• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    नवंबर 2021 सब-4 मीटर एसयूवी सेल्स डेटा: मारुति विटारा ब्रेजा, टाटा नेक्सन और हुंडई वेन्यू को मिला शीर्ष स्थान

    अक्टूबर और नवंबर का सेल्स डेटा मिलाकर अकेले इस सेगमेंट से 40,000 कारें बिकी।

    भानु
    भानु
    Published On दिसंबर 07, 2021 13:40 ist
    info icon
    published onDec 07, 2021 12:25 IST
    last updated onDec 07, 2021 13:40 IST
    2.6K Views
    • Write a कमेंट

    देश में सब-4 मीटर एसयूवी सेगमेंट अब काफी ज्यादा पॉपुलर हो चला है। ऐसे में देखते सेगमेंट की बाकी कारों को मिला कितना बिक्री का आंकड़ा:

    सब कॉम्पैक्ट एसयूवी और क्रॉसओवर

     

    नवंबर 2021 2021

    अक्टूबर2021

    मासिक ग्रोथ

    मौजूदा मार्केट शेयर(%)

    पिछले साल का मा​र्केट शेयर(%)

    सालाना मार्केट शेयर(%)

    6 महीने की औसत बिक्री

    मारुति विटारा ब्रेजा

    10760

    8032

    33.96

    24.2

    18.05

    6.15

    8495

    टाटा नेक्सन

    9831

    10096

    -2.62

    22.11

    13.86

    8.25

    9012

    हुंडई वेन्यू

    7932

    10554

    -24.84

    17.84

    21.33

    -3.49

    7458

    किआ सोनेट

    4719

    5443

    -13.3

    10.61

    26.29

    -15.68

    6319

    महिंद्रा एक्सयूवी300

    4005

    4203

    -4.71

    9

    10.26

    -1.26

    4108

    टोयोटा अर्बन क्ररुजर

    2850

    2100

    35.71

    6.41

    6.52

    -0.11

    1829

    निसान मैग्नाइट

    2292

    3389

    -32.36

    5.15

    0

    5.15

    2871

    रेनो काइगर

    2062

    2643

    -21.98

    4.26

    0

    4.26

    2424

    कुल

    44451

    46460

    -4.32

    99.58

     

     

     

    हाइलाइट्स

    • मारुति विटारा ब्रेजा एक बार फिर से अपने सेगमेंट की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बनी है। बावजूद इसके कि ये केवल पेट्रोल इंजन में ही उपलब्ध है जिसमें काफी पुराना हो चला ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन दिया जा रहा है। फिर भी ये कार लोगों को काफी पसंद आ रही है। हालांकि अक्टूबर 2021 में इसकी सेल्स थोड़ी डाउन हुई थी मगर नवंबर में इसने भरपाई पूरी कर ली है और ये इस सूची में दो ऐसी कारों में से एक है जिसकी मासिक ग्रोथ बढ़ी है। 

    • इस लिस्ट में टाटा नेक्सन दूसरे स्थान पर आई है। हालांकि नवंबर 2021 में ये कार 10,000 युनिट्स बिक्री का आंकड़ा छू पाने में नाकामयाब साबित हुई जिसे अक्टूबर 2021 में ये आंकड़ा मिल चुका है। अभी इसका मार्केट शेयर महज 22 प्रतिशत है। 
    • सेल्स में गिरावट होने से वेन्यू की रैकिंग सीधे पहले स्थान से तीसरे स्थान पर लुढ़क गई है। इसकी मासिक सेल्स ग्रोथ में 25 प्रतिशत की गिरावट आई है। कुल मिलाकर हुंडई की इस कार का मौजूदा मार्केट शेयर 18 प्रतिशत है। 
    • किआ सोनेट की बिक्री में भी गिरावट आई जो इस सूची में वेन्यु से नीचे चौथे पायदान पर है। नवंबर 2021 में सोनेट को 4700 यूनिट्स बिक्री का आंकड़ा मिला और इसकी मासिक सेल्स में 13 प्रतिशत की गिरावट आई है और इसका मार्केट शेयर 10.61 प्रतिशत है। 

    • 4005 यूनिट्स बिक्री के आंकड़ों के साथ इस लिस्ट में महिंद्रा एक्सयूवी300 को पांचवा स्थान मिला है। लगातार दूसरे महीने इस कार को 4000 यूनिट्स से ज्यादा बिक्री का आंकड़ा मिला है। कुल मिलाकर इसका मार्केट शेयर 9 प्रतिशत है। 
    • टोयोटा अर्बन क्रूजर की मासिक सेल्स में 35 प्रतिशत की बढ़त हुई है। ये इस सूची में दूसरी ऐसी कार है जिसकी नवंबर 2021 में मासिक सेल्स में लगातार इजाफा हुआ है। वहीं इसका मार्केट शेयर अब 6.41 प्रतिशत हो गया है। 
    • निसान मैग्नाइट की सेल्स में 32 प्रतिशत की मासिक गिरावट आई है। इसका मार्केट शेयर महज प्रतिशत ही है। 
    • नवंबर 2021 में मार्केट में रेनो काइगर की महज 2000 यूनिट्स ही बिक पाई और इसकी मंथली सेल्स में भी गिरावट दर्ज हुई है। इसका ओवरऑल मार्केट शेयर 4 प्रतिशत से थोड़ा उपर ही है। 

    • इस सेगमेंट की कुल सेल्स में 4.32 प्रतिशत मासिक गिरावट आई है। इसका बड़ा कारण अक्टूबर में फेस्टिवल सीजन के दौरान कारों की बंपर बिक्री के बाद दिवाली का त्यौहार नवंबर के शुरूआती सप्ताह में आने को माना जा सकता है। 
    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    Maruti Suzuki Vitara Brezza पर अपना कमेंट लिखें

    1 कमेंट
    1
    h
    hardik k patel
    Dec 20, 2021, 2:38:43 PM

    PLZ TELL ME BREZZA CNG LAUNCH DATE OFFICIALY

      जवाब
      Write a Reply

      explore similar कारें

      कार न्यूज़

      • ताजा खबरें

      ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

      • अपकमिंग
      • पॉपुलर
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है