• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    स्कोडा कायलाक, कुशाक और स्लाविया भारत में हुई रिकॉल, 25,000 से ज्यादा यूनिट्स हुई प्रभावित

    यह रिकॉल 24 मई 2024 और 1 अप्रैल 2025 के बीच तैयार हुई 25,000 से ज्यादा यूनिट्स के लिए जारी किया गया है

    स्तुति
    स्तुति
    Published On अप्रैल 30, 2025 16:13 ist
    info icon
    published onApr 30, 2025 16:13 IST
    last updated onApr 30, 2025 16:13 IST
    278 Views
    • Write a कमेंट

    • स्कोडा इंडिया ने कायलाक, कुशाक और स्लाविया को वापस बुलाया है।

    • इस गाड़ी की 25,722 यूनिट्स सुरक्षा से जुड़ी समस्या की वजह से प्रभावित हुई हैं।

    • यह समस्या सीटबेल्ट की खराबी से जुड़ी है। 

    • प्रभावित हिस्से का निरीक्षण किए जाने और उसे मुफ्त में बदले जाने की उम्मीद है।

    सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर के डाटा के अनुसार, स्कोडा इंडिया ने संभावित सुरक्षा से जुड़ी समस्या के कारण स्कोडा कायलाक, स्कोडा कुशाक और स्लाविया की कुछ यूनिट्स वापस बुलाई हैं। हालांकि, कंपनी ने इसे लेकर कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी नहीं किया है, लेकिन सामने आई रिपोर्ट के अनुसार 24 मई 2024 और 1 अप्रैल 2025 के बीच तैयार हुई 25,722 से ज्यादा यूनिट्स प्रभावित हुई है। 

    रिकॉल करने की वजह 

    Volkswagen Virtus and Taigun seatbelt latch plate and buckle

    स्कोडा ने इन तीनों कारों कायलाक, कुशाक और स्लाविया के क्वालिटी इंस्पेक्शन के दौरान रियर पैसेंजर की सुरक्षा के लिए संभावित खतरे की पहचान की है। उन्होंने कहा कि फ्रंटल कोलिजन की स्थिति में पीछे की सीटबेल्ट बकल/लैच के कुछ हिस्से खराब हो सकते हैं या टूट सकते हैं। पीछे की साइड मिडल और दाएं तरफ की सीटबेल्ट ठीक से काम नहीं कर सकती हैं, जिससे पैसेंजर को चोट लगने का खतरा हो सकता है। 

    स्कोडा इंडिया ने इसे लेकर कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी है। अनुमान है कि स्कोडा मुफ्त में व्हीकल के इंस्पेक्शन और पार्ट के रिप्लेसमेंट के लिए प्रभावित ओनर्स से संपर्क कर सकती है। लेकिन, तब तक हम आपको गाड़ी चलाते समय सीटबेल्ट का प्रयोग सावधानी से करने की सलाह देंगे। 

    वहीं, फोक्सवैगन ने अपनी दो कारों फोक्सवैगन वर्ट्स और फोक्सवैगन टाइगन को भी रिकॉल किया है। 

    क्या आपको यह कारें चलानी चाहिए?

    स्कोडा ने अभी तक यह स्पष्ट नहीं किया है कि क्या वापस बुलाई गई कारें अपनी मौजूदा स्थिति में चलाने के लिए पूरी तरह सुरक्षित होंगी। चूंकि खतरा विशेष रूप से रियर पैसेंजर से जुड़ा हुआ है, इसलिए हमारा मानना ​​है कि जब तक पीछे की सीटें भरी हुई ना हों, तब तक यह कारें चलाना सुरक्षित रहेगा। 

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    स्कोडा कायलाक पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है