• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    कंफर्म: जनवरी 2020 में लॉन्च होगी टाटा अल्ट्रोज़

    दिसंबर 2019 में ही इसकी प्री लॉन्च बुकिंग शुरू हो जाएगी।  

    भानु
    भानु
    modified on जनवरी 22, 2020 14:03 ist
    info icon
    published onNov 22, 2019 15:41 IST
    last updated onJan 22, 2020 14:03 IST
    1.3K Views
    • Write a कमेंट

    लेटेस्ट अपडेट : टाटा मोटर्स (Tata Motors) ने अल्ट्रोज (Altroz) को लॉन्च कर दिया है। यह कंपनी की प्रीमियम हैचबैक कार है, इसकी कीमत 5.29 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है। इस बारे में ज्यादा जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।

    • टाटा मोटर्स दिसंबर के पहले सप्ताह में अल्ट्रोज़ के इंडियन वर्जन से उठाएगी पर्दा 
    • दिसंबर 2019 में शुरू हो सकती है कार की प्री लॉन्च बुकिंग 
    • कार के पेट्रोल और डीज़ल इंजन के साथ मिल सकता है एएमटी का विकल्प 
    • फीचर लोडेड होगी ये अपकमिंग हैचबैक
    • 5.5 लाख रुपये से लेकर 8.5 लाख रुपये की कीमत पर हो सकती है लॉन्च

    टाटा मोटर्स ने अपनी पहली प्रीमियम हैचबैक अल्ट्रोज़ को लॉन्च करने के समय को लेकर आधिकारिक पुष्टि कर दी है। कंपनी जनवरी 2020 में इसे लॉन्च करेगी। बलेनो और एलीट आई20 के मुकाबले में उतारी जाने वाली इस कार से दिसंबर 2019 के पहले सप्ताह में पर्दा उठाया जाएगा। वहीं, दिसंबर 2019 में ही इसकी प्री लॉन्च बुकिंग शुरू हो जाएगी।

    टीज़र पर गौर करें तो अल्ट्रोज़ का इंडियन वर्जन टाटा लगभग वैसा ही है जैसा कि कंपनी ने जेनेवा मोटर शो-2019 के दौरान शोकेस किया था। यहां तक की इसका इंटीरियर भी जेनेवा मोटर शो में शोकेस किए गए मॉडल जैसा ही है। फीचर्स के तौर पर इसमें फ्री स्टैंडिंग 7 इंच टचस्क्रीन डिस्प्ले के साथ टाटा हैरियर जैसा सेमी डिजिटल इंस्ट्रुमेंट क्लस्टर दिया गया है। इसके अलावा इसमें क्रुज़ कंट्रोल और एंबिएंट लाइटिंग का फीचर भी दिया गया है। 

    टाटा अल्ट्रोज दो पेट्रोल और एक डीजल इंजन में आएगी। ये सभी इंजन बीएस6 नॉर्म्स पर अपग्रेड किए हुए हो सकते हैं। पेट्रोल वेरिएंट में 1.2 लीटर इंजन का नैचुरली एस्पेरेटेड और टर्बोचार्ज्ड वर्जन दिया गया है। डीजल वेरिएंट में टाटा नेक्सन वाला 1.5 लीटर इंजन मिलेगा। अनुमान लगाए जा रहे हैं कि अल्ट्रोज में यह इंजन कम पावर ट्यूनिंग के साथ आएगा। नेक्सन में यह इंजन 110 पीएस की पावर और 260 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। टाटा अल्ट्रोज़ में मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प रखा जा सकता है। 

    अनुमान लगाए जा रहे हैं कि टाटा अपनी अपकमिंग हैचबैक की प्राइस 5.5 लाख रुपये से 8.5 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच रख सकती है। इसका मुकाबला हुंडई एलीट आई20, मारुति बलेनो, टोयोटा ग्लैंजा और होंडा जैज़ से होगा।

    यह भी पढ़ें: टाटा मोटर्स ने शुरू किया विंटर सर्विस कैंप

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    टाटा अल्ट्रोज़ 2020-2023 पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on टाटा अल्ट्रोज़ 2020-2023

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है