्प्ले शामिल है। कार के डैशबोर्ड को पहले की तरह ऑल ब्लैक थीम में रखा गया है। सेंटर कंसोल और स्टीयरिंग व्हील पर सिल्वर फिनिशिंग दी गई है।

    पावर स्पेसिफिकेशन की बात करें तो हंगरी में पेश की गई एस-क्रॉस में 1.4 लीटर बूस्टरजेट पेट्रोल इंजन लगा है। इसकी पावर 141 पीएस और टॉर्क 220 एनएम है। अभी यह साफ नहीं है कि भारत में इसे यही इंजन मिलेगा या नहीं। अटकलें हैं कि भारत में इसे 1.5 लीटर के पेट्रोल इंजन के साथ उतारा जा सकता है। मौजूदा एस-क्रॉस में 1.3 लीटर और 1.6 लीटर के दो डीज़ल इंजन दिए गए हैं। इनकी पावर क्रमशः 90 पीएस और 120 पीएस है। सुज़ुकी ने यूरोपियन मार्केट में एस-क्रॉस के फेसलिफ्ट वर्जन का प्रोडक्शन शुरू कर दिया है। संभावना है कि कार को औपचारिक रूप से पेरिस मोटर शो-2016 में पेश किया जाएगा।

    यह भी पढ़ें : मारूति बलेनो आरएस की टेस्टिंग जोरों पर

    was this article helpful ?

    नबील
    Nabeel Khan is an Associate Editor with the CarDekho Group and an automotive journalist with over 12 years of experience covering cars, motorcycles, and ever-evolving mobility trends. A Mechanical Engineering graduate, he specialises in vehicle testing, buyer guidance, ownership analysis, and automotive video content. His hands-on automotive experience began early, working on everything from tanks and motorcycles to project cars with his dad, and later rebuilding two-stroke engines during his engineering studies. He combines technical expertise with real-world driving experience to help consumers make informed vehicle purchase decisions.और देखें

    Maruti Suzuki S-Cross 2017-2020 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है