• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    रेनो कार डिस्काउंट ऑफर: इस महीने क्विड, ट्राइबर और डस्टर पर पाएं 70,000 रुपए तक के फायदे

    रेनॉल्ट डस्टर कार पर इस महीने अधिकतम 70,000 रुपए की बचत की जा सकती है। रेनॉल्ट, ट्राइबर कार पर कुल 30,000 रुपए तक के डिस्काउंट्स दे रही है।   इस महीने क्विड पर 40,000 रुपए तक के ऑफर्स मिल रहे हैं। सभी ऑफर्स 31 अक्टूबर तक ही मान्य हैं।

    स्तुति
    स्तुति
    Published On अक्टूबर 13, 2020 16:59 ist
    info icon
    published onOct 12, 2020 18:47 IST
    last updated onOct 13, 2020 16:59 IST
    3.9K Views
    • Write a कमेंट
    • रेनॉल्ट डस्टर कार पर इस महीने अधिकतम 70,000 रुपए की बचत की जा सकती है।
    • रेनॉल्ट, ट्राइबर कार पर कुल 30,000 रुपए तक के डिस्काउंट्स दे रही है।  
    • इस महीने क्विड पर 40,000 रुपए तक के ऑफर्स मिल रहे हैं।
    • सभी ऑफर्स 31 अक्टूबर तक ही मान्य हैं।

    फेस्टिव सीज़न शुरू होने वाला है। इसे ध्यान में रखते हुए अधिकतर कार कंपनियां अपनी कारों पर डिस्काउंट ऑफर्स की पेशकश कर रही हैं। अब रेनॉल्ट भी इस क्रम में शामिल हो गई है। कंपनी की ओर से अपनी कारों पर कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कॉर्पोरेट बोनस दिए जा रहे हैं। सभी डिस्काउंट ऑफर्स 31 अक्टूबर 2020 तक ही मान्य हैं। आइए जानें अक्टूबर महीने में रेनो के किस मॉडल पर कितना मिल रहा है डिस्काउंट:- 

    रेनॉल्ट ट्राइबर

    Renault Triber

    ऑफर

    राशि

    नकद डिस्काउंट

    -

    एक्सचेंज बोनस

    20,000 रुपए

    लॉयल्टी बोनस

    10,000 रुपए

    कॉर्पोरेट डिस्काउंट  या रूरल ऑफर

    9,000 रुपए या 4, 000 रुपए  

    कुल लाभ

    30,000 रुपए तक 

    • रेनो की क्रॉसओवर एमपीवी ट्राइबर पर चुनिंदा कर्मचारियों के लिए 9,000 रुपए का कॉर्पोरेट डिस्काउंट रखा गया है। वहीं, कंपनी रूरल कस्टमर्स जैसे किसान, सरपंच, और ग्राम पंचायत के सदस्यों को 4,000 रुपए के स्पेशल बेनिफिट्स भी दे रही है। सभी ग्राहक इन दोनों ऑफर्स में से किसी एक का लाभ उठा सकते हैं।  
    • रेनो की पहले से ही कोई कार खरीद चुके ग्राहक को ट्राइबर खरीदने पर कंपनी की तरफ से 10,000 रुपए का लॉयल्टी बोनस, एक्सचेंज बोनस और नकद डिस्काउंट के रूप में मिल सकेगा।
    • ग्राहक 12 महीनों के लिए 3.99 प्रतिशत की विशेष ब्याज दर पर 3.86 लाख रुपये लोन अमाउंट का लाभ भी उठा सकेंगे।
    • कंपनी की ओर से इस एमपीवी पर 5000 रुपए का अतिरिक्त एक्सचेंज बोनस उन राज्यों के ग्राहकों को दिया जा रहा है जहां रेनो फाइनेंस की सुविधा उपलब्ध नहीं है।  
    • इस कार के बेस वेरिएंट आरएक्सई पर 10,000 रुपए का लॉयल्टी बोनस भी मिल रहा है।
    • अगर आप ट्राइबर के किसी भी वेरिएंट की बुकिंग रेनो फाइनेंस के जरिये 6 अक्टूबर से 16 अक्टूबर के बीच करवाते हैं तो आपको प्रोसेसिंग फीस भी नहीं देनी पड़ेगी। यह ऑफर 31 अक्टूबर 2020 से पहले कार फाइनेंस और डिलीवरी होने पर ही मान्य होगा।

    रेनॉल्ट क्विड 

    Renault Kwid

    ऑफर

    राशि

    नकद डिस्काउंट

    15,000 रुपए

    एक्सचेंज बोनस

    15,000 रुपए

    लॉयल्टी बोनस

    10,000 रुपए तक 

    कॉर्पोरेट डिस्काउंट  या रूरल ऑफर

    9, 000 रुपए या 5, 000 रुपए तक 

    कुल लाभ

    40,000 रुपए तक 

    • कंपनी की ओर से इस कार पर 10,000 रुपए का लॉयल्टी बोनस, एक्सचेंज बोनस के रूप में दिया जा रहा है। इसके अलावा रेनो की पहले से ही कोई कार खरीद चुके ग्राहक क्विड हैचबैक को खरीदने पर नकद डिस्काउंट भी प्राप्त कर सकेंगे।
    • इस कार पर 9,000 रुपए तक का कॉर्पोरेट डिस्काउंट और 5000 रुपए का रूरल डिस्काउंट भी दिया रहा है। सभी ग्राहक इन दोनों ऑफर्स में से किसी एक ऑफर को हासिल कर सकेंगे।
    • ग्राहक 12 महीनों के लिए 2.20 लाख रुपये लोन अमाउंट पर 3.99 प्रतिशत की विशेष ब्याज दर का लाभ भी उठा सकेंगे।
    • रेनो की ओर से इस कार पर 5000 रुपए का अतिरिक्त एक्सचेंज बोनस उन राज्यों के ग्राहकों को दिया जा रहा है जहां रेनो फाइनेंस की सुविधा उपलब्ध नहीं है।  
    • यदि आप इसके बेस वेरिएंट स्टैंडर्ड और बेस वेरिएंट से ऊपर वाला वेरिएंट आरएक्सई 0.8-लीटर खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो इन वेरिएंट्स पर आपको मात्र 10,000 रुपए का लॉयल्टी बोनस मिल सकेगा।  
    • अगर आप क्विड के किसी भी वेरिएंट की बुकिंग रेनो फाइनेंस के जरिये 6 अक्टूबर से 16 अक्टूबर के बीच करवाते हैं तो आपको प्रोसेसिंग फीस भी नहीं देनी पड़ेगी। यह ऑफर 31 अक्टूबर 2020 से पहले-पहले ऋण वितरण और डिलीवरी के अधीन है।
    • अक्टूबर माह में क्विड के ड्यूल-टोन नियोटेक वेरिएंट्स पर कोई भी नकद डिस्काउंट नहीं दिया जा रहा है।  

    रेनॉल्ट डस्टर 

    Renault Duster

    ऑफर 

    राशि 

    नकद डिस्काउंट 

    25,000 रुपए 

    एक्सचेंज बोनस 

    25,000 रुपए 

    लॉयल्टी बोनस 

    20,000 रुपए तक 

    कॉर्पोरेट डिस्काउंट या रूरल ऑफर 

    30,000 रुपए या 15,000 रुपए 

    कुल लाभ 

    70,000 रुपए तक 

    • इस महीने डस्टर के केवल मिड वेरिएंट आरएक्सएस पर कैश डिस्काउंट दिया जा रहा है।  
    • रेनो की पहले से ही कोई कार खरीद चुके ग्राहक को डस्टर खरीदने पर कंपनी की तरफ से 20,000 रुपए का लॉयल्टी बोनस, एक्सचेंज बोनस और नकद डिस्काउंट के रूप में मिल सकेगा।
    • इस एसयूवी पर 30,000 रुपए का कॉर्पोरेट डिस्काउंट और 15,000 रुपए का रूरल ऑफर भी दिया जा रहा है। सभी ग्राहक इन दोनों ऑफर्स में से किसी एक ऑफर को प्राप्त कर सकेंगे।   
    • इसके बेस वेरिएंट आरएक्सई पर 20,000 रुपए का लॉयल्टी बोनस और 50,000 रुपए का कैश डिस्काउंट भी दिया जा रहा है। 
    • हाल ही में लॉन्च हुई डस्टर टर्बो पर भी कई सारे ऑफर्स मिल रहे हैं। इस कार पर लॉयल्टी बोनस, कॉर्पोरेट डिस्काउंट और रूरल ऑफर डस्टर वाला ही दिया जा रहा है। इसके अलावा इस कार के साथ 3 साल या 50,000 किलोमीटर का अतिरिक्त वारंटी पैकेज भी मिल रहा है। हालांकि, यह पैकेज डस्टर के मौजूदा ग्राहक ही प्राप्त कर सकेंगे जो अतिरिक्त रेनो कार के तौर पर डस्टर टर्बो को खरीदने का सोच रहे हैं या फिर जो अपनी मौजूदा डस्टर को डस्टर टर्बो से बदलना चाहते हैं।

    यह भी पढ़ें : इस महीने मारुति ऑल्टो, ईको, स्विफ्ट और डिजायर समेत इन गाड़ियों पर मिल रही है 55,000 रुपये तक की छूट

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    रेनॉल्ट क्विड पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है