• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    ऐसा होगा एस-क्रॉस का नया अवतार, अगले साल होगी लॉन्च

    मारूति सुज़ुकी की पहली क्रॉसओवर कार एस-क्रॉस कुछ खास करिशमा तो नहीं पाई है। अब कंपनी की योजना इसका नया अवतार लाने की है। नए अवतार की कुछ झलकियां कैमरे में कैद हुई हैं। एस-क्रॉस का नया अवतार मौजूदा मॉडल के मुकाबले कहीं ज्यादा बेहतर लग रहा है।

    अमन
    अमन
    Published On जुलाई 01, 2016 16:51 ist
    info icon
    published onJul 01, 2016 16:51 IST
    last updated onJul 01, 2016 16:51 IST
    27 Views
    • Write a कमेंट

    मारूति सुज़ुकी की पहली क्रॉसओवर कार एस-क्रॉस कुछ खास करिशमा तो नहीं पाई है। अब कंपनी की योजना इसका नया अवतार लाने की है। नए अवतार की कुछ झलकियां कैमरे में कैद हुई हैं। एस-क्रॉस का नया अवतार मौजूदा मॉडल के मुकाबले कहीं ज्यादा बेहतर लग रहा है।

    फेसलिफ्ट एस-क्रॉस के प्रोडक्शन मॉडल को इस साल होने वाले पेरिस मोटर शो में पेश किया जाएगा। इसके साल 2017 में लॉन्च होने की उम्मीद है। नए अवतार को हंगरी के प्लांट में स्पॉट किया गया है।

    नई एस-क्रॉस में सबसे अहम बदलाव आगे की तरफ देखने को मिलेगा। फेसलिफ्ट मॉडल के फ्रंट में वर्टिकल फ्रंट ग्रिल दी गई है। हैडलाइट स्वेप्टबैक डिजायन में है और इसमें प्रोजेक्टर हैडलैंप्स और क्रोम फिनिशिंग दी गई है। साइड में कोई बदलाव नहीं किए गए हैं। पीछे की तरफ कुछ बदलाव हो सकते हैं, जिनकी झलक फिलहाल तो नहीं मिली है।  

    फेसलिफ्ट अवतार के पावर स्पेसिफिकेशन में बदलाव होने की संभावना कम ही है। इसमें मौजूदा मॉडल की तरह ही 1.3 लीटर और 1.6 लीटर का डीडीआईएस डीज़ल इंजन दिया जा सकता है। इन के अलावा ब्रेज़ा और बलोनो आरएस की तर्ज पर 1.0 लीटर का पेट्रोल टर्बोचार्ज्ड इंजन भी आ सकता है।

    was this article helpful ?

    अमन
    <p><span>Bitten by the automobile bug since his childhood days. Aman is an avid auto enthusiast who loves almost anything on wheels. An engineering graduate in Information Technology, Aman has worked as a journalist with DNA Newspaper and done a lot of Car reviews and testing. Further, moving into Public Relations he has worked for auto brands such as Michelin, Shell, Volkswagen- Corporate and Motorsports, Harley Davidson and Jaguar Land Rover. Aman loves both cars &amp; bikes, while he loves doing research on the automotive industry. Writing on auto is something that comes natural to him. He is an auto junkie by heart! &nbsp;</span></p>और देखें

    Maruti Suzuki S-Cross 2017-2020 पर अपना कमेंट लिखें

    1 कमेंट
    1
    v
    vikshit
    Dec 29, 2016, 1:44:51 PM

    best application to get info about new cars and old cars in your near by areas.

      जवाब
      Write a Reply

      कार न्यूज़

      • ताजा खबरें

      ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

      • अपकमिंग
      • पॉपुलर
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है