• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    स्कोडा सब-4 मीटर एसयूवी फिर टेस्टिंग के दौरान आई नजर, जानिए क्या कुछ मिलेगा खास

    स्कोडा सबकॉम्पैक्ट एसयूवी कुशाक वाले एमक्यूबी-ए0-इन प्लेटफार्म पर बेस्ड होगी

    सोनू
    सोनू
    Published On जून 19, 2024 19:30 ist
    info icon
    published onJun 19, 2024 19:30 IST
    last updated onJun 19, 2024 19:30 IST
    513 Views
    • Write a कमेंट

    Skoda Subcompact SUV

    • टेस्ट मॉडल को देखकर लग रहा है कि यह बेस मॉडल है, जिसमें ब्लैक व्हील कवर के साथ स्टील व्हील देखे गए हैं।

    • इसमें 10-इंच टचस्क्रीन, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट, और सनरूफ जैसे फीचर दिए जा सकते हैं।

    • पैसेंजर की सुरक्षा के लिए इसमें छह एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी), और रियर पार्किंग कैमरा जैसे सेफ्टी फीचर दिए जा सकते हैं।

    • इसमें 1-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स की चॉइस मिल सकती है।

    • भारत में इसे 2025 तक लॉन्च किया जा सकता है और इसकी कीमत 8.50 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू हो सकती है।

    स्कोडा सब-4 मीटर एसयूवी अपकमिंग कारों में से एक है जिसे भारत में 2025 में लॉन्च किया जा सकता है। यह स्कोडा कुशाक और स्कोडा स्लाविया वाले एमक्यूबी-ए0-इन प्लेटफार्म पर बेस्ड होगी। हाल ही में इस अपकमिंग सबकॉम्पैक्ट एसयूवी को फिर से टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। यहां देखिए इसमें क्या कुछ मिलेगा खासः

    कुशाक जैसा बॉडी शेप

    Skoda Sub-4m SUV Spotted Again In The Clearest Spy Shots So Far

    टेस्ट मॉडल की फोटो को देखकर लग रहा है कि इस सबकॉम्पैक्ट एसयूवी का बॉडी शेप और स्टाइल कुशाक एसयूवी जैसा होगा। हालांकि टेस्ट मॉडल को अच्छे से कवर से ढका हुआ था, लेकिन इसके बावजूद भी इससे जुड़ी कई अहम जानकारी सामने आई है। फोटो में इसके स्प्लिट हेडलाइट और एलईडी डीआरएल की झलक देखी जा सकती है। कुशाक की तरह स्कोडा की सबकॉम्पैक्ट एसयूवी में भी बटरफ्लाई स्कोडा ग्रिल दी जाएगी।

    टेस्ट मॉडल में ब्लैक व्हील कवर के साथ स्टील व्हील दिए गए थे। हमें इसके एलईडी टेल लाइट की झलक भी देखने को मिली है जो कुशाक एसयूवी जैसी नजर आ रही है।

    यह भी पढ़ेंः 2025 स्कोडा कोडिएक भारत में पहली बार टेस्टिंग के दौरान आई नजर

    केबिन और फीचर

    Skoda sub-4m SUV cabin spied

    स्कोडा सबकॉम्पैक्ट एसयूवी के केबिन की फोटो अभी तक सामने नहीं आई है, हालांकि हमारा मानना है कि इसमें कुशाक वाला इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया जाएगा। फीचर की बात करें तो इसमें 10-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, फुल डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, ऑटोमैटिक एसी, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट, और सनरूफ जैसे फीचर्स दिए जा सकते हैं।

    पैसेंजर की सुरक्षा के लिए इसमें छह एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी), 360 डिग्री कैमरा, और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस) जैसे सेफ्टी फीचर दिए जा सकते हैं।

    इंजन और ट्रांसमिशन

    स्कोडा सबकॉम्पैक्ट एसयूवी को केवल 1-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन में पेश किया जा सकता है जो फिलहाल कुशाक और स्लाविया में भी मिलता है। यह इंजन 115 पीएस की पावर और 178 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। इंजन के साथ इसमें 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड टॉर्क कनवर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स की चॉइस दी गई है।

    संभावित प्राइस और कंपेरिजन

    स्कोडा सब-4 मीटर एसयूवी को भारत में 2025 की शुरुआत में लॉन्च किया जा सकता है और इसकी कीमत 8.50 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू हो सकती है। इसका मुकाबला टाटा नेक्सन, मारुति ब्रेजा, महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ, किआ सोनेट, हुंडई वेन्यू, रेनो काइगर, और निसान मैग्नाइट से रहेगा। इसके अलावा इसकी टक्कर मारुति फ्रॉन्क्स और टोयोटा अर्बन क्रूजर टाइजर जैसी सब-4 मीटर क्रॉसओवर से भी रहेगी।

    was this article helpful ?

    स्कोडा कायलाक पर अपना कमेंट लिखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है