• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    अक्टूबर 2021 में हुंडई वेन्यू, टाटा नेक्सन, मारुति विटारा ब्रेजा सेल्स चार्ट में रही टॉप पर, जानिए सेगमेंट की बाकी कारों को मिली कितनी बिक्री

    सेमीकंडक्टर की कमी से भारत समेत विश्वभर की ऑटोमेटिव इंडस्ट्री प्रभावित हो रही है। हालांकि, इससे खरीदारों के उत्साह पर कोई भी असर नहीं पड़ा है जो इस त्योहारी सीजन में भी साफ़ तौर पर देखने को मिला है। यहां हमनें सब-कॉम्पेक्ट एसयूवी के अक्टूबर 2021 के सेल्स आंकड़ों की लिस्ट जारी है तो चलिए जानते है दिवाली के त्यौहार पर किस सब-4 मीटर एसयूवी ने कैसे किया परफॉर्म:-

    स्तुति
    स्तुति
    Published On नवंबर 10, 2021 11:52 ist
    info icon
    published onNov 10, 2021 11:39 IST
    last updated onNov 10, 2021 11:52 IST
    596 Views
    • Write a कमेंट

    सब-कॉम्पेक्ट एसयूवी व क्रॉसओवर

     

    अक्टूबर 2021

    सितंबर  2021

    मासिक ग्रोथ

    वर्तमान मार्केट शेयर(%)

    मार्केट शेयर (% पिछले साल)  

    सालाना मार्केट शेयर (%)  

    औसत सेल्स (6 महीने)

    हुंडई वेन्यू 

    10554

    7924

    33.19

    22.71

    16.97

    5.74

    7573

    टाटा नेक्सन

    10096

    9211

    9.6

    21.73

    13.24

    8.49

    8486

    मारुति विटारा ब्रेज़ा

    8032

    1874

    328.6

    17.28

    23.23

    -5.95

    9026

    किया सोनेट

    5443

    4454

    22.2

    11.71

    22.53

    -10.82

    6699

    महिंद्रा एक्सयूवी300

    4203

    3693

    13.8

    9.04

    9.38

    -0.34

    4099

    निसान मैग्नाइट

    3389

    2330

    45.45

    7.29

    0

    7.29

    2791

    रेनो काइगर

    2643

    2312

    14.31

    4.26

    0

    4.26

    2450

    टोयोटा अर्बन क्रूज़र

    2100

    816

    157.35

    4.52

    5.77

    -1.25

    1832

    फोर्ड इकोस्पोर्ट

    0

    0

    0

    0

    8.84

    -8.84

    1644

    कुल

    46460

    32614

    42.45

    98.54

         

    • हुंडई वेन्यू अक्टूबर की बेस्ट सेलिंग सब-4 मीटर एसयूवी कार रही है। इस गाड़ी की मासिक सेल्स में 33 परसेंट का जंप देखने को मिला है। इसका मार्केट शेयर 23 परसेंट रहा है।
    • सितंबर में टॉप पर रही टाटा नेक्सन को अक्टूबर माह में दूसरा स्थान मिला है। हालांकि, यह वेन्यू के अलावा एक ही ऐसा मॉडल है जिसकी कुल सेल्स 10,000 यूनिट्स से ज्यादा की रही है।
    • मारुति विटारा ब्रेज़ा को तीसरी पोज़िशन मिली है। कंपनी अक्टूबर माह में इसकी 80,000 से ज्यादा यूनिट बेचने में सक्षम रही है। इसकी मासिक सेल्स में 329 परसेंट की वृद्धि हुई है।
    • सितंबर में किया सोनेट ब्रेज़ा से ज्यादा बिकने वाली एसयूवी कार थी जो अक्टूबर में चौथे पायदान पर आ गई। हालांकि, अक्टूबर में कंपनी इसकी 1000 यूनिट्स ज्यादा बेचने में कामयाब जरूर रही।

    • अक्टूबर माह में महिंद्रा अपनी एक्सयूवी300 की 4,200 यूनिट्स को बेचने में कामयाब रही। इस गाड़ी का मार्केट शेयर 9% से ज्यादा का रहा। वहीं, इसके सालाना मार्केट शेयर में 1 परसेंट की गिरावट दर्ज की गई है।
    • निसान मैग्नाइट और रेनो काइगर को अक्टूबर में छठा और सातवां स्थान मिला। कंपनी इन कारों की क्रमशः 3,400 और 2,600 यूनिट्स बेचने में सक्षम रही। इन दोनों एसयूवी ने अक्टूबर में अपनी औसत छह महीने की बिक्री को पार कर लिया।

    • टोयोटा अर्बन क्रूज़र की मासिक सेल्स में 158 परसेंट की वृद्धि दर्ज की गई है। हालांकि, पिछले माह इसकी कुल सेल्स 2100 यूनिट्स की हुई है।
    • फोर्ड ने हाल ही में भारत में कारों के प्रोडक्शन बंद करने का फैसला लिया है। इस फैसले के बाद पिछले महीने इकोस्पोर्ट की एक भी यूनिट नहीं बिकी।
    • कुल मिलाकर, अक्टूबर 2021 सब-4 मीटर एसयूवी कारों के लिए अच्छा महीना रहा है। पिछले माह इन कारों के मासिक सेल्स फिगर में 42 परसेंट से ज्यादा की ग्रोथ दर्ज की गई है।
    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    हुंडई वेन्यू 2019-2022 पर अपना कमेंट लिखें

    1 कमेंट
    1
    G
    gopalarao bandaru
    Nov 21, 2021, 12:07:19 PM

    Really helpful

      जवाब
      Write a Reply

      explore similar कारें

      कार न्यूज़

      • ताजा खबरें

      ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

      • अपकमिंग
      • पॉपुलर
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है